15,000 से कम में 5G कनेक्टिविटी और फीचर्स के ‘बादशाह’ हैं ये 5 फोन, मई 2026 में खरीदने के लिए बेस्ट

By

5G स्मार्टफोन खरीदना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। कई कंपनियां अब 15 हजार रुपये से कम कीमत में ऐसे स्मार्टफोन पेश कर रही हैं जिनमें दमदार बैटरी, स्मूद डिस्प्ले, अच्छी कैमरा क्वालिटी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिल रही है। अगर आप कम बजट में नया 5G फोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो बाजार में कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं। आजकल ज्यादातर यूजर्स ऐसे बजट 5G स्मार्टफोन चाहते हैं जिनमें लंबी बैटरी लाइफ, बेहतर स्पीड और अच्छा कैमरा मिले, लेकिन कीमत ज्यादा न हो। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनियां लगातार नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। अगर आप भी किसी ऐसे ही फोन की तलाश में हैं तो यहां हमने 5 बढ़िया ऑप्शंस को लिस्ट किया है।

POCO C81

सबसे पहले नंबर पर आता है पोको का फोन, जिसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है और यह Android 16 सपोर्ट के साथ आता है। कम कीमत में ज्यादा बैटरी बैकअप चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है।

Realme P4 Lite 5G

दूसरा है लेटेस्ट Realme P4 Lite, जिसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है, जिससे डेली यूज और हल्की गेमिंग में अच्छा अनुभव मिलता है। लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह डिवाइस उपयोगी साबित हो सकता है।

Samsung Galaxy M17e 5G

लिस्ट का अगला फोन है, Samsung Galaxy M17e, जिसमें Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में 50MP कैमरा सेटअप और लंबे समय तक मिलने वाला सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी मौजूद है। भरोसेमंद ब्रांड के साथ संतुलित फीचर्स चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

POCO C85x

इसके बाद आता है POCO C85x, जिसमें 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 32MP रियर कैमरा और 6300mAh बैटरी मिलती है। बड़े स्क्रीन पर वीडियो देखने और एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह स्मार्टफोन आकर्षक विकल्प बन सकता है।

Redmi 15A 5G

आखिरी नंबर पर रेडमी की ओर से है, जिसमें 120Hz डिस्प्ले, 6300mAh बैटरी और 32MP कैमरा दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए यह डिवाइस Unisoc T8300 5G चिपसेट से लैस आता है। रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए यह फोन एक संतुलित विकल्प माना जा सकता है।

यह भी पढ़ें: अब रिमोट टूटे या खोए – नो टेंशन नो खर्चा, सीधे मोबाइल से चलेगा TV, यहां जानें तरीका

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By