WhatsApp का नया सब्सक्रिप्शन प्लान पिछले कुछ समय से चर्चा में था. अब रिपोर्ट्स के अनुसार इसे धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है. इस फीचर को WhatsApp Plus नाम दिया गया है. यह फिलहाल सीमित Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iOS यूजर्स के लिए भी यह फीचर जल्द आने वाला है.
रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्लान पूरी तरह से ऑप्शनल है. इसका मतलब साफ है कि अगर आप सब्सक्रिप्शन नहीं लेते हैं तो आपके लिए कुछ भी नहीं बदलेगा. मैसेजिंग, कॉलिंग, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसे सभी बेसिक फीचर्स पहले की तरह फ्री रहेंगे. इसकी कीमत करीब €2.49 प्रति माह यानी लगभग 274 रुपये बताई जा रही है. हालांकि, अलग-अलग देशों में यह बदल सकती है.
Meta इस कदम के जरिए केवल विज्ञापन पर निर्भर रहने के बजाय सब्सक्रिप्शन मॉडल को भी टेस्ट कर रहा है. कंपनी ऐसा ही कुछ पहले Instagram के साथ एक्सपेरीमेंट किया था. सीधी बात यह है कि अब कंपनी यह देखना चाहती है कि यूजर सिर्फ छोटे-मोटे एक्स्ट्रा फीचर्स के लिए पैसे देने को तैयार हैं या नहीं.
WhatsApp Plus यूजर्स को एक्सक्लूसिव स्टिकर पैक्स मिलेंगे, जिनमें कुछ एनिमेटेड इफेक्ट्स भी होंगे. इसके अलावा, ऐप का पूरा लुक बदलने के लिए 18 नए थीम कलर दिए जाएंगे जैसे Vibrant Blue, Royal Purple, Forest Green और Crimson Red जैसे ऑप्शन. यानी WhatsApp पहली बार इतनी गहराई से पर्सनलाइजेशन दे रहा है.
सिर्फ यही नहीं, यूजर्स ऐप का आइकन भी बदल पाएंगे. इसमें करीब 14 अलग-अलग डिजाइन होंगे, जिनमें क्लासिक, मिनिमल, ग्लिटर और कॉस्मिक स्टाइल शामिल हैं. इसके साथ ही सबसे बड़ा बदलाव है चैट पिनिंग लिमिट अब आप 3 की जगह 20 चैट्स को पिन कर सकते हैं, जो हैवी यूजर्स के लिए काफी काम की चीज है.
कॉलिंग एक्सपीरियंस को भी थोड़ा अलग बनाने की कोशिश की गई है. पेड सब्सक्रिप्शन के साथ सब्सक्राइबर्स को 10 एक्सक्लूसिव रिंगटोन मिलेंगी. इससे नोटिफिकेशन और कॉल्स ज्यादा कस्टमाइज्ड लगेंगे.
हालांकि, यह फीचर सुनने में अच्छा लगता है, लेकिन यह “ज़रूरत” नहीं है, यह “लक्जरी” है. अगर आप सिर्फ मैसेजिंग और कॉलिंग के लिए WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, तो पैसे देने का कोई मतलब नहीं बनता है. लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें हर चीज पर्सनलाइज करनी है और ऐप को अलग दिखाना है, तब यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Apple में बड़ा बदलाव, CEO पद से Tim Cook का इस्तीफा, अब 3.6 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी संभालेगा ये दिग्गज