गर्मी के मौसम में घर को ठंडा रखना और साथ ही बिजली का बिल कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी हो जाता है। असल में, जब गर्मी ज्यादा पड़ती है तो इसे कम करने के लिए कूलिंग देने वाले डिवाइस ज्यादा लंबे समय तक चलते हैं, ऐसे में बिजली का बिल बेहद ज्यादा बढ़ जाता है जो किसी की भी टेंशन बढ़ा सकता है। ऐसे में, आपको एक ऐसे प्रोडक्ट की जरूरत होती है जो आपको कूलिंग देने के साथ साथ आपके बिजली के बिल को भी नियंत्रण में रखें। इसी कारण से एयर कूलर्स को घरों के लिए सबसे एनर्जी-एफिशिएंट कूलिंग ऑप्शन्स के तौर पर देखा जाता है, क्योंकि ये पारंपरिक एयर कंडीशनर की तुलना में काफी कम बिजली की खपत करते हैं। अगर आप कम बिजली खर्च में बेहतर कूलिंग चाहते हैं, तो यहां 5 एनर्जी-एफिशिएंट एयर कूलर की लिस्ट है, जो आपके लिए बेस्ट हो सकती है।
कीमत: 9,202 रुपये
THERMOCOOL Commercial Air Cooler Aaron 18 Inch 95Ltr बड़ी जगहों के लिए एक बेस्ट और प्रभावी कूलिंग देने वाला डिवाइस हो सकता है। इसमें 18-इंच का हाई-स्पीड फैन और 95 लीटर का बड़ा वॉटर टैंक मिलता है, जो लंबे समय तक लगातार ठंडी हवा प्रदान करता है। यह कूलर दुकानों, ऑफिस, वेयरहाउस और आउटडोर एरिया के लिए बेस्ट हो सकता है। इसका एनर्जी-एफिशिएंट मोटर कम बिजली खपत के साथ बेहतर एयर डिलीवरी सुनिश्चित करता है। मजबूत बॉडी और हैवी-ड्यूटी व्हील्स इसे एक पोर्टेबल डिवाइस भी बना देते हैं।
कीमत: 6,490 रुपये
Havells Tuono Personal Air Cooler आजकल के मॉडर्न घरों के अलावा छोटे कमरों के लिए एक छोटा और एनर्जी-एफिशिएंट कूलिंग सोल्यूशन होने वाला है। इसमें पावरफुल एयर डिलीवरी और हाई-क्वालिटी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड दिए गए हैं, जो गर्मियों में प्रभावी कूलिंग देने के लिए ही इसमें रखें गए हैं। इसका स्टाइलिश और पोर्टेबल डिजाइन इसे बेडरूम, स्टडी रूम और ऑफिस स्पेस के लिए बेस्ट बना देता है। यह कूलर इन्वर्टर कम्पैटिबिलिटी के साथ आता है।
कीमत: 11,999 रुपये
Bajaj DMH 90 Neo 90L Desert Air Cooler बड़े कमरों और तेज गर्मी के लिए एक पावरफुल कूलिंग कर सकता है। इसमें 90 लीटर का बड़ा वॉटर टैंक दिया गया है, जो लंबे समय तक कूलिंग सुनिश्चित करता है। इसका हाई एयर डिलीवरी सिस्टम, मजबूत हनीकॉम्ब कूलिंग पैड और प्रभावी एयर सर्कुलेशन बड़े एरिया को जल्दी ठंडा करने में मदद करता है। यह इन्वर्टर कम्पैटिबल भी है।
यह भी पढ़ें: मई की भीषण गर्मी को 1 मिनट में कर देगा दूर.. अभी ट्राई करें 2 रुपये वाला ये जुगाड़
कीमत: 9,991 रुपये
Symphony Storm 70XL Desert Air Cooler बड़े कमरों और तेज गर्मी में बेहतर कूलिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 70 लीटर का बड़ा वॉटर टैंक दिया गया है, जो लंबे समय तक कूलिंग प्रदान करता है। हाई-एफिशिएंसी हनीकॉम्ब पैड और पावरफुल फैन मजबूत एयरफ्लो सुनिश्चित करते हैं। ऑटो-लूवर मूवमेंट और इन्वर्टर कम्पैटिबिलिटी इसे बिजली कटौती के दौरान भी उपयोगी बनाते हैं।
कीमत: 9,602 रुपये
Crompton Ozone 75 Litres Desert Air Cooler बड़े कमरों और ज्यादा गर्मी में हाई-परफॉर्मेंस कूलिंग देता है। इसका 75 लीटर का बड़ा वॉटर टैंक लंबे समय तक कूलिंग दे सकता है। पावरफुल एयर डिलीवरी सिस्टम और हाई-डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड बड़े एरिया में बड़ी तेजी से और बेहतरीन कूलिंग सुनिश्चित करता है। इसमें दिया गया आइस चैंबर आपको एक्स्ट्रा कूलिंग दे सकता है।
एनर्जी-एफिशिएंट एयर कूलर इन गर्मियों में आपके लिए बेस्ट हो सकता है, हालांकि इसके साथ साथ यह बिजली की खपत को भी कम करते हैं। अब चाहे आपको छोटे कमरे के लिए पर्सनल कूलर चाहिए या बड़े एरिया के लिए हाई-कैपेसिटी डेजर्ट कूलर, THERMOCOOL, Havells, Bajaj, Symphony और Crompton जैसे ब्रांड अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से आपको कूलिंग के बेस्ट ऑप्शन के तौर पर बाजार में मिल जाते हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित और काल्पनिक इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कबाड़ा समझ न फेंक दें पुरानी बोतल..कूलर के लिए बन सकती है कूलिंग वाला जुगाड़