अगर आप गर्मियों में अपने घर और आसपास के कमरों की गर्मी को दूर करना चाहते हैं तो हम आपको आज Bajaj से लेकर Hevells तक के कुछ सबसे दमदार एयर कूलर्स की जानकारी देने वाले हैं। ये एयर कूलर 5000 रुपये के प्राइस के अंदर आते हैं और इन गर्मियों में आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकते हैं, यहाँ आपको इन इन कूलर्स की डिटेल्स के साथ साथ यह भी बताने वाले हैं कि आखिर आप इन्हें कहाँ से खरीद सकते हैं। ये वाले एयर कूलर सस्ते में आपको शिमला वाली कूलिंग दे सकते हैं।
Bajaj 25L Air Cooler: अगर आप बजाज के इस कूलर को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको इस समय सस्ते में मिल जाने वाला है। आप इसे 5000 रुपये के अंदर के प्राइस में आसानी से ऑनलाइन बाजार से खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस एयर कूलर में आपको 16 फुट तक का एयर थ्रो मिलता है, यह इंवर्टर पर भी काम कर सकता है, इसमें 4वे स्विंग मिलती है। इसके अलावा इसमें 3 स्पीड कंट्रोल भी मिलते हैं। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आप इसे फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
Hindware 25L Air Cooler: यह कूलर भी ऊपर बताए गए बजाज के कूलर के जैसे ही 25L के टैंक के साथ आता है, यह एक डस्ट फ्री फ़िल्टर तकनीकी से भी लैस है। इसमें आइस चैम्बर के साथ साथ हनीकॉम्ब पैड्स के सपोर्ट के साथ साथ इंवर्टर पर चलने वाली क्षमता भी मिलती है, इस कूलर को भी आप 5000 रुपये के अंदर के प्राइस में खरीद सकते हैं। यह आपको Amazon India पर खरीद सकते हैं।
Havells 17L Air Cooler: इस कूलर में आपको 1 साल की वारंटी मिलती है, इसके अलावा आपको इसमें 3 स्पीड सेटिंग भी मिलती हैं, इसे आप इंवर्टर पर भी चला सकते हैं, इसके अलावा इसमें आपको वाटर लेवल इंडीकेटर भी मिलता है। आप इसे 5000 रुपये के प्राइस के अंदर Flipkart से खरीद सकते हैं।
Kenstar Air Cooler: इस एयर कूलर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 15 फुट का एयर थ्रो मिल रहा है, इसमें हाई स्पीड फैन भी कंपनी ने रखा है। इसके अलावा कूलर में आइस चैम्बर के अलावा इंवर्टर पर चलने की क्षमता के साथ साथ 1 साल की वारंटी भी दी जा रही है, अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 5000 रुपये के प्राइस के अंदर Amazon India से खरीदने के लिए मिल जाने वाला है।
Bajaj 18L Tower Cooler: आपको इस कूलर के नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें 18L का स्टॉरिज टैंक मिल रहा है, इसके अलावा इसमें भी एक साल की वारंटी के अलावा स्पीड कंट्रोल के अलावा फाइबर प्लास्टिक बॉडी मिलती है। इसे आप 5000 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आप Flipkart से इसे खरीद सकते हैं।
इस समय दोनों ही प्लेटफॉर्म पर सेल चल रही है, इस सेल में आपको कूलर सस्ते में मिल जाने वाले हैं। अगर आप इस सेल का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास बढ़िया मौका है। सेल का लाभ लेकर आप इन एयर कूलर्स को आसानी से खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पुराने Air Cooler को AC बना देगा ये जुगाड़.. 90 रुपये के खर्च में बन जाएगा ‘तूफानमेल’.. गर्मी हो जाएगी छूमंतर