India vs England 2026: SonyLiv नहीं, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग, वैभव सूर्यवंशी का हो सकता है डेब्यू, जानें डिटेल्स

HIGHLIGHTS

भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज शुरू होगी.

वैभव सूर्यवंशी के संभावित डेब्यू पर सभी की नजरें रहेंगी.

सीरीज के सभी मैच Sony Sports Network और Sony LIV पर लाइव देखे जा सकेंगे.

India vs England 2026 Live Streaming: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-2 से हार के बाद अब भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर नई शुरुआत करने के लिए तैयार है. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे. टेस्ट सीरीज इस दौरे का हिस्सा नहीं है.

इस सीरीज में 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर भी सभी की नजरें रहेंगी. आयरलैंड दौरे पर उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उनके खेलने की संभावना जताई जा रही है. वहीं, इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक के हाथों में होगी. हाल ही में टीम विवादों में रही थी, लेकिन अब उसका पूरा फोकस भारत के खिलाफ सीरीज जीतने पर होगा.

India vs England 2026: पूरा शेड्यूल

1 जुलाई – पहला टी20, Riverside Ground, Chester-le-Street (रात 10:00 बजे IST)

4 जुलाई – दूसरा टी20, Emirates Old Trafford, Manchester (शाम 7:00 बजे IST)

7 जुलाई – तीसरा टी20, Trent Bridge, Nottingham (रात 10:00 बजे IST)

9 जुलाई – चौथा टी20, Bristol (रात 10:00 बजे IST)

11 जुलाई – पांचवां टी20, Southampton (शाम 7:00 बजे IST)

14 जुलाई – पहला वनडे, Edgbaston, Birmingham (शाम 5:30 बजे IST)

16 जुलाई – दूसरा वनडे, Sophia Gardens, Cardiff (शाम 5:30 बजे IST)

19 जुलाई – तीसरा वनडे, Lord’s, London (दोपहर 3:30 बजे IST)

भारत की टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.

भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार.

इंग्लैंड टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, फिल सॉल्ट, टॉम बैंटन, जॉर्डन कॉक्स, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सॉनी बेकर, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जोश टंग और ल्यूक वुड.

कहां देखें लाइव मैच?

भारत के आयरलैंड के दौरे के सभी टी20 और वनडे मैचों का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया गया था. लेकिन India vs England 2026 का लाइव प्रसारण Star Sports Network पर होगा. जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर होगी.

यह भी पढ़ें: Airtel-Jio और Vi ने एकसाथ पेश किया 798 रुपये वाला प्रीपेड डेटा पैक, बेनिफिट्स जान हो जाएंगे खुश, FIFA देखने वालों की मौज

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :