OTT पर इस वीकेंड मचेगा धमाल! कार्तिक आर्यन और अनुराग कश्यप मचा देंगे गदर, अभी देख लें Netflix, ZEE5, Prime की लिस्ट
OTT This Week: फरवरी के तीसरे हफ्ते में OTT प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्मों और वेब सीरीज की बड़ी लाइनअप आ रही है. 19 फरवरी से 22 फरवरी 2026 के बीच Prime Video, Netflix, JioHotstar और ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म पर कई बड़े डिजिटल प्रीमियर होने वाले हैं. इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज Kartik Aaryan और Ananya Panday की फिल्म Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri मानी जा रही है, जो सीधे OTT पर आ रही है. आइए आपको टॉप फिल्म और सीरीज की लिस्ट बता रहे हैं.
SurveyTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri
- OTT रिलीज डेट: 19 फरवरी 2026
- कहां देखें: Prime Video
Kartik Aaryan और Ananya Panday इस मॉडर्न रोमांटिक कॉमेडी में फिर साथ नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन Sameer Vidwans ने किया है. कहानी एक ऐसे कपल के इर्द गिर्द घूमती है, जो सिचुएशनशिप और पारिवारिक अपेक्षाओं जैसी जटिलताओं से जूझ रहा है. फिल्म में Jackie Shroff और Neena Gupta भी अहम भूमिकाओं में हैं. Tu Meri Main Tera 19 फरवरी से Prime Video पर स्ट्रीम होगी.
Kennedy
- OTT रिलीज डेट: 20 फरवरी 2026
- कहां देखें: Netflix
Anurag Kashyap के निर्देशन में बनी यह नियो नॉयर थ्रिलर Rahul Bhat को एक ऐसे पूर्व पुलिस अधिकारी के रूप में दिखाती है, जिसे कानूनी तौर पर मृत घोषित कर दिया गया है, लेकिन वह भ्रष्ट सिस्टम के लिए काम कर रहा है. Sunny Leone भी फिल्म में एक रहस्यमयी किरदार में नजर आएंगी. Cannes में स्टैंडिंग ओवेशन पाने के बाद Kennedy अब 20 फरवरी से Netflix पर स्ट्रीम होगी.
Lucky The Superstar
- OTT रिलीज डेट: 20 फरवरी 2026
- कहां देखें: JioHotstar
यह तमिल कॉमेडी ड्रामा G.V. Prakash Kumar और Anaswara Rajan के साथ एक भावनात्मक कहानी लेकर आ रहा है. फिल्म की कहानी एक आवारा पपी के इर्द गिर्द घूमती है, जो अनजाने में कई लोगों की जिंदगी बदल देती है और एक बड़े राजनीतिक तूफान को जन्म देती है. Lucky The Superstar 20 फरवरी से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी.
Rakshasa
- OTT रिलीज डेट: 20 फरवरी 2026
- कहां देखें: ZEE5
Vijay Raghavendra की डिजिटल एंट्री Rakshasa के साथ हो रही है. Tharun Sudheer के निर्देशन में बनी यह कन्नड़ साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर उत्तर कर्नाटक की पृष्ठभूमि में सेट है. कहानी एक अनुशासित लेकिन संवेदनशील पुलिस अधिकारी की है, जो अपराध, कर्तव्य और नैतिकता के जाल में फंस जाता है. सीरीज यह सवाल उठाती है कि असली राक्षस सिस्टम में है या इंसानी दिमाग में. Rakshasa 20 फरवरी से ZEE5 पर एक्सक्लूसिव स्ट्रीम होगी.
The Night Agent Season 3
- OTT रिलीज डेट: 19 फरवरी 2026
- कहां देखें: Netflix
The Night Agent का तीसरा सीजन Peter Sutherland की कहानी को आगे बढ़ाता है. Gabriel Basso एक बार फिर मुख्य भूमिका में हैं. इस बार मिशन Istanbul से New York तक फैला है, जहां Peter एक संदिग्ध Treasury एजेंट का पीछा करता है. सीजन में Suraj Sharma भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. The Night Agent Season 3, 19 फरवरी से Netflix पर उपलब्ध होगा.
यह भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग को लेकर चल रहा WhatsApp पर बड़ा स्कैम, एक गलती से मिनटों में खाली हो जाएगा अकाउंट, सरकार का अलर्ट
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile