OTT Releases This Week: Netflix, Prime Video और JioHotstar पर रिलीज होंगी ये 5 धांसू फिल्में-सीरीज

By

OTT Releases This Week: अगर आप इस बार बिना थिएटर में जाए घर बैठे ही थिएटर का मज़ा लेना चाहते हैं और OTT पर घर बैठे ही मूवीज़ और वेब सीरीज़ देखना चाहते हैं, तो इस हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ख़ास होने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस सितंबर ZEE5, Prime Vedio और Netflix जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार फिल्में और सीरीज़ रिलीज़ होने जा रहीं हैं। तो आइये जानते हैं की इन में से किस मूवी या सीरीज़ को इस वीकेंड आप अपनी बिंज लिस्ट में डालने वाले हैं और कौन सी फिल्म या वेब सीरीज़ किस OTT प्लेटफार्म पर और कब रिलीज़ होने जा रही है।

The Revolutionaries (Prime Video)

सच्ची घटनाओं से प्रेरित और संजीव साहनी के बेस्टसेलर ‘रिवोल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वन इट्स फ्रीडम’ पर आधारित यह पीरियड ड्रामा भारत की आज़ादी की लड़ाई के दौरान चार युवा क्रांतिकारियों की कहानी बताता है। निखिल अद्वानी द्वारा निर्मित और निर्देशित इस सीरीज़ में उनके ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष के साथ-साथ उनके आपस के संबंधों और त्यागों को भी दिखाया गया है। सीरीज़ में मुख्य भूमिकाओं में भुवन बाम, रोहित साराफ, प्रतिभा रांता और गुरफतेह पिरज़ादा हैं। यह प्राइम वीडियो पर 11 सितंबर को रिलीज़ होगी।

Chumbak (Netflix)

चुम्बक को आतिश कपाड़िया ने लिखा और निर्देशि किया है और इसे जमनादास माजेठिया ने आतिश कपाड़िया के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह सीरीज एक आधुनिक शहरी भारतीय मोहल्ले में सेट है और इसमें पांच परिवारों की कहानी दिखाई गई है जिनकी ज़िंदगियाँ इतनी आपस में जुड़ी होती हैं कि पड़ोसी सिर्फ अगले घर के लोग नहीं रहते, बल्कि एक परिवार की तरह बन जाते हैं। इस शो में दिखाया गया है कि कैसे एक घर की छोटी सी समस्या जल्दी ही पूरे कॉलोनी का मामला बन जाती है। कास्ट में नीना गुप्ता, देवेण भोजानी, एमायरा दास्तुर, अनंत वी जोशी, सुमीत व्यास, मानसी पारेख, अर्जुन बिजलानी, हे़ली शाह, सुमीत राघवन और संदीपा धर शामिल हैं।

Ghamasaan (Zee5)

बुंदेलखंड की खुरदरी ज़मीन पर सेट, ‘घमासान’ महाराज (अर्शद वर्सी), एक डरे हुए डकैत नेता हैं, और आदित्य (प्रतिक गांधी), एक STF अधिकारी हैं जिन्हे नेता को पकड़ने का काम सौंपा गया है, इस काम के बीच आदित्य, महाराज का पीछा करता है। लेकिन जैसे ही आदित्य महाराज के इलाके में प्रवेश करता है, मिशन एक अंधेरे मोड़ पर पहुंच जाता है और आदमी पकड़ने की इस खेल की सतह के नीचे छिपे राजनीतिक भ्रष्टाचार और ताकत की लड़ाइयों को उजागर करता है।

Prince of Mollywood (JioHotstar)

यह मलयालम कॉमेडी-ड्रामा फिरोज़ (डेन डेविस) के जीवन की कहानी बताता है, एक जवान लड़का जो फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार और उत्तेजित है। हालांकि उसके एम्बीशन के सामने एक बड़ा रोड़ा है, उसका धनी पिता, जो अपने बेटे की फिल्मों में काम करने की इच्छाओं का विरोध करता है।

A Love Other Than Yours (Prime Video)

यह कोरियन रोमांस कहानी नामगुंग को फॉलो करती है और ली मी-दो के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ऐसा कपल है जिनका दशक भर का रिश्ता अब आरामदायक जान-पहचान में बदल गया है। जहां अब वह पूरी तरह से अपना कदम शादी की ओर बढ़ाते हैं, वहीं मी-दो, जो अपनी करियर की मुश्किलों से जूझ रही एक फिल्ममेकर है, खुद को किसी और आदमी की ओर खिंचते महसूस करती है। जैसे-जैसे उनका रिश्ता धीरे-धीरे टूटने लगता है, कपल को यह तय करना होता है कि वे अपना अगला कदम साथ में उठाएँ या एक दूसरे से बाहर के प्यार को चुनें। यह सीरीज़ 12 सितंबर को रिलीज़ होगी।

यह भी पढ़ें: WiFi Security Tips: कहीं पड़ोसी तो नहीं चला रहे आपका WiFi? 2 मिनट में ऐसे करें पता



Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By