Realme P4 से लेकर Motorola G57 Power तक.. 20,000 की रेंज के सबसे तगड़े स्मार्टफोन्स की लिस्ट

HIGHLIGHTS

यहाँ 4 स्मार्टफोन्स की लिस्ट मौजूद है।

इस लिस्ट में Realme P4 से लेकर Motorola G57 Power तक शामिल हैं।

आपको इस समय 20000 के बजट में किस फोन को खरीदना चाहिए?

इंडिया के स्मार्टफोन बाजार में में 20,000 रुपये के बजट में एक अच्छा स्मार्टफोन (smartphone) ढूंढना मुश्किल है। लेकिन 2026 में यह बजट सेगमेंट पहले से कहीं ज्यादा दमदार हो गया है। इस सेगमेंट में इस समय आपको एक बड़ी बैटरी मिल जाती है, हाई-रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिल जाती है, एक ताकतवर प्रोसेसर मिल जाता है और सबसे बड़ी और सबसे बात है कि इस सेगमेंट में इस समय अच्छे कैमरा भी आने लगे हैं। अब जब आपको यह सब इस सेगमेंट में यानि 20,000 रुपये या इससे कम प्राइस में मिल रहे हैं तो आप किसी अन्य सेगमेंट में क्यों जाने वाले हैं। इन फोन्स से आप गेमिंग से लेकर दमदार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। इसके अलावा वीडियोग्राफी का मज़ा तो ले ही सकते हैं। अगर इसी प्राइस रेंज में एक स्मार्टफोन खोज रहे हैं तो आपको आज हम सबसे बेहतरीन 4 स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं जो आपको ये सब दे रहे हैं, जिनके बारे में हम जिक्र कर चुके हैं। आइए इन फोन्स के बारे में एक एक करके जानते हैं।

गेमिंग और परफॉरमेंस के लिए Realme P4 को खरीद लें

अगर आप हेवी गेमिंग करते हैं और आपको ज्यादा से ज्यादा ऐप्स को एक साथ चलाने में मज़ा आता है या आप इसकी आदत रखते हैं तो आपके लिए Realme का यह फोन एक दमदार फोन है। इस फोन में आपको 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले मिलती है, इसके अलावा इस फोन में एक 7000mAh की बड़ी बैटरी और अन्य सभी जरूरत के दमदार फीचर मिल रहे हैं। यह फोन आपके लिए दमदार हो सकता है, अगर आप मल्टीटास्किंग आदि के शौकीन हैं और अपने फोन को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

कैमरा और बैटरी के लिए Motorola G57 Power 5G को ही खरीदें

अब अगर आप अपने फोन में एक दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको Motorola के इस फोन के साथ चले जाना चाहिए। इस फोन में एक 50MP का Sony LYT-600 सेंसर मिलता है, इस कैमरा से आपको डीटेल्ड और नेचुरल कलर वाली फोटो मिलती हैं। इसके अलावा इस फोन में एक 7000mAh की बैटरी मिलती है। हालांकि, अब आप कहेंगे कि इस प्राइस रेंज में तो Realme के पिछले फोन में भी 7000mAh की बैटरी मिल रही है। ऐसे में, ऐसा कहा जा सकता है कि इस फोन में आपको वेगन लेदर फिनिश मिल रही है, जो फोन को एक प्रीमियम फोन बना दे रही है। इसी कारण फोन अच्छे कैमरा और बैटरी के साथ दमदार डिजाइन से भी लैस है।

डिस्प्ले और स्ट्रीमिंग के लिए फोन चाहिए तो POCO M8 5G को खरीद लें

अगर आप अपने मोबाइल फोन पर ज्यादा से ज्यादा वीडियो और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं और आपका ज्यादातर समय अगर सोशल मीडिया पर जाता है तो आप POCO M8 5G के साथ जा सकते है। इस फोन में आपो AMOLED डिस्प्ले मिलता है, इससे डिस्प्ले को इस्तेमाल करने का आपका अनुभव बेहतर होता है और इसके अलावा इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ साथ दमदार डिजाइन भी मिलता है। 20,000 रुपये के सेगमेंट में यह फोन भी आपको दमदार लगने वाला है।

लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट और ब्रांड के लिए Samsung Galaxy M36 5G को खरीदें

अगर आप कुछ अलग तरह के यूजर हैं, यानि अगर आप चाहते हैं कि आपके फोन को लंबे समय के लिए एंड्रॉयड सपोर्ट मिलता रहे और आपका फोन लंबे समय तक चलता रहे तो आप Samsung के इस फोन यानि Galaxy M36 5G के साथ जा सकते हैं। इस फोन के साथ आपको एंड्रॉयड सपोर्ट के अलावा सैमसंग का भरोसा भी मिलता है। इस फोन फोन में अच्छा कैमरा, अच्छा डिजाइन और अच्छी बैटरी भी मिलती है।

फोन खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

अगर आप 20,000 रुपये के सेगमेंट में या किसी भी प्राइस रेंज में स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे आपको सबसे पहले फोन के प्रोसेसर को देखना चाहिए। इसके अलावा आपको कैमरा और बैटरी का भी ध्यान रहना है। अगर आपको किसी भी फोन में यह सब अच्छा मिल रहा है और सबसे खास बात डिजाइन अच्छा मिल रहा है तो आपको उसी फोन को खरीदना चाहिए। हाँ, एक बात जरूर है कि आपको अपने बजट का भी ध्यान रखना होगा। अब अगर आप इनमें से किसी फोन को खरीदने जाते हैं तो आप जानते हैं कि आप किस फोन को किस कारण से खरीद सकते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: भभकती गर्मी को लात मारके भगा देगी ये प्लास्टिक की बोतल! क्या ट्राई नहीं करेंगे?

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :