सबसे कम बिजली खपत करने वाले 5 बेस्ट स्प्लिट AC, सब के सब हैं 5-स्टार रेटेड

By

बढ़ती महंगाई में आम इनसान को सिर्फ पेट्रोल और गैस की ही नहीं लेकिन घर के बिजली के बिल की भी चिंता होती है. अकसर गर्मी के मौसम में लोग कूलर चला कर गुज़ारा कर लेते थे क्योंकि उसका इस्तेमाल करने से बिजली की भी बचत हो जाती थी और ठंडक भी अच्छी हो जाती थी लेकिन आज कल की गर्मी में यह संभव नहीं है. जहाँ तापमान 45 से 55 डिग्री हो रहा है, कूलर तो गर्मी भगाने में ढीला पड़ जाता है. ऐसे में अगर आप भी अपने घर के लिए लेना चाहते हैं एक बढ़िया AC जो 5 स्टार रेटिंग के साथ आता हो तो यहाँ हैं कुछ दमदार डील्स जिससे आप केवल AC पर ही नहीं बल्कि बिजली के बिल पर भी भारी बचत कर पाएंगे.

MarQ Flipkart 1 Ton 5 Star AC (27,990 रुपये)

इस एक टन की क्षमता के साथ आने वाले एयर कंडीशनर की असल कीमत 51,999 रुपये है लेकिन अभी यह एयर कंडीशनर फ्लिपकार्ट पर 46 प्रतिशत की भारी छूट के साथ मिल रहा है. इसमें 5 इन 1 कनवर्टिबल मोड के साथ ही टर्बो कूलिंग मोड भी मिलता है. 46 प्रतिशत के डिस्काउंट के अलावा इस AC पर ICICI, SBI और HDFC के कार्ड्स का इस्तेमाल करने से 1,500 रुपये तक की छूट मिल रही है और अगर आप अपने पुराने AC को एक्सचेंज करते हैं तो आपको इस पर 5,700 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है.

Haier 1 Ton 5 Star AC (35,990 रुपये)

DC इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले इस एयर कंडीशनर में 90 फूट तक के कमरे में ठंडक करने की क्षमता है. इसमें 4 वे स्विंग मिलती है और इसका इंडोर सेल्फ फ्रॉस्ट क्लीन फीचर इसकी शान है. इस एयर कंडीशनर पर अभी फ्लिपकार्ट पर 43 प्रतिशत की दमदार छूट मिल रही है. इस छूट के अलावा इस AC पर एक्सचेंज ऑफर्स भी मिल रहे हैं जिसमें आपको 6,700 रुपये तक की भारी छूट मिल सकती है. इसके अलावा इस AC को ICICI, SBI और HDFC के कार्ड्स से खरीदने पर आप 3,000 रुपये तक की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं.

LG 1.5 Ton 5 Star AC (48,490 रुपये)

1.5 टन की क्षमता के साथ आने वाले इस AC में 6 इन 1 कनवर्टिबल मोड के साथ AI कूलिंग का फीचर आता है. इसमें तपती गर्मी में भी बिंदास कूलिंग करने के लिए विराट कूलिंग का फिचर भी साथ मिलता है और बिजली की बचत को बढ़ाने के लिए इसमें एक डाइट मोड भी मिलता है जो बिजली की खपत को 75% तक घटाने का दावा करता है. इस AC पर 42% के डिस्काउंट के साथ ही 7,200 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ ICICI, SBI और HDFC के कार्ड्स पर 4,500 रुपये तक की छूट मिल रही है.

Godrej 1.5 Ton 5 Star AC (38,490 रुपये)

इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले इस एयर कंडीशनर में i-Sense टेक्नोलॉजी भी मिलती है जो AI का इस्तेमाल करके स्मार्ट कूलिंग करती है. कंपनी का दावा है की यह AC 52 डिग्री के तापमान में भी बिंदास काम करता है और इसमें सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी भी उपलब्ध है. 26% की छूट के साथ ही इस AC पर 6,700 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है. इस पर ICICI, HDFC और SBI जैसे बैंक्स पर 4,000 रुपये तक की बचत के ऑफर्स मिल रहे हैं.

Blue Star 1.5 Ton 5 Star AC (39,990 रुपये)

इस स्मार्ट कूलिंग एयर कंडीशनर में 60 महीने की वारंटी मिलती है. इसके साथ ही इस एयर कंडीशनर में 5 इन 1 कनवर्टिबल मोड मिलता है जो बिंदास कूलिंग करने में मदद करता है. यह AC 43 डिग्री के तापमान में सबसे बढ़िया ठंडक करता है और कंपनी का यह कहना है की यह AC 54 डिग्री में भी अच्छी कूलिंग कर सकता है. इस AC पर फ्लिपकार्ट की तरफ से 7,200 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है जो इसमें मिल रहे बैंक ऑफर्स के साथ मिलकर और भी बचत करा देता है. इस AC पर HDFC, SBI बैंक के ICICI कार्ड्स का इस्तेमाल करने पर 3,500 रुपये तक की भारी छूट भी मिल रही है.

यह भी पढें: आधे से भी ज्यादा सस्ते दाम में मिल रहे AC.. दूसरे नंबर वाले पर 44,000 रुपये की छूट


By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By