कैसे एक दूसरे से अलग होते हैं Dual Inverter और Normal AC.. 3 पॉइंट्स में समझें

HIGHLIGHTS

क्या आप Dual Inverter AC खरीदने जा रहे हैं?

कहीं आप Normal AC खरीदने के लिए बाजार में तो नहीं निकलें हैं।

यहाँ आपको इन दोनों की AC के बीच के अंतर जानने लो मिलने वाले हैं।

गर्मी बढ़ने के साथ ही लोग AC खरीदने दुकान पर जाते हैं और सेल्समैन की ओर से पहला ही सवाल आता है कि आपको कौन सा AC चाहिए? क्या आप एक Normal AC खरीदने आए हैं या आपको एक Dual Inverter AC जी जरूरत है। कुछ लोगों को तो यह बात एक बार में ही समझ में आ जाती है, लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इस बात को समझ ही नहीं पाते हैं। उन्हें यही सवाल उलझा देता है कि आखिर ऐसे में क्या किया जाए, किस एसी को खरीदा जाए। कुछ लोग तो सेल्समैन के मदद से इस स्थिति में भी एसी को खरीद लेते हैं लेकिन कुछ लोग एसी खरीदे बिना ही वापिस अपने घर चले जाते हैं। हालांकि, अब आपको बिना एसी खरीद घर जाने की जरूरत नहीं है। असल में, हम आपको इन दोनों ही एसी के बीच के अंतर को 3 पॉइंट्स में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं कि दोनों एसी के बीच क्या अंतर है और इस समय गर्मियों को कम करने के लिए एसी किसलिए सबसे ज्यादा जरूरी है।

Normal AC क्या है और कैसे काम करता है?

Normal AC घर के एक सिम्पल स्विच की तरह ही काम करता है। जब तक आप इसे बंद नहीं करते यह पूरी ताकत से चलता रहता है। कमरा ठंडा हो जाए तो भी यह खुद से बंद नहीं होता। आपको ही बंद करना पड़ता है और फिर गर्म होने पर दोबारा चालू करना पड़ता है। यह बार बार on-off होना ही सबसे बड़ी समस्या है।

Dual Inverter AC क्या है और कैसे काम करता है?

Dual Inverter AC बिल्कुल अलग तरीके से काम करता है। यह कमरे की जरूरत के हिसाब से अपनी कूलिंग और स्पीड को खुद कम या ज्यादा करता रहता है। ज्यादा ठंडक चाहिए तो तेज चलेगा और जब कमरा ठंडा हो जाए तो धीमा हो जाएगा। इसे बार बार बंद करने की जरूरत नहीं पड़ती और कमरे का तापमान भी हर पल एक जैसा ही बना रहता है।

बिजली का बिल किस एसी के साथ कम होता है?

यह सबसे जरूरी सवाल है। Normal AC हर बार स्टार्ट होने पर एक बड़ा पावर सर्ज लेता है और यह दिन में कई बार होता है। इसीलिए इसके साथ बिजली की खपत काफी ज्यादा होती है। वहीं, Dual Inverter AC में यह प्रॉब्लम नहीं है क्योंकि यह बंद ही नहीं होता बस अपनी स्पीड कम कर लेता है। और अगर 5 Star Dual Inverter AC लेते हैं तो बिजली के बिल की समस्या काफी हद तक दूर हो जाती है। अगर रोज 5 घंटे से ज्यादा AC चलाते हैं तो यह बचत हर महीने बिल में साफ नजर आती है।

Comfort और नॉइज़ का भी है दोनों में अंतर

Normal AC जब चलता है तो कमरा कभी बहुत ज्यादा ठंडा होता है और कभी थोड़ा गर्म हो जाता है। यह उठता गिरता तापमान आपको कम्फर्टेबल नहीं रहने देता। इसके outdoor unit से काफी शोर और vibration भी आती है। दूसरी ओर, Dual Inverter AC में दो rotors होते हैं जो एक दूसरे को balance करते हैं। इसीलिए यह बहुत कम आवाज करता है, vibration नहीं के बराबर होती है और कमरा जल्दी ठंडा होता है इसके साथ साथ cooling लंबे समय तक एक जैसी बनी रहती है।

Normal AC खरीदते वक्त सस्ता लगता है लेकिन हर महीने बिजली का बिल देखकर पछतावा होता है। Dual Inverter AC थोड़ा महंगा जरूर है लेकिन एक बार के खर्च के बाद हर महीने बिजली में बचत होती है और घर में एक जैसी cooling का आनंद मिलता है। सीधी बात यह है कि अगर बजट बहुत टाइट है तो Normal AC से काम चला सकते हैं। लेकिन अगर थोड़ा ज्यादा खर्च कर सकते हैं तो Dual Inverter AC ही लीजिए क्योंकि यह लंबे समय में काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: डेज़र्ट, टावर, पर्सनल या विंडो? कौन सा एयर कूलर आपके घर के लिए रहेगा बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :