iPhone 17 अभी सबसे लेटेस्ट आईफोन है. इसको खरीदने के लिए फैन्स लंबी लाइन लगाते हैं. अभी कई जगहों पर सेल चल रही है, जिसमें आप काफी कम कीमत पर iPhone 17 खरीद सकते हैं. लेकिन, क्या हो अगर हम कहें कि एक कंपनी फ्री में iPhone 17 बांट रही है.
चलिए आपको पूरा मामला समझाते हैं. अमेरिका की एक टेलीकॉम कंपनी है T-Mobile. कंपनी ने एक नया ऑफर पेश किया है, जिसमें यूजर्स को iPhone 17 फ्री में देने का दावा किया जा रहा है. लेकिन यह ऑफर पूरी तरह फ्री नहीं है, क्योंकि इसके साथ कुछ शर्तें जुड़ी हुई हैं.
इस ऑफर में आपको iPhone 17 सीधे मुफ्त नहीं दिया जाता. इसकी कीमत को मासिक बिल क्रेडिट के रूप में एडजस्ट किया जाता है. यानि आपको हर महीने EMI जैसी रकम देनी होती है, जिसे कंपनी बिल क्रेडिट के जरिए कवर करती है. शुरुआत में आपको टैक्स और एक्टिवेशन फीस देनी पड़ती है. अगर आप बीच में प्लान छोड़ते हैं या नंबर बंद करते हैं, तो फोन की बाकी बची रकम आपको एक साथ चुकानी पड़ सकती है.
यह ऑफर उन्हीं यूजर्स के लिए है जो नया कनेक्शन लेते हैं या किसी अन्य नेटवर्क से T-Mobile में स्विच करते हैं. इसके अलावा आपको एक प्रीमियम अनलिमिटेड प्लान लेना होगा, जो सामान्य प्लान से महंगा होता है. ज्यादातर मामलों में आपको अपना पुराना स्मार्टफोन भी एक्सचेंज करना होगा, तभी आपको पूरा फायदा मिलेगा. बिना एक्सचेंज के डिस्काउंट कम हो सकता है.
इस तरह के ऑफर आमतौर पर 24 से 36 महीने तक चलते हैं. इस दौरान आपको उसी नेटवर्क और प्लान पर बने रहना होता है. अगर आप प्लान बदलते हैं या कनेक्शन बंद करते हैं, तो बची हुई रकम तुरंत देनी पड़ सकती है. इसके अलावा, प्रीमियम प्लान की वजह से आपका कुल खर्च समय के साथ ज्यादा हो सकता है, भले ही फोन “फ्री” दिख रहा हो.
टेलीकॉम कंपनियां नए ग्राहक जोड़ने और पुराने यूजर्स को बनाए रखने के लिए ऐसे ऑफर लाती हैं. iPhone जैसे फ्लैगशिप फोन का इस्तेमाल करके कंपनियां यूजर्स को लंबे समय तक अपने नेटवर्क से जोड़कर रखना चाहती हैं.
यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट