भारत में Ceiling Fan हर घर का जरूरी हिस्सा है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे बिना सोचे-समझे खरीद लेते हैं. असल में सही Ceiling Fan चुनने के लिए सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि उसके ब्लेड की संख्या भी बहुत मायने रखती है. 3 ब्लेड और 4 ब्लेड फैन के बीच का फर्क समझना जरूरी है, वरना आप गलत चुनाव कर सकते हैं.
अक्सर लोग सोचते हैं कि फैन के ब्लेड सिर्फ दिखने के लिए होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. फैन का मोटर ब्लेड को घुमाता है और यही ब्लेड कमरे में हवा पैदा करते हैं. ब्लेड की संख्या और उनका साइज सीधे तौर पर एयरफ्लो और परफॉर्मेंस को प्रभावित करता है.
भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल 3-ब्लेड Ceiling Fan का होता है. इसके फायदे देखें तो यह हल्का होता है, इसलिए मोटर पर कम दबाव पड़ता है और फैन तेज स्पीड से घूमता है. इसी वजह से यह तेजी से हवा फैलाता है और गर्मी में ज्यादा असरदार साबित होता है.
यह फैन किफायती भी होता है और बिजली की खपत भी कम करता है, जिससे आपका बिजली बिल कंट्रोल में रहता है. लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं. तेज स्पीड की वजह से इसमें आवाज ज्यादा हो सकती है और एयरफ्लो थोड़ा कम महसूस हो सकता है.
4-ब्लेड Ceiling Fan आमतौर पर उन जगहों पर ज्यादा इस्तेमाल होता है जहां ठंडा मौसम रहता है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह कम आवाज करता है और स्मूद तरीके से चलता है. अगर आप इसे AC के साथ इस्तेमाल करते हैं तो यह कमरे में ठंडी हवा को बराबर फैलाने में मदद करता है, बिना ज्यादा शोर के. लेकिन, इसकी कीमत ज्यादा होती है और यह ज्यादा बिजली खपत करता है. मोटर पर भी ज्यादा लोड पड़ता है, जिससे यह थोड़ा धीमा चलता है.
अगर आप भारत जैसे गर्म मौसम में रहते हैं, तो 3-ब्लेड फैन ज्यादा बेहतर विकल्प है क्योंकि यह तेज हवा देता है और बिजली भी बचाता है.
अगर आपका फोकस कम आवाज और स्मूद एयरफ्लो है, खासकर AC के साथ इस्तेमाल करना है, तो 4-ब्लेड फैन चुन सकते हैं. लोग अक्सर सोचते हैं ज्यादा ब्लेड मतलब ज्यादा कूलिंग, लेकिन असल में यह आधा सच है. अगर आप बिना समझे 4-ब्लेड फैन ले लेते हैं, तो हो सकता है आपको उतनी हवा ही न मिले जितनी चाहिए. इसलिए ट्रेंड नहीं, जरूरत के हिसाब से फैन चुनना ज्यादा समझदारी है.
यह भी पढ़ें: Apple में बड़ा बदलाव, CEO पद से Tim Cook का इस्तीफा, अब 3.6 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी संभालेगा ये दिग्गज