45 डिग्री में भी कूलर को AC बना देंगे ये फ्री के जुगाड़, घंटे भर में लगने लगेगी सर्दी, चमत्कारी हैं ये 5 तरीके

By

भारत के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है, जिसके कारण दिन के समय घर के अंदर भी राहत महसूस नहीं हो रही। ऐसे मौसम में ज्यादातर घरों में लोग ठंडक पाने के लिए कूलर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन तेज गर्मी और लू के चलते कई बार कूलर उम्मीद के मुताबिक ठंडी हवा नहीं दे पाता। कुछ मामलों में तो उससे गर्म हवा आने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर साधारण कूलर से भी बेहतर कूलिंग पाई जा सकती है।

कूलर से ज्यादा ठंडी हवा पाने के आसान उपाय

अगर आपका कूलर इस गर्मी में ठीक से काम नहीं कर रहा और कमरे को ठंडा रखने में असफल हो रहा है, तो बिना सोने-समझे तुरंत नया AC खरीदने की जरूरत नहीं है। कुछ सस्ते और आसान घरेलू तरीके अपनाकर कूलर की कूलिंग को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है।

बर्फ और नमक वाला तरीका

कूलर की टंकी में नार्मल पानी भरने के बजाय उसमें ठंडा पानी भरें या नार्मल पानी में आइस क्यूब्स डालें। इसके साथ 2 से 3 चम्मच नमक भी मिला दें। नमक पानी को जल्दी गर्म नहीं होने देता, जिससे बर्फ लंबे समय तक टिकी रहती है और कूलर ज्यादा देर तक ठंडी हवा देता है।

कमरे में वेंटिलेशन बनाए रखें

कई लोग कूलर चलाते समय कमरा पूरी तरह बंद कर देते हैं, जिससे अंदर नमी और उमस बढ़ने लगती है। बेहतर कूलिंग के लिए जरूरी है कि कमरे की कोई खिड़की या दरवाजा थोड़ा खुला रहे। इससे हवा का सही प्रवाह बना रहता है और कमरे की नमी बाहर निकलती रहती है।

पानी की पाइपलाइन साफ रखें

कूलर में लगे पानी सप्लाई करने वाले पाइप के छोटे-छोटे छेद कई बार गंदगी या कैल्शियम जमने की वजह से बंद हो जाते हैं। इससे कूलिंग पैड पूरी तरह गीले नहीं हो पाते और हवा ठंडी नहीं होती। समय-समय पर सुई या पतले तार की मदद से इन छेदों को साफ करते रहें ताकि पानी का फ्लो सही बना रहे।

कूलर की सही पोजिशन बहुत जरूरी

कूलर को कमरे के बीच में रखने के बजाय ऐसी जगह लगाएं जहां से बाहर की ताजी और सूखी हवा सीधे अंदर आ सके, जैसे खिड़की या बालकनी के पास। अगर कूलर कमरे के अंदर ही रखा रहेगा, तो वह बार-बार उसी नम हवा को घुमाएगा, जिससे ठंडक कम महसूस होगी।

यह भी पढ़ें: 30,000 रुपये के अंदर आने वाले ये 5 स्मार्टफोन्स हैं गेमिंग के बादशाह! देते हैं टॉप-क्लास परफॉर्मेंस

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By