हमने कई बार ऐसा सुना है कि Panchayat Web Series खत्म होने के बाद लोग कुछ समय के लिए स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं और यही सोचते रहते हैं कि आखिर अब क्या देखा जाए। हर एक नए एपिसोड के साथ ऐसा ही होता है। इस वेब सीरीज को देखने के बाद सचिव जी वाली फीलिंग को दोबारा ढूँढना एक आदत सी बन गई है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जिन्होंने Panchayat के सभी सीजन देखें हैं और सभी को देखने के बाद आपको भी यही वाला सवाल मन में आया है तो इसे आज हम आपसे दूर कर देने वाले हैं। असल में, अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि आने वाले दिनों में क्या देखा जाए तो चिंता न करें, हमने आपको जरूरत को पहचान लिया है, इसी कारण हमने एक लिस्ट तैयार की है, जिसमें हमने Panchayat Web Series जैसी अन्य वेब सीरीज को शामिल किया है। हमने पंचायत वेब सीरीज के ही निर्माता की ही 5 वेब सीरीज यानि TVF की 5 वेब शृंखला इकट्ठा की हैं, जो आपके सचिव जी वाले मनोरंजन के अलावा बनराकस वाली कॉमेडी को भी फिर से जिंदा कर देने वाली हैं। आइए इनके बारे में एक एक करके जानते हैं।
कहाँ देखें: SonyLIV
अगर Panchayat गाँव की मिट्टी की खुशबू है तो Gullak एक मिडिल क्लास घर के आँगन में आने वाली धूप जैसी है। इसमें मिश्रा परिवार के छोटे छोटे झगड़े और उससे भी छोटी छोटी खुशियाँ इस तरह दिखाई गई हैं कि आपको लगेगा यह आपकी ही कहानी है। जो लोग अपने घर से दूर किसी शहर में रहते हैं उनके लिए यह show देखना घर लौटने जैसा अनुभव हो सकता है। यह SonyLIV पर देखने के लिए उपलब्ध है, इसके भी अभी तक के लिए 4 सीजन आ चुके हैं और 5वां सीजन जल्द ही आ सकता है।
कहाँ देखें: Amazon miniTV और Netflix
यह शो आपको सीधे 90 के दशक में पहुँचा देगा। एक 12 साल के बच्चे की नजर से उसके परिवार की कहानी इतनी मासूमियत से बताई गई है कि आप बीच बीच में हँसते हुए भी थोड़े उदास हो जाएंगे। Panchayat में जो फ़ील-फूड फेक्टर आपको नजर आता है। वही nostalgia इसमें भी आपको देखने को मिलता है। TVF की इस वेब सीरीज को आप Amazon miniTV के अलावा Netflix पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इसे फ्री में ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो आपको यहाँ बताई गई ट्रिक को इस्तेमाल करना चाहिए।
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
दिल्ली के Old Rajendra Nagar में UPSC की तैयारी कर रहे कुछ दोस्तों की कहानी इस वेब सीरीज में आपको देखने को मिलने वाली है। यह कहानी उन सभी लोगों को सीधे दिल में उतर जाएगी जिन्होंने कभी किसी सपने के लिए सब कुछ दाँव पर लगाया हो। Panchayat की तरह इसमें भी कोई बनावटी ड्रामा नहीं है बस असली जिंदगी है। Sandeep Bhaiya का किरदार इस show की जान है और एक बार देखने के बाद आप उन्हें भूल नहीं पाएंगे। यह Amazon Prime Video पर देखने के लिए मिल जाने वाला शो है, इसकी खास बात यह है कि पंचायत की तरह ही इसे भी TVF की ओर से ही बनाया गया है।
कहाँ देखें: Netflix
यह भारत की पहली ब्लैक एण्ड व्हाइट वेब सीरीज है और इसे देखते हुए एक पल के लिए भी नहीं लगता कि रंग की कमी है। Kota के स्टूडेंट्स का संघर्ष इस वेब सीरीज में इतना सच्चाई से दिखाया गया है कि आप उनके साथ खुद को उसी कमरे में बैठा हुआ महसूस करने लगेंगे। Panchayat के सचिव जी यानि Jitendra Kumar यहाँ Jeetu Bhaiya के रूप में नजर आते हैं, पंचायत की तरह ही इस शो को भी इन्होंने खास बना दिया है। यह वेब सीरीज Netflix पर देखी जा सकती है।
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
पंचायत के अलावा जैसे इन सभी वेब सीरीज को TVF की ओर से बनाया गया है, वैसे ही TVF की ओर से Gram Chikitsalay को भी बनाया गया है। अगर Panchayat की गाँव की दुनिया आपको पसंद आई थी तो यह शो भी आपके लिए ही बना है। इस कहानी में देखा जा सकता है कि एक डॉक्टर को एक पुराने और बंद पड़े गाँव के हेल्थ सेंटर को दोबारा चालू करने की जिम्मेदारी मिलती है और उसके बाद जो होता है वह Panchayat जैसा ही हल्का-फुल्का और दिल को छूने वाला नजर आता है। इस शो को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
धड़कपुर गाँव से एक कीमती बुलेट गाड़ी गायब हो जाती है और पूरे गाँव में जो अफरा-तफरी मचती है वह देखते देखते आप हँसते हँसते पेट पकड़ लेंगे। Panchayat जैसी ग्रामीण कॉमेडी की तलाश अगर आप कर रहे हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है। इस वेब सीरीज को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं। इसके अलावा इसे भी TVF की ओर से ही बनाया गया है।
अगर आप पंचायत वेब सीरीज को देखकर इसके जैसे ही कंटेन्ट को तलाश रहे हैं तो आप TVF की इन सभी वेब सीरीज को भी एक बार जरूर देख सकते हैं, इन सभी वेब सीरीज में आपको पंचायत वाली वाइब आने वाली है। अगर आप पंचायत के सभी किरदारों को मिस कर रहे हैं और पंचायत सीजन 5 की रिलीज का इंतज़ार कर रहे हैं तो आपको यह वाली सभी वेब सीरीज उसके पहले ही देख लेनी चाहिए। आप हर दिन एक एक एपिसोड करके इन सभी वेब सीरीज को कुछ हफ्तों में खत्म कर सकते हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।