OnePlus ने भारत में होने वाली Amazon Prime Day Sale 2026 के लिए अपने खास ऑफर्स का ऐलान कर दिया है. यह सेल 4 जुलाई से शुरू होगी और तीन दिन तक चलेगी. इस दौरान कंपनी अपने स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट देगी. ग्राहकों को बैंक ऑफर, इंस्टेंट डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और फ्री एक्सेसरीज जैसे कई फायदे भी मिलेंगे.
Prime Day Sale के दौरान OnePlus 15 को 81,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा. इसमें 4,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट शामिल है. वहीं OnePlus 15R पर कुल 6,000 रुपये तक का फायदा मिलेगा. फोन पर 3,000 रुपये का सीधा प्राइस कट और 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा. इसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 48,999 रुपये रह जाएगी.
OnePlus 13s पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा, जिससे इसकी कीमत घटकर 46,999 रुपये हो जाएगी. इसके अलावा OnePlus 13 भी पहली बार 49,999 रुपये की सबसे कम प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होगा. फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा.
OnePlus अपनी Nord सीरीज पर भी आकर्षक ऑफर दे रहा है. OnePlus Nord 6 को 39,999 रुपये, OnePlus Nord CE 6 को 29,999 रुपये और OnePlus Nord CE 6 Lite को 22,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा. इन कीमतों में 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और CE मॉडल्स पर 2,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट शामिल है. Nord सीरीज पर भी 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI मिलेगी.
OnePlus Pad 4 की प्रभावी कीमत 55,999 रुपये होगी. इसके साथ 5,499 रुपये कीमत वाला OnePlus Stylo Pro बिल्कुल मुफ्त मिलेगा. वहीं OnePlus Pad Lite को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. OnePlus Pad Go 2 की कीमत 26,499 रुपये होगी और इसके साथ 3,999 रुपये का OnePlus Pad Go 2 Stylo फ्री मिलेगा.
सेल के दौरान हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Nord Buds 4 की प्रभावी कीमत 3,099 रुपये होगी.
इसके अलावा अन्य ऑडियो डिवाइस की कीमतें इस प्रकार रहेंगी:
OnePlus के सभी ऑफर्स 4 जुलाई से Amazon, OnePlus India वेबसाइट, OnePlus Store App और OnePlus Experience Store पर उपलब्ध होंगे. इसके अलावा चुनिंदा प्रोडक्ट्स Flipkart, Blinkit, Myntra और अन्य अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर भी खरीदे जा सकेंगे.