AC के साथ जरूर लगाएं ये छोटा डिवाइस, वर्ना गर्मी में जाएगा फूंक…कीमत भी बस इतनी, जानबूझ कर नहीं बताता मैकेनिक

HIGHLIGHTS

AC के लिए स्टेबलाइजर अब जरूरी बन चुका है

वोल्टेज फ्लक्चुएशन से बचाता है आपका AC

सही स्टेबलाइजर से बढ़ती है AC की लाइफ

AC के साथ जरूर लगाएं ये छोटा डिवाइस, वर्ना गर्मी में जाएगा फूंक…कीमत भी बस इतनी, जानबूझ कर नहीं बताता मैकेनिक

गर्मी बढ़ने के साथ AC की डिमांड भी बढ़ने लगती है. कई लोग नया AC भी खरीदने लगते हैं. साथ में जिनके यहां पहले से लगा है वे पुराने AC को भी सर्विसिंग करवाने लगते हैं. हालांकि, एक गलती आपके AC को खराब कर सकती है. ऐसे में जरूरी है कि आप AC के साथ एक डिवाइस को जरूर इंस्टॉल करवाएं ताकि आपका AC सेफ रहे और आपका कमरा कूल बना रहे.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हम यहां बात कर रहे हैं स्टेबलाइजर की. गर्मी बढ़ने के साथ AC भारत में बिजली का वोल्टेज स्थिर नहीं रहता है. यही वजह है कि एयर कंडीशनर (AC) के साथ स्टेबलाइजर लगाना अब विकल्प नहीं बल्कि जरूरत बन गया है. हल्का सा वोल्टेज फ्लक्चुएशन भी आपके AC के कंप्रेसर को नुकसान पहुंचा सकता है, जिसका रिपेयर काफी महंगा पड़ता है.

आजकल के AC स्टेबलाइजर सिर्फ वोल्टेज कंट्रोल नहीं करते हैं, बल्कि थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन, हाई-लो वॉल्टेज कट ऑफ और डिले सिस्टम जैसे फीचर्स के साथ आते हैं जो आपके AC को लंबे समय तक सुरक्षित रखते हैं.

AC के साथ स्टेबलाइजर जरूरी

अगर आप सोचते हैं कि “मेरे एरिया में तो बिजली ठीक आती है”, तो यही सबसे बड़ी गलती है. फ्लक्चुएशन अचानक होता है और उसी समय नुकसान करता है. Stabilizer AC को हाई और लो वॉल्टेज से बचाता है. जिससे कंप्रेसर पर एक्स्ट्रा लोड नहीं पड़ता है.

इससे बिजली की खपत भी कंट्रोल में रहती है और कूलिंग परफॉर्मेंस बेहतर रहती है. यानी स्टेबलाइजर एक बार का खर्च है, लेकिन यह आपको बार-बार के रिपेयर खर्च से बचाता है. आइए आपको कुछ टॉप स्टेबलाइजर के बारे में बताते हैं जिनको आप खरीद सकते हैं.

V-Guard VG 400 Stabilizer (सस्ते में खरीदने के लिए यहां पर क्लिक करें.)

यह मॉडल 1 से 1.5 टन AC के लिए डिजाइन किया गया है और 170V से 270V तक काम करता है. इसमें इंटेलीजेंट टाइम डीले सिस्टम मिलता है, जो बिजली जाने और आने के बीच कंप्रेसर को सुरक्षित रखता है. IC टेक्नोलॉजी के कारण इसका परफॉर्मेंस स्टेबल रहता है और थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन AC को अतिरिक्त सुरक्षा देता है.

यह वाल-माउंटेड डिजाइन में आता है और घर या ऑफिस दोनों के लिए सही ऑप्शन है. कमजोरी की बात करें तो इसकी क्वालिटी की मजबूती को लेकर कई लोग सवाल उठाते हैं.

Microtek EM4160 Stabilizer (सस्ते में खरीदने के लिए यहां पर क्लिक करें.)

यह स्टेबलाइजर 160V से 285V तक के वोल्टेज में काम करता है और 1.5 टन तक के AC के लिए अच्छा विकल्प है.

इसमें डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जिससे आप रियल-टाइम वॉल्टेज देख सकते हैं. इसका इंस्टॉलेशन आसान है और परफॉर्मेंस भी ठीक है. इस मॉडल की सबसे बड़ी ताकत इसकी बिल्ड-क्वालिटी है, जो मजबूत और टिकाऊ मानी जाती है. फिलहाल इसमें कोई बड़ी कमी सामने नहीं आती है.

Everest EW 400 Stabilizer (सस्ते में खरीदने के लिए यहां पर क्लिक करें.)

यह मॉडल Inverter, Split और Window AC सभी के साथ काम करता है और 170V से 270V तक सपोर्ट देता है.

इसमें टॉराइडल ट्रांसफर्मर का इस्तेमाल किया गया है, जो बेहतर एफिशियंसी और कम नॉइज देता है. 4000W तक की क्षमता और डिसेंट डिजाइन इसे घर और ऑफिस दोनों के लिए उपयोगी बनाती है. हालांकि, इसकी बिल्ड-क्वालिटी एवरेज मानी जाती है, जो लंबे समय में दिक्कत बन सकती है.

खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बातें

  • सबसे पहले यह देखें कि आपका AC कितने टन का है. 1 या 1.5 टन के हिसाब से स्टेबलाइजर चुनना जरूरी है.
  • Voltage रेंज जितनी ज्यादा होगी, उतनी बेहतर सुरक्षा मिलेगी.
  • Wall-mounted डिजाइन लेना बेहतर रहता है क्योंकि यह सेफ और स्पेस-सेविंग होता है.
  • वारंटी और सपोर्ट को भी इग्नोर न करें, क्योंकि खराब होने पर यही काम आता है.

यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo