अपने अपने घरों में हम सभी लोग छोटे बड़े फ्रिज का इस्तेमाल जरूर करते हैं, हो सकता है कुछ फ्रिज बेहद ही महंगे हों, और ऐसा भी हो सकता है कि कुछ फ्रिज बेहद ही सस्ते हों, लेकिन दोनों ही फ्रिज में एक जैसी समस्या हो सकती है। एक समस्या कॉमन तौर पर सामने आती है, फ्रिज से पानी का टपकना। बहुत से घरों में फ्रिज से निरंतर पानी बहता रहता है। फिर एक समय ऐसा आता है कि फ्रिज खराब हो जाता है। यह समस्या देश के लगभग लगभग 80% घरों में कॉमन है। कई बार लोग इसे एक छोटी समस्या समझकर, पानी को कपड़े से पोंछ देते हैं लेकिन कुछ समय बाद पानी फिर से बहने लगता है। अब अगर यह समस्या बनी हुई हुई है तो आपको इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।
अगर आपके घर का भी यही किस्सा है तो आपको कुछ बातों की गांठ बांध लेनी चाहिए। असल में, फ्रिज से पानी का लीक होना कोई छोटी बात नहीं है। यह अंदर किसी गड़बड़ी का इशारा है। और गर्मी का मौसम शुरू होते ही यह समस्या और तेज़ी से बढ़ती है। हालांकि, घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है, इस समस्या को आप खुद ही घर पर ठीक कर सकते हैं। यहाँ हम कारण और उनके हल पर एक नजर डालते हैं।
अगर फ्रिज के नीचे से पानी टपक रहा है, तो पहली जाँच वॉटर लाइन की होनी चाहिए। यही वो लाइन है जो पीने का ठंडा पानी और बर्फ बनाने का काम करती है। जब इसमें ब्लॉकेज आ जाती है, तो पानी सही तरीके से फ्लो नहीं कर पाता और रास्ता बदलकर नीचे टपकने लगता है।
सबसे पहले फ्रिज को स्विच ऑफ करें और पानी का वाल्व बंद कर दें। इसके बाद आराम से पाइपलाइन को चेक करें। अगर कहीं से टूटी हुई या क्षतिग्रस्त दिखे, तो खुद हाथ लगाने की ज़रूरत नहीं, इस स्थिति में आपको के प्रोफेशनल को बुलाना चाहिए। हालांकि, अगर समस्या सिर्फ जमी हुई बर्फ की वजह से है, तो फ्रिज को 3-4 घंटे के लिए अनप्लग करके छोड़ दीजिए। बर्फ अपने आप पिघल जाएगी और सिस्टम दोबारा सही हो जाएगा।
यह कारण थोड़ा कम जाना-माना है, लेकिन फ्रिज से पानी लीक होने के सबसे आम कारणों में से एक है। असल में, फ्रिज के अंदर एक Defrost Drain होता है जिसका काम है डिफ्रॉस्टिंग के दौरान बने पानी को बाहर निकालना। लेकिन जब खाने के छोटे-छोटे कण या गंदगी इस ड्रेन में जमा हो जाती है, तो पानी बाहर निकलने की बजाय अंदर ही जमा होने लगता है और फिर धीरे-धीरे फ्रिज के नीचे से बाहर आने लगता है।
सबसे पहले ड्रेन होल में थोड़ा गर्म पानी डालिए, इससे अंदर जमी बर्फ पिघल जाएगी। अगर इसके बाद भी पानी नहीं निकल रहा, तो एक पतली तार या पाइप क्लीनर से हल्के हाथ से अंदर की गंदगी साफ करिए। और अगर जाम काफी अंदर तक है, तो ड्रेन वाल्व खोलकर अच्छी तरह सफाई करना बेहतर रहेगा।
यह सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह बिल्कुल सच है। बहुत कम लोगों को पता होता है कि फ्रिज को एकदम सीधा नहीं रखना चाहिए। जी हाँ, फ्रिज का अगला हिस्सा यानि फ्रंट थोड़ा ऊपर होना चाहिए ताकि कूलेंट सही तरीके से फ्लो कर सके। अगर फ्रिज की पोज़िशनिंग गलत है, तो अंदर कंडेनसेशन बढ़ता है और पानी नीचे जमा होने लगता है।
फ्रिज थोड़ा पीछे की तरफ झुका हुआ होना चाहिए और दीवार से कम से कम 5-6 इंच दूर रखा होना चाहिए। पुराने मॉडल्स में यह बात और भी ज़रूरी हो जाती है। अगर ज़रूरत पड़े तो एक अच्छा स्टैंड इस्तेमाल करिए ताकि बैलेंस सही रहे और ड्रेनेज टैंक पर अनावश्यक दबाव न पड़े।
अगर ऊपर बताए तीनों उपाय आज़माने के बाद भी फ्रिज से पानी आना बंद नहीं हो रहा, तो फिर खुद से जूझते रहने का कोई मतलब नहीं है। इस स्थिति में किसी प्रोफेशनल टेक्नीशियन को बुलाना ही समझदारी है। एक अनुभवी मैकेनिक सही तरीके से चेक करके बता सकता है कि छोटी सी रिपेयर काफी है या फिर कोई बड़ा पार्ट बदलने की ज़रूरत है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।