इस समय को अगर देखा जाए तो भारत दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में से 95 से 98 शहरों का घर है। ऐसा कह सकते हैं कि भारत में गर्मी बेहद ज्यादा होने लगी है। इसका यह भी मतलब है कि भारत जैसे देश के लिए अब AC कोई लग्शरी नहीं रहा है। असल में, समय के साथ साथ अब यह सभी की जरूरत बन चुका है। हालांकि, अगर आप पहली बार AC खरीदने के लिए निकलें हैं तो आपको कुछ कन्फ्यूजन जरूर ही होता है। अब मानकर चलिए कि आप 35000 रुपये लेकर एक बढ़िया एसी खरीदने के लिए निकालें तो सबसे पहले दुकान में जाते ही यह पूछा जाता है कि आपको Dual Inverter AC चाहिए कि एक नॉर्मल एसी से भी आपका काम चल जाने वाला है,। इतना सुनकर ही आपका दिमाग घूम सकता है और आप अगला सवाल न किए बिना ही हो सकता है कि दुकान से बाहर आ जाएं।
ऐसा इसलिए है कि आपको यह पता ही नहीं है कि दोनों के बीच अंतर क्या है, कौन सा एसी आपकी बिजली की खपत को कम कर सकता है और कौन सा एसी आपको सस्ते में ज्यादा फीचर आदि दे सकता है। Dual Inverter AC आपके लिए बेस्ट हो सकता है कि Normal AC से भी आपका काम चल जाने वाला है। अब इसका एक ही हल ही सकता है कि या तो आप दुकान में ही सेल्समैन से यह सभी सवाल कर लें और अंतर को जान लें, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि बाजार में आपको कोई हल्के में न ले तो आपको पहले से इन सब चीजों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। अगर अभी तक आपको यह जानकारी नहीं है तो आइए हम आपको बताते हैं कि Dual Inverter AC और Normal AC के बीच क्या अंतर होता है। कौन सा एसी खरीदना आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इस तुलना में आप सब समझ जाने वाले हैं।
सबसे पहले इस अंतर को शुरू करने से पहले हमें इस बात की जांच करनी चाहिए कि आखिर यह दोनों ही एसी यानि Dual Inverter AC और Normal AC काम कैसे करते हैं। जब आप दोनों के ही काम को समझ जाएंगे को तो दोनों के बीच के अंतर को भी आसानी से समझ पाएंगे। आइए जानते हैं कि आखिर Normal AC कैसे काम करता है।
Normal AC की अगर बात की जाए तो यह घर में लगे एक सिम्पल स्विच की तरह ही काम करता है। इसका मतलब है कि कमरे में यह तब तक पोरी ताकत से काम करता है और कूलिंग करता रहता है, जब तक आप इसे बंद न करें। इसका मतलब है कि अगर आपने एक बार बटन दबा दिया तो यह खुद से बंद होने वाला नहीं है, बल्कि इसके उलट चलता ही रहने वाला है और ज़ोरों से अपने काम को अनजान देने वाला है। हालांकि, यह अपने आप भी बंद नहीं होता है, इसे आपको कमरा ठंडा होने के बाद बंद करना पड़ता है। आइए अब जानते हैं कि Dual Inverter AC आखिर क्या होता है?
यह भी पढ़ें: Window AC vs Split AC: किराये का मकान या अपना घर तो कौन-सा आपके लिए रहेगा ठीक, ज्यादातर लोग इस बात से अनजान
Dual Inverter AC, Normal AC के मुकाबले बिल्कुल ही अलग तरीके से काम करता है। इसका मतलब है कि आपको इसे बंद करने की जरूरत नहीं है। या ही इसे बंद करना पड़ता है, इसके उलट यह तो कमरे की जरूरत के हिसाब से अपनी कूलिंग और स्पीड को घटाता बढ़ाता राहत है। अगर एसी को ऐसा लगता है कि कूलिंग कम है तो इसे यह खुद से बढ़ा सकता है उसके अलावा जब इसे ऐसा लगता है कि कूलिंग ज्यादा हो रही है तो अपने आप ही इसे घटा देता है,। ज्यादा ठंडक चाहिए तो फास्ट और जब कमरा ठंडा हो जाए तो धीमा चलने के लिए ही इसे निर्मित किया गया है। Dual Inverter AC के साथ कमरे का तापमान हर समय ही एक जैसा बना राहत है।
यह आज के समय में एक सबसे जरूर सवाल माना जा सकता है। असल में, सभी अपने घरों में AC तो लगा लेते हैं लेकिन इसके बाद बिजली का बिल जब उन्हें परेशान करने लगता है तो उन्हें एसी को हटाना ही पड़ता है, ऐसे में आपको पैसों का नुकसान दो बार होता है। इस कारण अगर आप पहले ही इस बात को समझ लें कि किस एसी के साथ आपके बिजली का बिल नहीं बढ़ने वाला है, तो आप अपने नुकसान से बच जाने वाले हैं। आइए अब जानते हैं कि Dual Inverter AC या Normal AC; किस एसी के साथ आपका बिजली का बिल कम आएगा।
अगर नॉर्मल एसी को देखा जाए तो जैसे ही आप इसका स्टार्ट बटन दबाते हैं तो यह उसी समय बिजली की खपत करना शुरू कर डेटा है। ऐसा भी कह सकते हैं कि हर स्टार्ट के साथ यह पावर सर्ज लेता है, यह दिन में बार बार होता है, क्योंकि आपको इसे बार बार बंद करने के साथ साथ बार चलाना भी पड़ता है। शायद इसी कारण इस एसी के साथ बिजली की खपत बेहद ही ज्यादा बढ़ जाती है। हालांकि, अगर Dual Inverter AC को अगर देखा जाए तो इसमें इस तरह की किसी भी समस्या की कोई चिंता नहीं है। इसी कारण आपको इस मामले में इसी एसी को खरीदने पर विचार करना चाहिए। यह बिजली की खपत को भी कम कर देता है, इसके अलावा अगर Dual Inverter Technology में 5 Star Rating वाले डिवाइस को खरीदते हैं तो आपकी बढ़ते बिजली के बिल की समस्या दूर हो जाने वाली है।
Normal AC अगर आप बाजार में किसी भी दुकान पर खरीदने के लिए निकलते हैं तो हो सकता है कि अपने ब्रांडस के अनुसार यह कम ज्यादा प्राइस में मिले। यह भी हो सकता है कि यह खरीदने में आपको सस्ते लगें, लेकिन लंबे समय के लिए इनका इस्तेमाल बेहद ही ज्यादा भारी हो सकता है। क्योंकि बिजली के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। अगर आप रोज 5 घंटे से ज्यादा AC चलाते हैं तो Dual Inverter AC में जो बचत होती है वो साफ नजर आती है। जबकि Normal AC इस मामले में बिजली के बिल को बड़ा कर सकता है।
Normal AC जब चलता है तो कमरा कभी बहुत ज्यादा ठंडा हो जाता है और कभी थोड़ा गर्म भी हो सकता है। यह ऊपर नीचे जाता तापमान सबसे पहले तो आपको Comfortable नहीं होने देता है। इसके अलावा आउटडोर यूनिट बेहद ज्यादा शोर भी करता है, ऐसे में आपको ज्यादा से ज्यादा आवाज के साथ वाइब्रेशन भी महसूस हो सकती है।
जबकि Dual Inverter AC में दो rotors होते हैं जो एक दूसरे को बैलेंस करते हैं। इसी वजह से यह काफी कम आवाज करता है और वाइब्रेशन के नाम पर इसमें कुछ भी नहीं होता है। इतना ही नहीं, इसके द्वारा कमरा बेहद ही जल्दी ठंडा होता है और कमरे में कूलिंग लगभग लगभग लंबे समय के लिए एक जैसी ही बनी रहती है।
अब आप दोनों ही एसी के बीच के अंतर को समझ चुके हैं। जहां नॉर्मल एसी आपको कम प्राइस में तो मिल जाने वाले हैं लेकिन आपको नाक में दम करने वाला गैजेट बन सकता है। क्योंकि इसके माध्यम से आपका बिजली का बिल बड़े पैमाने पर बढ़ जाता है। वहीं, अगर Dual Inverter AC को देखा जाए तो यह आपके बिजली के बिल को कम कर सकता है लेकिन आपको कुछ महंगे में मिलने वाला है। अब आप लंबे समय के लिए बिजली का बिल भरना चाहते हैं तो आपको नॉर्मल एसी के साथ चले जाना चाहिए, हालांकि, अगर आप एक बार खर्च के बाद कम बिजली के बिल चाहते हैं तो लंबे समय के लिए घर में एक समान कूलिंग का आनंद लेना चाहते हैं तो आपके लिए Dual Inverter AC एक बेस्ट चॉइस हो सकता है। अब चुनाव आपको अपने बजट और जरूरत के हिसाब से करना है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: तपती गर्मी में कंबल निकलवा देगा पुराना कूलर..AC हो जाएगा लमलेट, अभी ट्राई करो ये स्मार्ट ट्रिक