OTT This Week: जुलाई का पहला हफ्ता OTT प्रेमियों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है. 29 जून से 5 जुलाई के बीच Netflix, Prime Video, JioHotstar, ZEE5 और अन्य प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इस सप्ताह दर्शकों को क्राइम थ्रिलर, हॉरर, कॉमेडी, साइबर क्राइम और ड्रामा जैसे कई अलग-अलग जॉनर देखने को मिलेंगे. अगर आप इस हफ्ते कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां उन प्रमुख रिलीज की पूरी लिस्ट दी गई है.
1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित यह क्राइम थ्रिलर इसाकापटनम नामक बंदरगाह शहर की कहानी दिखाती है, जहां सबसे ताकतवर व्यक्ति नायडू (समुथिरकानी) अपने साम्राज्य को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है.
उसके खिलाफ तीन लोग एक साथ खड़े होते हैं. एक महिला जो न्याय चाहती है, एक वफादार गुर्गा जो अपने कर्तव्य और अंतरात्मा के बीच फंसा है और एक आम आदमी जो बदला लेना चाहता है. इन तीनों की टक्कर नायडू के अवैध साम्राज्य से होती है.
Netflix की पहली तेलुगु ओरिजिनल सीरीज Super Subbu में संदीप किशन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.
कहानी शुभु नाम के एक युवक की है, जिसे एक रूढ़िवादी गांव में सेक्स एजुकेशन पढ़ाने की जिम्मेदारी मिलती है. गांव की सोच, समाज का दबाव और अपने सख्त पिता से बचते हुए उसे इस मुश्किल जिम्मेदारी को निभाना है.
यह सीरीज मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी की OTT दुनिया में पहली पेशकश है.
कहानी पुलिस अधिकारी पेड्रो (अरशद वारसी) और टेक एक्सपर्ट हैकर प्रीतम (वीर हिरानी) की है, जिन्हें मजबूरी में साथ काम करना पड़ता है. दोनों एक हाई-प्रोफाइल किडनैपिंग के पीछे छिपे साइबर अपराधी (विक्रांत मैसी) की तलाश में निकलते हैं. जांच के दौरान कॉमेडी, थ्रिल और कई अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिलते हैं.
मलयालम फोक हॉरर सीरीज Muthassi की कहानी केरल और कर्नाटक की सीमा पर बसे एक तुलु गांव में घटित होती है.
मुख्य किरदार लीला (अखिला भार्गवन) अपने बेटे श्रीकुट्टन में अचानक होने वाले डरावने बदलावों को देखकर परेशान हो जाती है. पति के पुश्तैनी घर लौटने के बाद उसे अपने परिवार से जुड़ा एक प्राचीन श्राप और दानवीय रहस्य पता चलता है, जिसने उसके बेटे को अपनी गिरफ्त में ले लिया है.
यह डार्क कॉमेडी एक महत्वाकांक्षी फिल्ममेकर विनीत माधवन (नसलेन) की कहानी है, जो मलयालम सिनेमा का सबसे बड़ा हॉरर निर्देशक बनने का सपना देखता है.
लेकिन फिल्म इंडस्ट्री की राजनीति, निजी लालच और सफलता की अंधी दौड़ धीरे-धीरे उसके सपनों को जुनून में बदल देती है, जिससे उसकी जिंदगी पूरी तरह बदलने लगती है.
अगर आप इस हफ्ते OTT पर कुछ नया देखने की तलाश में हैं, तो ये सभी फिल्में और वेब सीरीज आपकी वॉचलिस्ट का हिस्सा बन सकती हैं. क्राइम, हॉरर, कॉमेडी और ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए इस सप्ताह लगभग हर जॉनर में नया कंटेंट उपलब्ध होगा.
यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra से पहले सरकार की बड़ी चेतावनी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, ऐसे रहें सावधान