देशभर के कई शहरों में बढ़ती गर्मी के बीच Amazon Great Summer Sale के चौथे दिन भी होम अप्लायंसेज़, खासकर रेफ्रिजरेटर की मांग तेज बनी हुई है। पुराने सिंगल-डोर फ्रिज को अपग्रेड करने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए इस सेल में कई फ्रॉस्ट-फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर कम कीमत पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन मॉडलों में इन्वर्टर कंप्रेसर, कन्वर्टिबल कूलिंग मोड और ज्यादा स्टोरेज जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। अगर आप अपने घर के लिए एक नया फ्रिज लेने की सोच रहे हैं, तो इससे अच्छा मौका आपको शायद ही दोबारा मिलेगा। यहां हमने 4 शानदार डबल डोर रेफ्रिजरेटर डील्स को लिस्ट किया है।
Godrej का 223 लीटर डबल डोर रेफ्रिजरेटर इस समय सेल में किफायती विकल्पों में शामिल है। छोटे परिवारों, फ्लैट्स और कॉम्पैक्ट किचन के लिए यह मॉडल उपयुक्त माना जा रहा है। कम बजट में ब्रांडेड डबल डोर फ्रिज खरीदने वाले ग्राहक इस मॉडल को देख सकते हैं। अभी यह 23,890 रुपये में लिस्टेड है, लेकिन 700 रुपये के कूपन ऑफर के साथ 23,190 रुपये में पड़ेगा। (यहां से खरीदें!)
LG का 251 लीटर फ्रॉस्ट-फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर सेल में प्रीमियम विकल्पों में देखा जा रहा है। इसमें कंपनी का स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर, मल्टी एयर फ्लो कूलिंग सिस्टम और स्मार्ट मोड सपोर्ट दिया गया है, जिससे बेहतर कूलिंग के साथ बिजली की खपत को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा इस मॉडल में सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए मैक्स फ्रेश ज़ोन भी मिलता है। साथ ही यह स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन सपोर्ट करता है, जिससे मीडियम साइज़ के परिवारों के लिए यह आकर्षक विकल्प बन रहा है। 1000 रुपये के कूपन डिस्काउंट के साथ फिल्हाल यह 25,990 रुपये में मिल रहा है। (यहां से खरीदें!)
Haier का 240 लीटर फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर इस सेल में वैल्यू-फॉर-मनी सेगमेंट में नजर आ रहा है। इसमें फास्ट आइस मेकिंग सपोर्ट, इन्वर्टर बेस्ड कूलिंग और रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया स्टोरेज दिया गया है। अमेज़न समर सेल के दौरान इस डिवाइस को 23,090 रुपये में खरीदा जा सकता है। (यहां से खरीदें!)
Samsung का 236 लीटर कन्वर्टिबल फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर भी सेल के दौरान डिस्काउंट पर उपलब्ध है। इसमें डिजिटल इन्वर्टर तकनीक और स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन का सपोर्ट मिलता है। फ्रीजर को जरूरत के हिसाब से फ्रिज में बदलने की सुविधा के कारण कई ग्राहक इस मॉडल को पसंद कर रहे हैं। अभी यह 1000 रुपये के कूपन ऑफर के साथ 26,490 रुपये में उपलब्ध है। (यहां से खरीदें!)
Amazon Great Summer Sale 2026 के दौरान ग्राहक सीधे डिस्काउंट के अलावा HDFC Bank इंस्टेंट डिस्काउंट, Amazon Pay कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI ऑफर्स का भी फायदा उठा सकते हैं। इन ऑफर्स की मदद से रेफ्रिजरेटर की प्रभावी कीमत और कम हो सकती है। इसके अलावा पुराने फ्रिज के बदले एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जिससे ग्राहक अपने बजट में ही फ्रॉस्ट-फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर में अपग्रेड कर सकते हैं।