गर्मी में रातभर AC चलाने का मज़ा अलग होता है, लेकिन महीने के अंत में आने वाला भारी बिजली बिल उसी मज़े को खत्म कर देता है. कई लोग इसी डर से बार-बार AC बंद करते रहते हैं.
लेकिन AC में एक जादुई “बिल आधा करने वाला बटन” होता है. जिस फीचर को अक्सर “1 Unit Mode” कहा जाता है, वह असल में पावर लिमिटिंग या कन्वर्टिबल मोड का हिस्सा होता है. हालांकि, इसे समझे बिना लोग गलत उम्मीद लगा लेते हैं.
“1 Unit” का मतलब होता है 1 kWh बिजली खपत. कुछ AC में ऐसा मोड दिया जाता है जिसमें मशीन अपनी पावर खपत को सीमित रखती है.
लेकिन यह समझना जरूरी है कि AC हर घंटे बिल्कुल 1 यूनिट ही खाएगा, ऐसा फिक्स नियम नहीं होता. यह कमरे के साइज, बाहर के तापमान और इस्तेमाल पर निर्भर करता है. कई कन्वर्टिबल AC में इसे “1 Ton Mode” या लो-पावर मोड के रूप में दिया जाता है, जहां 1.5 टन AC अपनी कूलिंग कम करके कम बिजली खर्च करता है.
यह मोड AC के कंप्रेसर और फैन स्पीड को कंट्रोल करता है. इन्वर्टर AC में यह ज्यादा प्रभावी होता है, क्योंकि उसमें कंप्रेसर जरूरत के हिसाब से स्पीड बदलता है. इस मोड में कंप्रेसर फुल पावर पर नहीं चलता, बल्कि बैलेंस्ड स्पीड पर चलता है. इससे धीरे-धीरे कमरे का तापमान कंट्रोल होता है और बिजली की खपत कम रहती है.
सीधी बात, हां. अगर आप तुरंत तेज ठंडक चाहते हैं, तो यह मोड आपके लिए नहीं है. इसमें कूलिंग स्लो होती है क्योंकि मशीन अपनी पावर सीमित रखती है. अगर कमरे में ज्यादा लोग हैं या बाहर का तापमान बहुत ज्यादा है, तो इसका असर और कम दिखेगा.
नहीं. यह फीचर हर AC में नहीं मिलता. यह ज्यादातर नए इन्वर्टर या कन्वर्टिबल AC में आता है. कई कंपनियां इसे अलग-अलग नाम से देती हैं, जैसे Eco Mode या Power Saving Mode.
यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा