तपती गर्मी में टंकी से आ रहा उबलता हुआ पानी? आज ही कर लो ये एक काम, दिन भर चिल्ड रहेगा पानी

By

जून का महीना बस आने ही वाला है और ऐसे में गर्मी भी लगभग अपने चरम पर है. आजकल हर दिन इतनी तेज़ धूप निकलती है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, ऊपर से हीटवेव ने लोगों को अलग परेशान करके रख दिया है. इतनी सारी समस्याओं के साथ-साथ लोगों की एक बड़ी चिंता यह भी रहती है कि छत पर रखी पानी की टंकी तेज़ धूप के कारण इतनी बुरी तरह तप जाती है कि नल में से भी बेहद गर्म पानी निकलता है. ऐसे में हाथ धोने से लेकर घर के कामों और नहाने तक में काफी परेशानी आती है. अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपकी इसी परेशानी का हल आज हम यहां लेकर आए हैं.

क्या है थर्मल कवर और कैसे करता है काम?

अगर आपकी पानी की टंकी गर्म होकर उबलता हुआ पानी देती है, तो आपको थर्मल/इंसुलेशन कवर का इस्तेमाल करना चाहिए। यह एक इंसुलेशन मटीरियल होता है, जो टंकी के अंदर हीट ट्रांसफर होने से रोकता है. इस कवर को एक सुरक्षा कवच की तरह पानी की टंकी पर चढ़ा दिया जाता है, इसके बाद बाहर चाहे कितनी भी गर्मी या धूप हो, वह अंदर के पानी के तापमान पर कोई असर नहीं डालती.

दरअसल वॉटर टैंक के इस कवर को कुछ इंसुलेटिंग मटीरियल्स जैसे फोम, फाइबरग्लास या थर्मल फैब्रिक से बनाया जाता है. इन मटीरियल्स का उद्देश्य आपकी टंकी के अंदर गर्मी या ठंडक को बनाए रखना है। कवर चढ़ाने के बाद अंदर का तापमान वही रहेगा जो आप चाहते हैं, चाहे वह ठंडा हो या गर्म।

हाल ही में एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने भी अपनी रील के जरिए इस कवर के बारे में जानकारी दी है, जिसे आप यहां देख सकते हैं:

सर्दियों के लिए भी कारगर

एक अच्छी बात यह भी है कि ये इंसुलेशन कवर केवल गर्मियों में ही आपका साथ नहीं देते, बल्कि सर्दी के मौसम में भी उतने ही काम आते हैं. जिस तरह गर्मी में टंकी का पानी बहुत गर्म हो जाता है, ठीक वैसे ही सर्दियों में बहुत ठंडा हो जाता है, जिसके कारण वॉटर हीटर को पानी गर्म करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और बिजली का बिल बढ़ता है. इसके अलावा ठंडे पानी से घर के काम करने या हाथ वगैरह धोने में भी हाथ फ्रीज़ हो जाते हैं. ऐसे में थर्मल कवर पानी को बाहर की ठंड से बचाकर नॉर्मल रखने में मदद करते हैं.

थर्मल कवर की कीमत

अगर आप अपनी पानी की टंकी के लिए एक इंसुलेशन कवर लेने की सोच रहे हैं, तो यह आपको ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे Amazon या Flipkart पर आसानी से 1500 रुपये से 2500 रुपये के बीच मिल जाएगा। टंकी के अलग-अलग आकार के लिए अलग-अलग साइज़ के कवर आते हैं. इनकी कीमत कवर के साइज़, मटीरियल और क्वालिटी पर भी निर्भर करती है.

यह भी पढ़ें: महीने भर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा, कीमत मात्र 51 रुपये, गर्दा उड़ा रहा BSNL का नया प्लान

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By