Digit.in

जियो की स्लो स्पीड को ऐसे बढायें, ये आसान टिप्स बढ़ा देंगे आपके जियो 4G की स्पीड

Highlights

सभी जानते हैं कि जियो की 4G स्पीड काफी कम है और लोगों ने निरंतर इसके लिए शिकायत भी की है. हालाँकि कंपनी की ओर से इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है लेकिन यूजर्स इसे जो इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्हें इसकी स्पीड ज्यादा पसंद नहीं आई है. तो आइये आज आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताते हैं जिनसे आप अपने जियो की स्पीड को बड़ी ही आसानी से बढ़ा सकते हैं.

जियो की स्लो स्पीड को ऐसे बढायें, ये आसान टिप्स बढ़ा देंगे आपके जियो 4G की स्पीड

सभी जानते हैं कि जियो की 4G स्पीड काफी कम है और लोगों ने निरंतर इसके लिए शिकायत भी की है. हालाँकि कंपनी की ओर से इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है लेकिन यूजर्स इसे जो इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्हें इसकी स्पीड ज्यादा पसंद नहीं आई है. तो आइये आज आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताते हैं जिनसे आप अपने जियो की स्पीड को बड़ी ही आसानी से बढ़ा सकते हैं. इसके लिए आपको किसी भी पैक या पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है, बस आपको ये ट्रिक्स फॉलो करनी हैं और आपका जियो बन जाएगा सुपर फ़ास्ट...

इससे पहले की हूँ शुरू करें आइये जान लेते हैं 4G बैंड के बारे में आखिर ये 4G बैंड है क्या?

आसान भाषा में कहें तो नेटवर्क की फ्रीक्वेंसी जो आपको कनेक्शन के लिए आपका नेटवर्क प्रोवाइडर दे रहा है. एयरटेल आपको अपना 4G बैंड 40 पर (2300Mhz) दे रहा है, वोडाफ़ोन बैंड 5 पर यानी (850Mhz), रिलायंस जियो आपको अपना 4G बैंड 3, बैंड 5, और बैंड 40 तीनों पर ही दे रहा है.

आइये अब जान लेते हैं कि ये बैंड्स किस तरह से काम करते हैं.

 

ये सब नंबर का खेल है:

सबसे बढ़िया कवरेज: ये आपको बैंड 5>बैंड 3> बैंड 40 पर मिलता है.

बढ़िया स्पीड: ये आपको बैंड 40> बैंड 3> बैंड 5 पर मिलती है.

 

इसके साथ ही यहाँ आप देख सकते हैं कि आपको बेस्ट कनेक्शन बैंड 5 पर मिलता है लेकिन इसकी स्पीड उतनी बढ़िया नहीं होती. और अगर आप बैंड 40 पर हैं तो आपको स्पीड शानदार मिलती है लेकिन कवरेज उतना अच्छा नहीं होता है.

तो जियो की बढ़िया स्पीड के लिए LTE बैंड को कण्ट्रोल करना होगा, और ये आपको इस तरह से करना होगा जैसे हम बता रहे हैं लेकिन आपको ये अपने रिस्क पर ही करना होगा डिजिट इसके लिए ज़िम्मेदार नहीं होगा.

स्पीड बढ़ाने का पहला तरीका: 4G नेटवर्क को बैंड 40 पर लॉक करें

बेस्ट कवरेज लेने के लिए आपको कुछ भी करने की जरुरत नहीं है बस आपको इन स्टेप को फॉलो करना है.

अपने जियो की स्पीड बढाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले *#*#4636#*#* डायल करें.
  • अब फ़ोन की इनफार्मेशन सेलेक्ट करें.
  • सेट प्रेफरड नेटवर्क टाइप को सेलेक्ट करें.
  • अब LTE ओनली को सेलेक्ट करें.

क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोंस के लिए:

  • गूगल प्ले स्टोर से शोर्टकट मास्टर लाइट को इनस्टॉल करें.
  • अब मेनू में जाकर सर्च में जाएँ.
  • अब यहाँ सर्विस मेनू या इंजीनियरिंग मोड लिखकर सर्च करें.
  • अब अगर आपको LTE बैंड्स का ऑप्शन मिलता है तो उसे ओपन करके एक्सेस करें.

मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोंस के लिए:

  • MTK इंजीनियरिंग मोड को अपने फ़ोन इनस्टॉल करें.
  • इस ऐप को अब रन करें.
  • अब MTK सेटिंग का चुनाव करें.
  • अब बैंड मोड का चुनाव करें.
  • अब उस सिम स्लॉट का चयन करें जिसमें आपको जियो सिम है.
  • अब LTE मोड का चुनाव करें.
  • अब बैंड 40 का बेस्ट स्पीड के लिए और बैंड 5 का बेस्ट कवरेज के लिए चुनाव करें.
  • इस सेटिंग को अपने फ़ोन में बिना किसी बदलाव के सेव करें और अपने फ़ोन को रीबूट करें.

इसके अलावा आप APN सेटिंग में बदलाव से भी इस स्पीड को बढ़ा सकते हैं:

आइये जानते हैं ऐसा आप कैसे कर सकते हैं.

  • नाम- RJio
  • APN- jionet
  • APN Type- Default
  • Proxy- No changes
  • Port- No changes
  • Username- No changes
  • Password- No changes
  • Server- www.google.com
  • MMSC- No changes
  • MMS proxy- No changes
  • MMS port- No changes
  • MCC- 405
  • MNC- 857 या 863 या 874
  • Authentication type- No changes
  • APN Protocol- Ipv4/Ipv6

अपना पसंदीदा स्मार्टफोन फोन: Intex Aqua 3G Strong अमेज़न पर 2,499/- रूपये में खरीदें

अपना पसंदीदा स्मार्टफोन फोन: Coolpad Cool 1 अमेज़न पर 13,999/- रूपये में खरीदें

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

View full profile