दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए सार्वजनिक परिवहन को आसान बनाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की है। असल में, सरकार की ओर से पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड दिल्ली/ Pink Saheli Smart Card Delhi 2026 को लॉन्च कर दिया है। Pink Saheli Smart Card किनके लिए होने वाला है, क्या यह फ्री होने वाला है। कहाँ इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा खो जाने पर आपको कितने पैसे देने होंगे। आइए Pink Saheli Smart Card Apply Online Delhi 2026 की पूरी प्रक्रिया के अलावा इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।
यह कार्ड ‘One Nation, One Card’ पहल के तहत शुरू किया गया है और इसे देश की राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने लॉन्च किया था। लॉन्च के साथ ही सरकार ने राजधानी में करीब 50 केंद्रों पर इस कार्ड का वितरण शुरू किया है, जहां महिलाएं और ट्रांसजेंडर लोग जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और अपने कार्ड को प्राप्त भी कर सकते हैं।
पिंक सहेली कार्ड क्या है?
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड दिल्ली/ Pink Saheli Smart Card Delhi 2026 एक National Common Mobility Card (NCMC) स्मार्ट कार्ड है। इसका उपयोग सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में किया जा सकता है: कैसे और कहाँ किया जा सकता है इस्तेमाल? आइए जानते हैं कि आप किन जगहों पर इस पिंक कार्ड को इस्तेमाल कर सकते हैं।
Delhi Transport Corporation की सभी बसों में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्लस्टर बसों में भी आप इस कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Delhi Metro Rail Corporation में भी इस कार्ड की मदद से यात्रा के जा सकती है।
RRTS जैसी अन्य सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं भी इस कार्ड के अधीन आती हैं।
पिंक कार्ड बनवाने के लिए क्या करना होगा?
सरकार ने पिंक कार्ड के आवेदन की प्रक्रिया को बेहद ही आसान बनाया है। पिंक कार्ड बनवाने के लिए आपको एक अधिकृत केंद्र पर जाकर आवेदन करना होगा। वहां आधार और मोबाइल नंबर के जरिए वेरीफिकेशन किया जाने वाला है। सरकार ने लिस्ट भी जारी की है, जहां आप पिंक कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि आवेदन के दौरान आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाने वाला है, इसी से वेरीफिकेशन की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। इसलिए अपने आधार को भी अपडेट रखें।
पिंक कार्ड के लिए आवेदन से पहले इन बातों को सुनिश्चित करें
अगर आप पिंक कार्ड के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो आपके पास दिल्ली का आधार कार्ड होना चाहिए।
इसके अलावा अगर आप पिंक कार्ड बनवाया चाहते हैं तो आपकी उम्र 5 साल से ज्यादा होनी चाहिए, इससे छोटी बच्चियों के लिए यह सेवा नहीं है।
जानकारी यह भी है कि अगर आप पहली दफा पिंक कार्ड के लिए आवेदन कर रही हैं तो यह पूरी तरह से फ्री है।
हालांकि, कार्ड खोने जाने की स्थिति में फिर से कार्ड बनवाने पर 150-200 रुपये का खर्च देना होगा।
पिंक कार्ड से क्या फायदा होगा?
इस कार्ड के कई बड़े फायदे बताए जा रहे हैं। पहला, यह अब तक चल रहे कागजी पिंक टिकट की जगह लेगा। दूसरा, बस में यात्रा पूरी तरह टच-फ्री और डिजिटल हो जाएगी। तीसरा, यात्रा का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी। इसके अलावा, एक ही कार्ड से बस और मेट्रो जैसी अलग-अलग ट्रांसपोर्ट सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
कितने प्रकार के स्मार्ट कार्ड जारी होंगे?
सरकार इस योजना के तहत तीन तरह के कार्ड जारी करने की योजना बना रही है:
पिंक कार्ड- जो महिलाओं के लिए है।
ब्लू कार्ड- अन्य सामान्य यात्रियों के लिए जारी किया जा सकता है।
ऑरेंज कार्ड- मंथली पास रखने वाले लोगों के लिए इसे जारी किया जा सकता है।
अभी के लिए देखा जाए तो पहले चरण में पिंक और ब्लू कार्ड ही जारी किए जा रहे हैं, इसके अलावा जानकारी मिल रही है कि ऑरेंज कार्ड बाद में जारी किए जाने वाले हैं। अभी कोई डेट फिक्स नहीं है कि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया कब से शुरू हो सकती है।
कहाँ बनवाया जा सकता है पिंक कार्ड
दिल्ली सरकार ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए राजधानी में 50 वितरण केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कार्ड बनाए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी (Deputy Commissioner) कार्यालय
Central District
East District
New Delhi District
North East District
North West District
South District
South West District
West District
South East District
Old Delhi District
Central North District
Outer North District
SDM कार्यालय
Delhi Cantt
Adarsh Nagar
Yamuna Vihar
Kirari & Nangloi Jat
Mehrauli
Dwarka
Badarpur
Bawana
DTC डिपो और पास सेक्शन
Banda Bahadur Marg Depot
Burari Depot
Uttam Nagar Pass Section
Nehru Place Pass Section
Shadipur Pass Section
Scindia House Pass Section
Kashmiri Gate Pass Section
Dichonkalan Pass Section
Nand Nagri Pass Section
Wazirpur Pass Section
Peera Garhi Pass Section
Dwarka Sec-2 Pass Section
Sarojini Nagar Pass Section
Hari Nagar-1 Pass Section
Mangol Puri Pass Section
Punjabi Bagh Pass Section
Lajpat Nagar Pass Section
Azadpur Pass Section
Sultanpuri Pass Section
Delhi Gate Pass Section
Rohini Sec-22 Pass Section
Karawal Nagar Terminal
Hauz Khas Pass Section
Shahadra Pass Section
Kanjhawala Pass Section
South Campus Pass Section
Jamia Pass Section
Seemapuri Pass Section
North Campus (DU) Pass Section
JNU Pass Section
इन सभी स्थानों पर महिलाएं और ट्रांसजेंडर लोग जाकर आसानी से अपना पिंक कार्ड बनवा सकते हैं।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.