अब रिमोट टूटे या खोए – नो टेंशन नो खर्चा, सीधे मोबाइल से चलेगा TV, यहां जानें तरीका

अब रिमोट टूटे या खोए – नो टेंशन नो खर्चा, सीधे मोबाइल से चलेगा TV, यहां जानें तरीका

आज के समय में स्मार्ट टीवी और डिजिटल डिवाइसेज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि मूवी देखने या पसंदीदा शो शुरू करने से ठीक पहले टीवी का रिमोट ही गायब हो जाता है। कभी वह सोफे के नीचे दब जाता है, कभी दूसरे कमरे में रह जाता है, तो कभी उसकी बैटरी खत्म हो जाती है। ऐसे में पूरा मनोरंजन का प्लान खराब हो सकता है। हालांकि अब इस परेशानी का आसान समाधान मौजूद है। आपका स्मार्टफोन ही टीवी रिमोट का काम कर सकता है और बिना किसी अतिरिक्त डिवाइस के आप अपने टीवी को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

स्मार्टफोन को बनाओ टीवी रिमोट

आज लगभग सभी स्मार्ट टीवी कंपनियां अपने यूजर्स के लिए खास मोबाइल ऐप उपलब्ध कराती हैं। इन ऐप्स की मदद से फोन को टीवी से कनेक्ट कर चैनल बदलना, आवाज कम-ज्यादा करना, ऐप्स खोलना और कई स्मार्ट फीचर्स इस्तेमाल करना बेहद आसान हो जाता है। इसके अलावा कुछ ऐप्स वॉयस कंट्रोल की सुविधा भी देते हैं, जिससे आप सिर्फ बोलकर टीवी ऑपरेट कर सकते हैं।

कैसे काम करेगी यह ट्रिक?

अगर आपके पास Samsung, LG, Sony, TCL या किसी अन्य ब्रांड का स्मार्ट टीवी है, तो सबसे पहले उस कंपनी का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें। ये ऐप Google Play Store और Apple App Store दोनों पर उपलब्ध होते हैं। ऐप इंस्टॉल करने के बाद टीवी और फोन को एक ही Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट करना जरूरी होता है। इसके बाद फोन कुछ ही सेकंड में टीवी से पेयर हो जाता है और आपका स्मार्टफोन एक रिमोट की तरह काम करने लगता है।

ऐसे भी बन सकता है काम

स्ट्रीमिंग डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए भी यह फीचर काफी उपयोगी है। अगर आपके पास Roku, Amazon Fire TV या Apple TV है, तो इनके लिए अलग-अलग ऑफिशियल ऐप्स मौजूद हैं। इन ऐप्स के जरिए आप कंटेंट सर्च कर सकते हैं, वीडियो प्ले या पॉज कर सकते हैं और यहां तक कि वॉयस सर्च का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे टाइपिंग की जरूरत कम हो जाती है और पसंदीदा शो जल्दी मिल जाता है।

कुछ पुराने टीवी मॉडल्स में ऑफिशियल ऐप सपोर्ट नहीं होता। ऐसे में यूनिवर्सल रिमोट ऐप्स मददगार साबित हो सकते हैं। कई थर्ड पार्टी ऐप्स Wi-Fi या IR Blaster तकनीक के जरिए टीवी से कनेक्ट हो जाते हैं। हालांकि IR Blaster फीचर हर स्मार्टफोन में नहीं होता, इसलिए ऐप डाउनलोड करने से पहले फोन की क्षमता जरूर जांच लें।

इसके अलावा Google Assistant, Amazon Alexa और Apple Siri जैसे स्मार्ट असिस्टेंट्स भी टीवी कंट्रोल करने में मदद करते हैं। अगर आपका टीवी इन असिस्टेंट्स के साथ कम्पैटिबल है, तो आप सिर्फ वॉयस कमांड देकर चैनल बदल सकते हैं, वॉल्यूम एडजस्ट कर सकते हैं या किसी ऐप को ओपन कर सकते हैं।

यह आसान टेक्नोलॉजी हैक न सिर्फ समय बचाता है बल्कि रोजमर्रा की छोटी परेशानियों को भी कम करता है। अगली बार अगर टीवी रिमोट नहीं मिले, तो परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि आपका स्मार्टफोन ही पूरी तरह से उसका ऑल्टरनेटिव बन सकता है।

यह भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतज़ार! Dhurandhar 2 ओटीटी पर रिलीज़, ऑनलाइन वर्जन में दिखे 3 मिनट के एक्स्ट्रा सीन

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile