गर्मी के मारे भट्टी बन रहा कमरा? बिना AC-कूलर घर को बनाओ शिमला, ये रहीं 5 कारगर ट्रिक्स

By

तपती गर्मी में अपने आप को ही ठंडा रखना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी अपने घर में लगे एयर कंडीशनर को लगातार चला रहे हैं तो आपको भी यह चिंता सताने लगी होगी की आपका बिजली का बिल बढ़ जाएगा. यह बात सच भी है की पूरे – पूरे दिन लगातार एयर कंडीशनर के चलने से बिजली का बिल ज्यादा आने का खतरा तो होता ही है लेकिन यह भी हो सकता है की आपका एयर कंडीशनर खराब हो जाए. इसका क्या उपाय है? हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसी ट्रिक्स जो केवल एक टेबल फैन की मदद से आपके कमरे को कश्मीर बना देंगी. एक बार इन ट्रिक्स को आज़मा लेने के बाद आपको ज्यादा देर अपने AC को चलाने की जरूरत नहीं होगी.

कमरे में ऐसे करें बढ़िया कूलिंग

जब बाहर का तापमान रात को गिर जाता है तब आपको अपने घर में लगी खिड़कीयों को खोल देना चाहिए. इस माध्यम से आपके पूरे घर में हवा आराम से ट्रेवल कर पाएगी. खिड़कीयों को खोल लेने के बाद अगर आप अपने कमरे के बीच में एक पंखा रख देंगे तो वह पूरे कमरे में आराम से ठंडी हवा फैला देगा और आपकी रात की निंद को सुखमय बना देगा.

पंखे के पास बर्फ रख दें

गर्मी ज्यादा होने के कारण कभी – कभी ऐसा होता है की फैन सिर्फ गरम हवा दे रहा है और अगर आपके साथ ऐसा होता है तो आपको अपने फैन के आगे एक बर्फ का कटोरा या जमी हुई पानी की बोतल रख लेनी चाहिए. जब पंखा इस बर्फ के माध्यम से हवा देगा तो ठंडी हवा आपको चैन की सांस लेने देगी. कमरे को ठंडा करने का यह तरीका एक छोटे कमरे के लिए बेहतरीन है.

इस तरकीब से भी पंखा कर सकता है ठंडक

अगर आपके पास इतनी बर्फ नहीं है की आप एक कटोरा भर कर उसे पंखे के आगे रख सकें तो आप एक गीले तोलिए को अपने फैन के पास रखकर भी वैसा ही एहसास पा सकते हैं जैसा एहसास पंखे के आगे बर्फ रखने से मिलता है. यह ट्रिक भी आपको रात को चैन की नींद सोने में मदद कर सकती है.

सही दिशा में रखें पंखा

एक पंखा एक एयर कंडीशनर की तरह हवा को ठंडा नहीं करता है बल्कि एक पंखा पूरे कमरे में हवा को आराम से फैलाने का काम करता है. इसलिए अपने घर में लगे फैन को सही जगह पर लगाना काफी जरूरी होता है. अगर आपके घर में ज़्यादा गर्मी होती है तो आपको अपने फैन को एक खुली खिड़की की तरफ रखना चाहिए ताकी आपके कमरे में से सारी गरम हवा आसानी से बाहर जा पाए.

दिन के समय में ऐसे करें ठंडक

लोगों को लगता है कि पूरे दिन खिड़कीयों को खुला रखने से कमरे में बिंदास ठंडक बनी रहती है लेकिन दिन में सूरज बिलकुल सिर पर होता है और इसलिए खिड़कीयों को खोलने से ठंडक होने की जगह गर्मी ही बढ़ जाती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दिन में कमरे में गरम हवा भर जाती है. इस से बचने के लिए दिन में आपको पंखे का सहारा तो लेना चाहिए लेकिन खिड़कीयों को बंद ही रखना चाहिए

यह भी पढ़ें: मई की भीषण गर्मी को 1 मिनट में कर देगा दूर.. अभी ट्राई करें 2 रुपये वाला ये जुगाड़


By: Ananya (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By