बस कुछ दिनों का इंतजार..Ola-Uber के साथ हो जाएगा खेला! Bharat Taxi बदल देगा पूरा गेम, लोगों को होगा फायदा ही फायदा
क्या आप भी Ola और Uber की कैंसिलेशन और पीक आवर्स में आसमान छूती कीमतों से परेशान हैं? इस परेशानी का हल आ गया है. बस कुछ दिनों के बाद सहकारिता मंत्रालय (Ministry of Cooperation) जल्द ही अपना खुद का राइड-हेलिंग ऐप ‘Bharat Taxi’ लॉन्च करने वाला है. इसकी शुरुआत दिल्ली से होगी.
Surveyमाना जा रहा है कि इसके आने के बाद परिवहन क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए पूरी तरह तैयार है. इससे देश के निजी कैब एग्रीगेटर्स (Ola, Uber) के एकाधिकार को खत्म किया जा सकेगा. आइए आपको Bharat Taxi के बारे में सबकुछ बताते हैं.
क्यों पड़ी ‘भारत टैक्सी’ की जरूरत?
इस पहल के पीछे का मुख्य विचार ड्राइवरों और यात्रियों दोनों की लंबे समय से चली आ रही शिकायतों को दूर करना है. निजी कंपनियों में ड्राइवरों को अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा (25-30%) कमीशन के रूप में कंपनी को देना पड़ता है. सरकार ने कहा, “देश में कई कंपनियां टैक्सी सेवाएं चलाती हैं, लेकिन मुनाफा मालिकों को जाता है, ड्राइवरों को नहीं.”
भारत टैक्सी का उद्देश्य इस मॉडल को पलटना है. यह सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा संचालित किया जाएगा, जिसे Amul, IFFCO और NABARD जैसी भारत की सबसे भरोसेमंद सहकारी संस्थाओं का समर्थन प्राप्त है. सरकार का वादा है कि इस ऐप से होने वाला पूरा मुनाफा सीधे ड्राइवर भाइयों की जेब में जाएगा.
ड्राइवरों को मिलेंगे कई बेनिफिट्स
यह ऐप पूरी तरह से ‘ड्राइवर-केंद्रित’ (Driver-centric) है. सरकार ने ड्राइवरों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं.
- जीरो कमीशन: बिचौलियों को खत्म कर दिया जाएगा. ड्राइवर जो कमाएगा, वह उसी का होगा. इससे उनकी टेक-होम इनकम में भारी बढ़ोतरी होगी.
- इंश्योरेंस कवर: निजी ऐप्स पर काम करने वाले ड्राइवरों के पास अक्सर कोई सामाजिक सुरक्षा नहीं होती. भारत टैक्सी अपने ड्राइवरों को बीमा कवरेज प्रदान करेगी, जो इस सेक्टर में एक बहुत बड़ा बदलाव है.
- अतिरिक्त कमाई (Ads): ड्राइवरों को अपनी टैक्सियों पर विज्ञापन (Advertisements) प्रदर्शित करने की अनुमति दी जाएगी. सरकार के अनुसार, यह उनके लिए किराए के अलावा आय का एक अतिरिक्त स्रोत बनेगा.
- रिस्पॉन्स: ड्राइवरों को यह मॉडल इतना पसंद आ रहा है कि घोषणा के कुछ ही दिनों के भीतर 51,000 से अधिक ड्राइवरों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है.
पैसेंजर्स को भी फायदा ही फायदा
अगर आप सोच रहे हैं कि ड्राइवर को फायदा है तो यात्री को क्या मिलेगा, तो सरकार ने आपके लिए भी खास इंतजाम किए हैं.
सर्ज प्राइसिंग से मुक्ति: हम सब जानते हैं कि बारिश या ऑफिस टाइम में ओला-उबर का किराया दोगुना-तिगुना हो जाता है. भारत टैक्सी का वादा है कि वह सर्ज प्राइसिंग को कम करेगा या पूरी तरह खत्म कर देगा. किराया पारदर्शी और अनुमानित होगा.
सेफ्टी फर्स्ट: सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, इस प्लेटफॉर्म को स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों (जैसे Delhi Police) के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा. ऑनबोर्डिंग से पहले ड्राइवरों का उचित वेरिफिकेशन होगा.
सुविधा: इसमें रीयल-टाइम ट्रैकिंग, दोस्तों के साथ राइड शेयरिंग और शिकायतों के लिए 24×7 कस्टमर सपोर्ट की सुविधा भी मिलेगी.
कब और कहां शुरू होगा?
यह सेवा अगले 1-2 महीनों में आधिकारिक रूप से लाइव हो जाएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप का बीटा वर्जन (Beta Version) पहले से ही दिल्ली और गुजरात के कुछ हिस्सों में Android और iOS पर उपलब्ध है. वेरिफिकेशन प्रोसेस को आसान बनाने के लिए इसे DigiLocker के साथ भी जोड़ा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: ‘असली’ कॉलर नेम से लेकर सिम-बाइंडिंग तक..साल 2026 में दिखने लगेंगे मोबाइल में ये बड़े बदलाव, साफ-सुथरा एक्सपीरियंस
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
