चिपचिपी गर्मी, घूटन से मिलेगा छुटकारा..Cooler चलाने वालों के लिए वरदान है ये उपाय

HIGHLIGHTS

क्या आप चिपचिपी गर्मी को दूर करना चाहते हैं?

यहाँ हम Cooler चलाने वालों के लिए बेस्ट उपाय लेकर आए हैं।

अगर अप उमस भरी गर्मी में राहत चाहते हैं तो Cooler के साथ इस डिवाइस को इस्तेमाल करें।

बचपन से हम ऐसा देखते आ रहे हैं कि जुलाई की बारिश शुरू होते ही उमस अपने चरम पर पहुँच जाती है। कमरे में कूलर चल रहा हो, हवा भी आ रही हो फिर भी पसीना सूखने का नाम नहीं लेता। ऐसा लगता है जैसे कमरा एक बंद चैम्बर बन गया हो, कई बार तो इसमें सांस लेना भी एक बड़ा टास्क जैसा लगता है। जिनके पास AC का बजट नहीं है उनके लिए यह मौसम सबसे ज्यादा परीक्षा लेने वाला हो सकता है, क्योंकि उमस भरी, चिपचिपी गर्मी को दूर करना कोई आसान काम नहीं है। हालांकि, कई बार इस काम को सही प्रकार से करने में अच्छे अच्छे AC भी फेल हो जाते हैं। हालांकि, हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए हैं, हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने पुराने कूलर से ही गर को सबसे पहले तो कूल कर सकते हैं, इस कूलिंग के साथ साथ आप उमस और चिपचिपे पन को भी दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको Cooler का साथ देने के लिए एक दूसरे प्रोडक्ट की भी जरूरत होने वाली है। आज हम इसी डिवाइस और इसके कामों की डिटेल्स देने वाले हैं।

Cooler का साथ देने के लिए आपके पास अगर एक Exhaust Fan तो अच्छी बात है, लेकिन अगर नहीं है तो आपको इसे अभी खरीद लेना चाहिए। आइए अब जानते है कि उमस और चिपचिपे पन का असली कारण क्या होता है और कैसे इस प्रोडक्ट की मदद से आप इसे दूर कर सकते हैं।

उमस की असली वजह क्या है?

मॉनसून के मौसम में यानि जुलाई के बाद वाले गर्मी के महीनों में अगर आप कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो कूलर पानी की मदद से हवा को ठंडा करता है लेकिन इसी प्रोसेस में कमरे की नमी भी बढ़ती जाती है। अगर कमरे में ताजी हवा आने जाने का सही रास्ता न हो तो यह नमी जमा होने लगती है और घुटन महसूस होने लगती है। यही वजह है कि कूलर पूरी स्पीड पर चलने के बाद भी आपको राहत नहीं मिलती है। आइए जानते है कि कैसे इस समस्या में Exhaust Fan प्रभावी तौर पर काम करता है।

Exhaust Fan कैसे मदद करने वाला है?

Experts का कहना है कि अगर आप मॉनसून में Cooler का इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि बारिश के बाद भी गर्मी कम होने का नाम नहीं लेती है, लेकिन कूलर चलाने के बाद समस्या कम होने के बजाए बढ़ने लगती है। ऐसे में आपको Cooler के साथ साथ कमरे में एक छोटा या बड़ा अपने बजट के अनुसार Exhaust Fan भी लगा देना चाहिए, ऐसा करने से पूरा का पूरा माहौल ही चेंज हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर यह कैसे आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

हम आपको 3 पॉइंट्स में समझाने वाले हैं कि अगर आप अपने कमरे में Cooler के साथ साथ Exhaust Fan का भी इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए क्या फायदे हो सकते हैं।

उमस का सफाया हो जाने वाला है

Exhaust Fan का काम है अंदर की हवा को बाहर फेंकना। जैसे ही कमरे में कूलर की वजह से नमी बढ़ने लगती है, उसी समय लगातार बैकग्राउन्ड में चल रहे Exhaust Fan का काम शुरू हो जाता है, जैसे ही कमरे में उमस और नमी बढ़ती है तो ये इसे बाहर निकालना शुरू कर देता है।

Airflow ज्यादा बेहतर हो जाता है?

कूलर तभी सबसे बेहतर कूलिंग (Cooling) देता है जब कमरे में हवा का cross-circulation बेहतर तरीके से किया गया हो। Exhaust Fan भारी और गर्म हवा को बाहर निकालने का काम करता है जिससे कूलर से मिलने वाली Cooling कहीं ज्यादा असरदार महसूस होती है।

बिजली का बिल भी कम हो जाता है!

हम जानते हैं कि बहुत से लोग उमस और गर्मी से परेशान होकर अपने कूलर को फूल स्पीड पर चलाना शुरू कर देते हैं, इसके अलावा बार बार पानी बदलने के कारण पानी और बिजली दोनों ही खर्च होते हैं। जब Exhaust Fan कमरे को सुखा देता है तो कूलर कम स्पीड में भी अच्छी कूलिंग देता है, ऐसे में बिजली और पानी की बचत होती है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra पर साल का सबसे तगड़ा डिस्काउंट.. खरीदें या नहीं?

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :