मई के महीने में लॉन्च होंगे Vivo-OnePlus और अन्य के धुरंधर फोन.. ये रही पूरी लिस्ट

HIGHLIGHTS

Vivo के अलावा OnePlus और अन्य कंपनियों के फोन्स जल्द लॉन्च होंगे।

मई के महीने में कई बड़े ब्रांडस अपने धुरंधर फोन्स को लॉन्च करने जा रहे हैं।

हमने सभी आगामी फोन्स लॉन्च की एक लिस्ट तैयार की है, यहाँ देखें।

मई के महीने में लॉन्च होंगे Vivo-OnePlus और अन्य के धुरंधर फोन.. ये रही पूरी लिस्ट

सभी जानते हैं कि अप्रैल 2026 में कई बड़े ब्रांडस ने अपने नए नए फोन्स को लॉन्च किया। लिस्ट में OnePlus Nord 6 के अलावा Vivo T5 Pro और Realme 16 के साथ ही Vivo V70 FE आदि हैं। हालांकि, अब ऐसा माना जा रहा है कि मई का महीना भी अप्रैल के जैसे ही स्मार्टफोन्स लॉन्च से भरा रहने वाला है। मई 2026 में भी बहुत से फोन्स को लॉन्च किया जाएगा। इस लिस्ट में Vivo, Oppo और OnePlus के फोन्स मौजूद हैं। इस यहाँ बात करने वाले हैं कि आखिर मई 2026 में किन फोन्स की बाजार में एंट्री हो सकती है। ऐसा भी कह सकते हैं कि मई 2026 में कई ब्रांडस तो अपने धुरंधर फोन्स को लॉन्च कर सकते हैं। आइए पूरी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo X300 Ultra की होगी दमदार एंट्री

आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि 6 मई को इंडिया के बाजार में Vivo X300 Ultra को लॉन्च किया जाने वाला है। इस पहों को चीन के बाजार में पहले ही एंट्री मिल चुकी है। फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मौजूद है। यह इस साल का सबसे लेटेस्ट और सबसे दमदार प्रोसेसर है। इसके अलावा इस पहों में एक 6.82-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है। यह फोन अपने कैमरा के चलते ज्यादा चर्चा में आया है। इसमें एक 200MP का प्राइमेरी कैमरा मिलता है, इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने एक 200MP का ही पेरिस्कोप लेंस को भी जगह दी है। इसके अलावा एक अन्य कैमरा के तौर पर इस Vivo Phone में 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6600mAh की बैटरी के अलावा 100W की वायर्ड चार्जिंग क्षमता के अलावा 40W की वायरलेस चार्जिंग क्षमता भी मिलती है।

Vivo X300 FE पर भी रहेगी सबकी नजर

जानकारी के अनुसार ऐसा सामने आ रहा है कि Vivo X300 Ultra के साथ कंपनी अपने Vivo X300 FE को भी लॉन्च करने वाली है। इसका मतलब है कि यह फोन भी कंपनी की ओर से 6 मई को ही लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन में 6.31-इंच की LTPO AMOLED डिस्पले मिलेगी, इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर भी मिलने वाला है। फोन को कंपनी 6500mAh की बैटरी और 90W की फास्ट चार्जिंग क्षमता पर लॉन्च करने वाली है। यह फोन भी एक दमदार और पावरफुल फोन होने वाला है।

OnePlus Nord CE 6 करेगा धमाल

Vivo के फोन्स के 6 मई को लॉन्च के बाद इंडिया के बाजार में 7 मई को OnePlus भी अपने फोन को लॉन्च करने वाला है। यह फोन OnePlus Nord CE 6 होने वाला है। इसका मतलब है कि कंपनी Nord Series में अपने नए फोन को लॉन्च करने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि फोन को मिड-रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है, इसमें एक 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन भी मिलने वाली है। फोन को लेकर जानकारी आ रही है कि इसमें 8000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा इसमें एक 50MP का मेन कैमरा और एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिल सकता है। फोन में कंपनी IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आने वाला है।

यह भी पढ़ें: 12000 गिरा इस रियलमी फोन का दाम..खरीदने से पहले जान लें टॉप 5 फीचर

OnePlus Nord CE 6 Lite में मिलेगी बड़ी बैटरी

कंपनी अपने OnePlus Nord CE 6 के साथ एक लाइट वर्जन को भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि, OnePlus Nord CE 6 Lite स्मार्टफोन का डिजाइन कुछ अलग हो सकता है। इस फोन को कंपनी एक वर्टिकल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च सकती है। इसके अलावा इसमें भी 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और एक 7000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार यह बैटरी 2 दिन की बैटरी बैकअप के साथ आने वाली है।

Oppo Find X9 Ultra में मिलेगा दमदार कैमरा

Oppo की ओर से भी कंपनी की फ्लैग्शिप सीरीज को लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी Oppo Find X9 Ultra फोन को चीन में लॉन्च कर चुकी है। अब इसे इंडिया के बाजार में मई में ही लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, अभी के लिए फोन की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठा है लेकिन इतना जरूर सामने आया है कि यह फोन मई महीने में ही लॉन्च हो सकता है। कुछ रिपोर्ट ऐसा कहती हैं कि Vivo के 6 मई को लॉन्च होने वाले फोन्स के साथ ही इस Oppo Phone को भी लॉन्च किया जा सकता है।

अगर इस फोन के स्पेक्स आदि को देखा जाए तो कंपनी ने इसे चीन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है, इसमें एक 6.82-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है, इसके अलावा डिस्प्ले पर 144Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। फोन में 200MP का प्राइमेरी और 200MP का ही पेरिस्कोप लेंस भी मिलने वाला है। इस फोन में आपको 50MP का टेलीफ़ोटो लेंस भी दिया जा रहा है। फोन में एक अन्य कैमरा के तौर पर एक 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलने वाला है। इस फोन को कंपनी 7050mAh की बैटरी पर लॉन्च कर सकती है, जो 100W की फास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस है। इसमें 50W की वायरलेस चार्जिंग भी मिलने वाली है।

Oppo Find X9s की बैटरी पर रहेगी सबकी नजर

जैसे OnePlus और Vivo के दो फोन्स लॉन्च होने वाले हैं, वैसे ही Oppo भी अपने Oppo Find X9 Ultra के साथ Oppo Find X9s को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस फोन को कंपनी Dimensity 9500s प्रोसेसर पर लॉन्च कर सकती है। इसमें 6.59-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, इसके अलावा फोन को कंपनी 7025mAh की बैटरी पर लॉन्च करने वाली है, जो 80W की फास्ट चार्जिंग से लैस होगी। फोन में 50MP के तीन कैमरा हो सकते हैं। इससे आपका फोटोग्राफी का अनुभव बेहद ही खास हो जाने वाला है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: 6000mAh की बैटरी और दमदार डिस्प्ले के साथ आया POCO का नया फोन, इंडिया में लॉन्च से पहले ही देखें टॉप 5 फीचर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo