गर्मी बढ़ती जा रही है, लोग AC के अलावा कूलर खरीदने के लिए बाजार की ओर दौड़ रहे हैं। कुछ प्रोडक्ट सस्ते में मिल रहे हैं और कुछ प्रोडक्ट महंगे में खरीदने के लिए मिल रहे हैं। सभी अपने बजट के अनुसार, कूलर, AC या Portable AC खरीद रहे हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि हम पुराने ही कूलर या AC का इस्तेमाल करते रहते हैं। हालांकि, एक नए मामले को देखकर कूलर को इस्तेमाल करते समय बेहद ज्यादा सावधानी बरतना जरूरी है। असल में, एक मामले तेलंगाना के हाजीपुर से सामने आ रहा है। देखने में आया है कि एक शख्स कूलर को ठीक करने में लगा था लेकिन अचानक ही उसे करंट लगा और वह मार गया। हालांकि, उसे अस्पतला ले जाया गया था लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसे में कूलर को चलाते समय, उसे ठीक करने के दौरान कुछ सावधानी बरतना बेहद ही ज्यादा जरूरी हो जाता है। वैसे तो करंट से जुड़ी कोई भी चीज आपके लिए खतरनाक हो सकती है लेकिन आपको कूलर को इस्तेमाल करते हुए ज्यादा से ज्यादा सावधान रहना चाहिए। असल में, पानी और करंट का कॉम्बो बेहद ही ज्यादा खतरनाक हो सकता है। आइए जानते है कि कैसे आप जानलेवा कूलर का इस्तेमाल सावधानी से कर सकते हैं।
गर्मी बढ़ती जा रही है, इस दौरान गर्मी से बचने के लिए जहां लोग कुछ ना कुछ जुगाड़ करने में लगे हुए हैं। कुछ लोग जैसे कि ऊपर बताया गया AC खरीदने के लिए बाजार में निकल पड़े हैं, Online अच्छे ऑप्शन तलाश रहे हैं और ऑफलाइन भी कुछ न कुछ ढूंढ रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने पुराने कूलर को ही इस सीजन भी चलाने की फिराक में हैं। ऐसे में, जाहिर है कि कूलर को वह ठीक करेंगे या करवाएंगे और फिर इसका इस्तेमाल करेंगे। यहीं हुई एक गलती जानलेवा हो सकती है। असल में, कूलर में बिजली और पानी एक ही जगह एक ही स्थान पर मौजूद होते हैं, ऐसे में ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतना बेहद ही ज्यादा जरूरी और महत्त्वपूर्ण भी है। एक गलती खटरनाक नहीं, जानलेवा हो सकती है।
यह पहला मामला नहीं है, जब कूलर के कारण किसी की मौत हुई हो या किसी को करंट लगा हो। ऐसे अनगिनत केस सामने आ चुके हैं। हर साल मामले सामने आते रहते हैं। असल में, कूलर में बेहद ही जल्दी अर्थिंग की समस्या शुरू हो जाती है। कई बार ऐसा होता है कि कूलर के किसी तार पर टेप न लगी हो ऐसे में पानी के संपर्क में आने से इसका करंट पूरे कूलर में आना शुरू हो जाता है। अब जैसे ही आप इसपर हाथ रखते हैं या टकराते हैं तो आपको जोर से करंट लगता है। कई मामलों में करंट कम होता है, हालांकि, बहुत से ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिनमें करंट बड़ी तेजी से पकड़ता है। इसलिए आपको यह ध्यान रखना है कि करंट के लीकेज को बंद करना है। कैसे भी करके आपको अर्थिंग की समस्या को दूर करना बेहद जरूरी है। क्योंकि, आप तो कई बार करंट को झेल सकते हैं, लेकिन बच्चे अगर इसकी चपेट में आते हैं तो इससे ज्यादा खतरनाक कुछ हो ही नहीं सकता है।
अगर आप चाहते हैं कि निरंतर पानी के टैंक में पानी रहे और आप कूलर को भी निरंतर चलाते रहें तो आपको यह करना चाहिए कि कूलर की वायरिंग को दुरुस्त करना चाहिए। असल में, अगर आप पुराने कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको कूलर को चलाने से पहले या शुरू करने से पहले ही पूरी की पूरी वायरिंग को कई बार चेक कर लेना चाहिए। अगर आपको कहीं भी कुछ भी समस्या नजर आ रही है तो आपको उसी समय वायर पर टेपिंग करनी चाहिए। क्योंकि, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो जाहिर है कि अगर यह वायर पानी के संपर्क में आता है, जो आना तय है तो पूरे के पूरे कूलर को ही करंट अपनी चपेट में ले लेने वाला है। ऐसे में, आपको वायरिंग पर खास ध्यान देना चाहिए।
अगर आप वायरिंग की जांच कर रहे हैं तो आपको लगे हाथ यह भी देख लेना चाहिए कि कहीं आपके कूलर की मोटर में तो किसी भी प्रकार से करंट नहीं आ रहा है। कई ऐसे भी मामले देखें गए हैं कि मोटर भी करंट मारना शुरू कर देती है, ऐसे में आपको वायरिंग और मोटर दोनों की जांच या तो खुद से कर लेनी चाहिए या आप किसी टेक्नीशियन का भी सहारा ले सकते हैं। ऐसे करके आप कूलर से होने वाली समस्या से बच सकते हैं।
असल में, हम कहते हैं ना कि एक छोटी सी लापरवाही आपके लिए मुसीबत बन सकती है। ऐसे ही कूलर पर भी यह लागू होती है। अगर आप ऊपर बताए गए कुछ पॉइंट्स को ध्यान में रखते हैं तो जाहिर है कि आप किसी भी समस्या को आने से पहले ही उसे रोकने का काम कर रहे हैं। लेकिन अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो जाहिर है कि आप अपने लिए समस्या को बढ़ा रहे हैं। ऐसे में, आपको करंट लगना तय है और आप अपनी जान भी गंवा सकते हैं। इसी कारण आपको यह देखना चाहिए कि खासतौर पर अगर आप पुराने कूलर को इस सीजन भी इस्तेमाल करने वाले हैं तो इन बातों को सबसे पहले चेक करें क्योंकि पानी और करंट का एक साथ एक जगह पर होना किसी के लिए भी मुसीबत खड़ी कर सकता है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज का इस्तेमाल हुआ है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में 15,000 रुपये में बेचे जा रहे ACs का सच..असलियत उड़ा देगी नींद