25000 रुपये के अंदर आने वाले 5 शानदार कैमरा स्मार्टफोन्स, अप्रैल 2026 में खरीदने के लिए हैं बेस्ट

25000 रुपये के अंदर आने वाले 5 शानदार कैमरा स्मार्टफोन्स, अप्रैल 2026 में खरीदने के लिए हैं बेस्ट

भारत में 25,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में इस समय जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है, खासकर कैमरा फीचर्स को लेकर इनमें तगड़ी टक्कर है। Motorola, Samsung और Realme जैसे बड़े ब्रांड इस रेंज में लगातार नए इनोवेशन ला रहे हैं। अब कंपनियां फ्लैगशिप लेवल के कैमरा सेंसर, जैसे Sony की LYT सीरीज, और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) जैसे फीचर्स भी इस बजट में दे रही हैं। इससे साफ है कि इस प्राइस सेगमेंट में यूजर्स की अच्छी कैमरा क्वालिटी की मांग तेजी से बढ़ रही है। आइए 25,000 रुपये के अंदर आने वाले कुछ बेहतरीन कैमरा स्मार्टफोन्स के बारे में जानते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

CMF Phone 2 Pro

CMF Phone 2 Pro

CMF Phone 2 Pro में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसमें f/1.88 अपर्चर के साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) मिलता है, जिससे फोटो क्वालिटी बेहतर रहती है। इसके साथ ही 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम और 20x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है, जिससे अलग-अलग कंडीशंस में शूटिंग आसान हो जाती है। फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Motorola Edge 60 Stylus

Moto Edge 60 Stylus

Motorola Edge 60 Stylus में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का Sony LYTIA 700C प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जिससे ज्यादा एरिया कवर किया जा सकता है। फोन में 3-इन-1 लाइट सेंसर भी मौजूद है, जो अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में फोटो को बेहतर बनाने में मदद करता है। फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शानदार रिजल्ट देता है। यह फोन P-OLED डिस्प्ले के साथ आता है और खास बात यह है कि इसमें फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है।

Vivo T4X 5G

Vivo T4x 5G Budget mobile get discount on Flipkart sale deals

Vivo T4X 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। इसके साथ डायनेमिक लाइट यूनिट और LED फ्लैश भी दिया गया है, जो कम रोशनी में मदद करता है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps) को भी सपोर्ट करता है। इसकी खासियत “Aura Light” है, जो एक रिंग फ्लैश की तरह काम करता है और रात में फोटो को सॉफ्ट और बैलेंस्ड बनाता है।

Redmi Note 15 5G

Redmi Note 15

Redmi Note 15 5G में 108MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। यह सेटअप डिटेल्ड और हाई-रेजोल्यूशन फोटो कैप्चर करने में सक्षम है। फ्रंट में 20MP का कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयोगी है। रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps) सपोर्ट करता है, जबकि फ्रंट कैमरा फुल HD वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं है, लेकिन 108MP सेंसर की मदद से 3x तक इन-सेंसर ज़ूम में भी अच्छी डिटेल मिलती है।

Poco X7 5G

Poco X7 5G Specifications Leaked Said to Get MediaTek Dimensity 7300 Ultra chipset

Poco X7 5G में 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट मौजूद है, जिससे फोटो और वीडियो दोनों में स्थिरता मिलती है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 1080p वीडियो को 60fps पर डुअल स्टेबिलाइजेशन के साथ रिकॉर्ड करने की क्षमता रखता है, जिससे चलते-फिरते शूट किए गए वीडियो भी स्मूद और क्लियर आते हैं।

यह भी पढ़ें: 9.2 IMDb रेटिंग वाली TVF सीरीज का दूसरा सीज़न, इस दिन OTT पर देगा दस्तक, टीज़र ने मचाया हड़कंप

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo