1.5 टन AC रोज कितना बिजली खर्च करता है? 3-स्टार और 5-स्टार दोनों के खपत में जान लीजिए अंतर, बचेंगे हजारों रुपये

HIGHLIGHTS

1.5 टन AC का बिल स्टार रेटिंग पर निर्भर करता है

5-स्टार AC से हर महीने 40% तक बिजली बच सकती है

सही इस्तेमाल से AC का खर्च काफी कम किया जा सकता है

AC Cost: गर्मी शुरू होते ही घरों में AC चलना शुरू हो जाता है, लेकिन ठंडक के साथ बिजली का बिल भी तेज़ी से बढ़ता है. अगर आप 1.5 टन AC इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो सिर्फ कूलिंग नहीं, उसका महीने का खर्च समझना भी जरूरी है. सही चुनाव नहीं किया गया तो हर महीने हजारों रुपये एक्स्ट्रा निकल सकते हैं.

1.5 टन AC कितना बिजली खर्च करता है?

1.5 टन AC का बिजली खर्च उसके स्टार रेटिंग, इस्तेमाल के घंटे और टेक्नोलॉजी पर निर्भर करता है. आमतौर पर यही फर्क आपके बिल को ऊपर या नीचे करता है.

3-स्टार AC का खर्च

अगर आप 3-स्टार AC इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह सस्ता जरूर पड़ता है खरीदते समय, लेकिन चलाने में महंगा साबित होता है.

  • प्रति घंटे खपत लगभग 1.5 से 1.7 यूनिट
  • रोजाना (10 घंटे) करीब 17 यूनिट
  • महीने में करीब 510 यूनिट
  • 8 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से लगभग 4,000+ रुपये बिल

5-स्टार AC है बेहतर

5-स्टार AC शुरू में महंगा लगता है, लेकिन लंबे समय में यही सही फैसला होता है.

  • प्रति घंटे खपत लगभग 1.2 यूनिट
  • रोजाना (8 घंटे) करीब 9.6 यूनिट
  • महीने में करीब 288 यूनिट
  • 8 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से लगभग 2,300 रुपये के आसपास बिल

यानी 3-स्टार के मुकाबले लगभग 40% तक की बचत हो सकती है. यह कोई छोटा फर्क नहीं है, सालभर में यह हजारों रुपये बचाता है.

स्टार रेटिंग को हल्के में न लें

स्टार रेटिंग सिर्फ एक नंबर नहीं है, यह सीधे आपके खर्च से जुड़ा है.

  • ज्यादा स्टार मतलब कम बिजली खर्च
  • कम बिल और बेहतर एफिशियंसी
  • लंबे समय में ज्यादा सेविंग

अगर आप सिर्फ सस्ता AC देखकर खरीद रहे हैं तो यह गलत सोच है. असली खर्च बाद में हर महीने के बिल में आता है.

बिजली बिल कम करना है तो करें ये काम

अगर AC चलाना ही है, तो उसे स्मार्ट तरीके से चलाएं, वरना पैसे जलाएंगे.

  • तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखें
  • इन्वर्टर AC चुनें
  • कमरे को बंद रखो, ठंडी हवा बाहर मत जाने दें
  • हर 2-3 हफ्ते में फिल्टर साफ करें

अगर आप रोज AC चलाने वाले में से हैं तो 3-स्टार खरीदना पैसे बचाना नहीं, पैसे बर्बाद करना है. 5-स्टार AC शुरुआत में महंगा लगेगा, लेकिन 2-3 साल में वही पैसा वापस निकाल देगा.

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :