सोशल मीडिया में बनाना है करियर? ये 5 फोन रहेंगे बेस्ट चॉइस, मिलता है ‘DSLR जैसा कैमरा’

सोशल मीडिया में बनाना है करियर? ये 5 फोन रहेंगे बेस्ट चॉइस, मिलता है ‘DSLR जैसा कैमरा’

आजकल सोशल मीडिया का दौर है और ज्यादातर लोग इसी में अपना करियर तलाशने में लगे हुए हैं. जो लोग रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर डालते हैं या फिर व्लॉगर हैं, उनके लिए एक अच्छा कैमरा बहुत जरुरी होता है. लेकिन आजकल ज़रूरत को देखते हुए कैमरों की कीमतें भी आसमान छू रही हैं, ऐसे में कैमरा के सबसे अच्छे ऑल्टरनेटिव बनकर सामने आते हैं स्मार्टफोन्स, जो अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ DSLR जैसे महंगे कैमरे तक को टक्कर दे रहे हैं. ऐसे स्मार्टफोन्स की कीमत थोड़ी ज्यादा ज़रूर होती है लेकिन कैमरे के मुकाबले ये काफी किफायती माने जा सकते हैं. अगर आप भी एक इन्फ्लुएंसर हैं या सोशल मीडिया में करियर बनाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आपके लिए 60000 रुपये से कम कीमत में आने वाले कुछ दमदार कैमरा स्मार्टफोन्स को लिस्ट किया गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo V70 Elite (45,000 रुपये)

Vivo V70 Elite and vivo V70 launched in India Check price camera battery specs

इस फोन में एक धमाकेदार रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का वाइड एंगल कैमरा, 50MP का टेलीफ़ोटो लैंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा आता है और इस फोन में 50MP का वाइड एंगल सेल्फी कैमरा मिलता है. Vivo V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 का प्रोसेसर मिलता है और इस फोन में 8GB की RAM भी मिलती है.

Motorola Signature (52,499 रुपये)

Motorola Signature Price Drop over Rs 8000 on Amazon deal is worth buying motorola phone

इस Motorola फोन में एक लाजवाब रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का वाइड एंगल कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का पेरिस्कोप लैंस मिलता है और इसमें 50MP का एक वाइड एंगल सेल्फी कैमरा भी है. इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 का प्रोसेसर मिलता है और इस फोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले भी मिलता है.

iQOO 15R (46,999 रुपये)

iQOO 15R

iQOO के इस फोन में एक दमदार कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का वाइड एंगल कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है और इसमें 32MP का वाइड एंगल सेल्फी कैमरा मिलता है. इसके साथ ही इस फोन में 7600mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है जो 100w तक की सुपर फ़्लैश चार्जिंग भी मिलती है.

OnePlus 15R (50,499 रुपये)

OnePlus 15R

इस फोन में एक मज़ेदार कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP + 8MP रियर कैमरा मिलता है और इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा भी है. इसके साथ ही इस फोन में 7400mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है जो 80w तक की सुपर चार्जिंग भी मिलती है. और इसमें 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले भी है.

OPPO Reno 15 (47,999 रुपये)

Oppo Reno 15 Pro 5G phone gets massive Price discount on Vijay sales

इस फोन में एक बढ़िया रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का वाइड एंगल कैमरा, 8MP का पेरिस्कोप लैंस और 50MP का टेलीफ़ोटो लैंस भी मिलता. इसमें 50MP का सेल्फी कैमरा भी है. इसके साथ ही इस फोन में 6.5 इंच का LTPS AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर भी है.

यह भी पढ़ें: मई के महीने में लॉन्च होंगे Vivo-OnePlus और अन्य के धुरंधर फोन.. ये रही पूरी लिस्ट

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile