गर्मी बढ़ने के साथ AC की डिमांड भी बढ़ने लगती है. कई लोग नया AC भी खरीदने लगते हैं. साथ में जिनके यहां पहले से लगा है वे पुराने AC को भी सर्विसिंग करवाने लगते हैं. हालांकि, एक गलती आपके AC को खराब कर सकती है. ऐसे में जरूरी है कि आप AC के साथ एक डिवाइस को जरूर इंस्टॉल करवाएं ताकि आपका AC सेफ रहे और आपका कमरा कूल बना रहे.
हम यहां बात कर रहे हैं स्टेबलाइजर की. गर्मी बढ़ने के साथ AC भारत में बिजली का वोल्टेज स्थिर नहीं रहता है. यही वजह है कि एयर कंडीशनर (AC) के साथ स्टेबलाइजर लगाना अब विकल्प नहीं बल्कि जरूरत बन गया है. हल्का सा वोल्टेज फ्लक्चुएशन भी आपके AC के कंप्रेसर को नुकसान पहुंचा सकता है, जिसका रिपेयर काफी महंगा पड़ता है.
आजकल के AC स्टेबलाइजर सिर्फ वोल्टेज कंट्रोल नहीं करते हैं, बल्कि थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन, हाई-लो वॉल्टेज कट ऑफ और डिले सिस्टम जैसे फीचर्स के साथ आते हैं जो आपके AC को लंबे समय तक सुरक्षित रखते हैं.
अगर आप सोचते हैं कि “मेरे एरिया में तो बिजली ठीक आती है”, तो यही सबसे बड़ी गलती है. फ्लक्चुएशन अचानक होता है और उसी समय नुकसान करता है. Stabilizer AC को हाई और लो वॉल्टेज से बचाता है. जिससे कंप्रेसर पर एक्स्ट्रा लोड नहीं पड़ता है.
इससे बिजली की खपत भी कंट्रोल में रहती है और कूलिंग परफॉर्मेंस बेहतर रहती है. यानी स्टेबलाइजर एक बार का खर्च है, लेकिन यह आपको बार-बार के रिपेयर खर्च से बचाता है. आइए आपको कुछ टॉप स्टेबलाइजर के बारे में बताते हैं जिनको आप खरीद सकते हैं.
यह मॉडल 1 से 1.5 टन AC के लिए डिजाइन किया गया है और 170V से 270V तक काम करता है. इसमें इंटेलीजेंट टाइम डीले सिस्टम मिलता है, जो बिजली जाने और आने के बीच कंप्रेसर को सुरक्षित रखता है. IC टेक्नोलॉजी के कारण इसका परफॉर्मेंस स्टेबल रहता है और थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन AC को अतिरिक्त सुरक्षा देता है.
यह वाल-माउंटेड डिजाइन में आता है और घर या ऑफिस दोनों के लिए सही ऑप्शन है. कमजोरी की बात करें तो इसकी क्वालिटी की मजबूती को लेकर कई लोग सवाल उठाते हैं.
यह स्टेबलाइजर 160V से 285V तक के वोल्टेज में काम करता है और 1.5 टन तक के AC के लिए अच्छा विकल्प है.
इसमें डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जिससे आप रियल-टाइम वॉल्टेज देख सकते हैं. इसका इंस्टॉलेशन आसान है और परफॉर्मेंस भी ठीक है. इस मॉडल की सबसे बड़ी ताकत इसकी बिल्ड-क्वालिटी है, जो मजबूत और टिकाऊ मानी जाती है. फिलहाल इसमें कोई बड़ी कमी सामने नहीं आती है.
यह मॉडल Inverter, Split और Window AC सभी के साथ काम करता है और 170V से 270V तक सपोर्ट देता है.
इसमें टॉराइडल ट्रांसफर्मर का इस्तेमाल किया गया है, जो बेहतर एफिशियंसी और कम नॉइज देता है. 4000W तक की क्षमता और डिसेंट डिजाइन इसे घर और ऑफिस दोनों के लिए उपयोगी बनाती है. हालांकि, इसकी बिल्ड-क्वालिटी एवरेज मानी जाती है, जो लंबे समय में दिक्कत बन सकती है.
यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा