कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो स्क्रीन पर आते ही पूरे माहौल को बदल देते हैं। इन्हें न बड़ा नाम चाहिए, न लंबा-चौड़ा इन्ट्रोडक्शन, बस एक बार नजर पड़ी और दिल खुश हो जाता है। सुनीता राजवर एक ऐसी ही कलाकार हैं। आपने उन्हें Panchayat में देखा होगा, Gullak में देखा होगा या फिर Bala में देखा होगा। हर एक वेब सीरीज और फिल्म में उनका किरदार कहानी में एक अलग ही जान डाल देता है। कभी हंसाती हैं, कभी रुला देती हैं और कभी ऐसा लगता है जैसे यह किरदार हमारे आस-पड़ोस का ही कोई है। अगर आप भी सुनीता राजवर की बेहतरीन ऐक्टिंग का मजा लेना चाहते हैं तो आइए जानते हैं उनकी 5 ऐसी फिल्म्स और वेब सीरीज आदि के बारे में जानते हैं, जिन्हें इस वीकेंड आप अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। आइए इन सभी के बारे में एक एक करके जानते हैं।
IMDb: 9.0
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
Panchayat के बारे में अलग से बताने की जरूरत नहीं है। यह सीरीज जब से रिलीज हुई है, तभी से सभी जी जुबान पर इसका जिक्र आपको मिल ही जाने वाला है। इसमें सुनीता राजवर ने ‘बनराकस’ की पत्नी यानी ‘क्रांति देवी’ का किरदार निभाया है। हालांकि, इस सीरीज में उनका चप्पल चोरी वाला सीन कुछ ऐसा है जिसे देखकर हंसी रोक पाना मुमकिन नहीं है। अगर आपने अभी तक Panchayat नहीं देखी तो यह सबसे पहले देखिए। अभी के लिए पंचायत सीजन 5 को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जैसे ही इस वेब सीरीज के बारे में ज्यादा जानकारी आती है, हम आपको बताने वाले हैं। जाहिर तौर पर इस वेब सीरीज में भी मिश्रा जी की पड़ोसन ने दमदार अभिनय किया होगा।
IMDb: 9.1
कहाँ देखें: SonyLIV
Gullak वह वेब सीरीज है जहां से सुनीता राजवर को असली पहचान मिली और ‘मिश्रा जी की पड़ोसन’ वाला टैग हमेशा के लिए उनके नाम के साथ जुड़ गया। यह मिश्रा परिवार की एक ऐसी कहानी है जो एक ‘गुल्लक’ की जुबानी सुनाई जाती है। इसमें उनका किरदार इतना जीवंत है कि लगता है जैसे हम अपने ही घर की कहानी देख रहे हों। गुल्लक सीजन 5 के रिलीज की घोषणा भी की जा चुकी है, नया गुल्लक सीजन SonyLIV पर ही आने वाला है। इसे 5 जून से देखा जा सकता है। अगर आपके पास SonyLIV का Subscription है तो आप इसे यहाँ देख सकते हैं।
IMDb: 7.3
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
Bala एक ऐसी कॉमेडी फिल्म है जो युवाओं में बाल झड़ने की परेशानी और आत्मविश्वास पर बनाई गई है। इसमें सुनीता राजवर ने Bala की माँ का किरदार निभाया है। उनकी कॉमेडी टाइमिंग इस फिल्म में इतना कमाल किया है कि उनके किसी भी सीन पर आप अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाएंगे।
IMDb: 8.0
कहाँ देखें: JioHotstar
यह एक ऐसी कॉमेडी वेब सीरीज है, जिसमें एक आम आदमी की शादी में आने वाली अजीबो-गरीब परेशानियों और हंसी-मजाक दिखाया गया है। इसमें सुनीता राजवर जिग्रा बुआ के किरदार में नजर आती हैं। शादी के माहौल को और भी मजेदार बनाने में उनका यह किरदार अहम भूमिका निभाता है। इस वीकेंड आपको इस वेब सीरीज को भी ट्राई कर ही लेना चाहिए, मुझे लगता है कि आपका पूरा परिवार इस कहानी को देखकर लोटपोट होने वाला है।
IMDb: 5.8
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
यह फिल्म समलैंगिक रिश्तों पर बनी एक दमदार कॉमेडी है जिसमें परिवार के विरोधाभास और सामाजिक सोच को बहुत अच्छे तरीके से दिखाया गया है। इसमें सुनीता राजवर ने चंपा त्रिपाठी यानी Dimpy की माँ का किरदार निभाया है। उनके जबरदस्त डायलॉग और इक्स्प्रेशन इस फिल्म को खास बना देते हैं। इस फिल्म को देखकर भी आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, अगर आप परिवार के साथ बैठकर इस फिल्म को देखते हैं तो आपका परिवार भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएगा।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: ‘सबसे बड़ा गैम्बलर’ वाले Dhanush की ‘Kara’ OTT पर कब आएगी.. देखें कहानी, रिलीज डिटेल्स और प्लेटफॉर्म