ऐसा आम हो चला है, गर्मी अपने चरम पर आने लगी हैं। अब घर में जब भी लोग होते हैं तो गर्मी लगने के साथ ही सभी AC का रीमोट उठाते हैं और तापमान को सीधे ही 16-18 डिग्री पर सेट कर देते हैं। ऐसा करने के बाद आपको ऐसा लगता है कि कितना तापमान AC भी कमरे को उतना ही ठंडा करने वाला है। हालांकि, असल में या हकीकत में ऐसा होता नहीं है। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो जाहिर तौर पर आप बड़ी गलती कर रहे हैं। ऐसा करके आप अपने बिजली के बिल को उस लेवल पर अनजाने में ले जा रहे हैं तो इसे देखकर आप अपना माथा पीट लेने वाले हैं। आइए जानते हैं कि आपको एसी को किस नंबर पर चलाना चाहिए, इसके साथ साथ आपको यह भी जानकारी मिलने वाली है कि एक्सपर्ट AC कि किस नंबर पर चलाने की सलाह देते हैं।
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि एनर्जी एक्सपर्ट और सरकारी एजेंसी दोनों यही कहते हैं कि AC को 24 से 26 डिग्री के बीच रखना सबसे किफायती और आरामदायक होता है। आइए इसका कारण जानते हैं।
जब आप AC को कम से कम तापमान पर सेट कर देते हैं तो आइए जानते हैं कि ऐसा करने से असल में होता क्या है?
इसके अलावा अगर सबसे ज्यादा जरूरी बिंदु को देखा जाए तो 16 डिग्री पर रूम 24 डिग्री के मुकाबले जल्दी ठंडा नहीं होता। AC बस लंबे समय तक बंद होने से पहले चलता रहता है।
नए इंवर्टर ACs में काफी जरूरी फीचर्स होते हैं जिन्हें लोग कभी इस्तेमाल ही नहीं करते हैं:
गंदा फ़िल्टर AC को संघर्ष करवाता है जिससे बिजली ज्यादा खर्च होती है। गर्मी के मौसम में हर 2 से 3 हफ्ते में फ़िल्टर साफ कीजिए और आउटडोर यूनिट के पास एयर फ़्लो को बनाए रखना चाहिए।
AC को 16 डिग्री पर सेट करना न कमरे को जल्दी ठंडा करता है न बिजली बचाता है बस आपकी पॉकेट को खाली करने का काम करता है और मशीन को जल्दी खराब करने का काम भी करता है। हालांकि, अगर आप एसी को 24 डिग्री पर चलाते हैं तो और एसी में मौजूद स्मार्ट फीचर आदि को इस्तेमाल करते हैं इसके साथ साथ एसी फ़िल्टर को भी साफ रखते हैं। इन सबके साथ अगर आप सीलिंग फैन को भी चलाकर रखते हैं तो आपका एसी तो लंबे समय तक चलने वाला है ही इसके अलावा यह आपके बिजली के बिल को भी आधा कर देने वाला है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: भंगार में ना बेचें खटारा कूलर..बस इस्तेमाल करें ये 2 रुपये वाला आइटम, शिमला बना देगा कमरा