मात्र UPI नहीं अब पेंशन अकाउंट भी! BHIM पर आया ‘तत्काल NPS’, 250 रुपये से होगी शुरुआत

HIGHLIGHTS

BHIM ऐप पर बैंक की पहले से verified KYC के जरिए NPS अकाउंट ओपन किया जा सकता है।

18 से 85 साल के भारतीय 250 रुपये की शुरुआती पेमेंट करके इसके साथ जुड़ सकते हैं।

अभी के लिए यह सेवा SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank, IndusInd Bank और Bank of Baroda के ग्राहकों को दी जा रही है।

मात्र UPI नहीं अब पेंशन अकाउंट भी! BHIM पर आया ‘तत्काल NPS’, 250 रुपये से होगी शुरुआत

UPI ने भारत में पैसे भेजने और पेमेंट करने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है, लेकिन अब इसकी भूमिका सिर्फ लेनदेन तक सीमित नहीं रहने वाली है। असल में, BHIM ऐप पर ‘तत्काल NPS’ सुविधा की शुरुआत हुई है, जिसके जरिए यूजर्स सीधे ऐप से National Pension System यानी NPS अकाउंट ओपन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए अलग से बैंक ब्रांच जाने या नए KYC Documents जमा करने की जरूरत नहीं है। यानी जिस UPI ऐप का इस्तेमाल अभी तक रोजमर्रा के पेमेंट आदि के लिए किया जा रहा था, अब उसपर रिटायरमेंट की प्लानिंग भी की जा सकती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कैसे खुलेगा NPS अकाउंट?

‘तत्काल NPS’ में यूजर के बैंक की पहले से हो चुकी KYC का इस्तेमाल किया जाता है। अकाउंट खोलने के लिए डेट ऑफ बर्थ दर्ज करने बैंक अकाउंट का चुनाव करना होता है, और UPI से इसके लिए पेमेंट भी करना होता है।

PFRDA के अनुसार, इस प्रक्रिया को करने के लिए यूजर्स को केवल कुछ ही क्लिक करने होते हैं। पहली बार NPS अकाउंट शुरू करने के लिए कम से कम 250 रुपये का पेमेंट करना होता है। इसके बाद NPS की शर्तों के अनुसार 10 रुपये से भी इससे जुड़ा रहा जा सकता है।

किन बैंकों के ग्राहकों को मिलेगी सुविधा?

फिलहाल BHIM पर Tatkal NPS इन बैंकों के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है?

  • State Bank of India
  • HDFC Bank
  • ICICI Bank
  • Axis Bank
  • IndusInd Bank
  • Bank of Baroda

NPCI BHIM Services Limited के अनुसार, आने वाले समय में और भी बैंक इस सेवा से जुडने वाले हैं और देश के सभी ग्राहकों को इस सेवा का लाभ मिलने वाला है।

कौन खोल सकता है एनपीएस अकाउंट?

18 से 85 साल की उम्र के भारतीय नागरिक इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। NPS एक low-cost pension scheme है, जिसे PFRDA रेगुलेट करता है। इसमें जमा पैसा regulated pension fund managers की ओर से managed market-linked funds में निवेश किया जाता है। लागू नियमों के तहत इसमें टैक्स बेनेफिट भी मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Jio का JioHotstar वाला धांसू प्लान.. अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली मिलता है 2.5GB डेटा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile