अक्षय कुमार की Bhoot Bangla देख छूट गई हंसी! ये मूवी कर देंगी लोटपोट, डरते-डरते ठहाके लगाने लगेंगे, आज ही देख डालें

Movies Like Bhoot Bangla: इन दिनों बॉलीवुड में हॉरर कॉमेडी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की Bhoot Bangla बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. जबकि पहले हम Stree 2 जैसी फिल्म को लेकर दर्शकों की दीवानगी देख चुके हैं. दर्शकों के बीच इस जॉनर को लेकर उत्साह साफ देखा जा सकता है. अगर आप भी हल्के डर और मजेदार कॉमेडी का मिश्रण देखना पसंद करते हैं तो ये फिल्में आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती हैं.

Stree

OTT Platform: JioHotstar

  • Director: Amar Kaushik
  • Cast: Rajkummar Rao, Shraddha Kapoor, Pankaj Tripathi

चंदेरी के लोग हमेशा Stree नाम की आत्मा से डरते हैं, जो त्योहारों के दौरान पुरुषों पर हमला करती है. विक्की और उसके दोस्त इस रहस्य को सुलझाने का फैसला करते हैं. इस दौरान आपकी हंसी कम नहीं होगी इसकी पूरी गांरटी है. खासकर राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी की कॉमिक टाइमिंग आपको सीट पर बांधे रखेगी.

Bhediya

OTT Platform: JioHotstar

  • Director: Amar Kaushik
  • Cast: Varun Dhawan, Kriti Sanon, Abhishek Banerjee

अरुणाचल प्रदेश के जंगलों में एक भेड़िये के काटने के बाद भास्कर धीरे-धीरे बदलने लगता है और एक शेप-शिफ्टिंग वेयरवुल्फ बन जाता है. इस बदलाव के दौरान वह और उसके दोस्त कई ट्विस्ट और मजेदार घटनाओं के बीच जवाब तलाशते हैं. इस दौरान आपको खतरनाक मंजर और जबरदस्त हंसी आती रहेगी.

Kakuda

OTT Platform: ZEE5

  • Director: Aditya Sarpotdar
  • Cast: Riteish Deshmukh, Sonakshi Sinha, Saqib Saleem

राठोड़ी गांव एक बौने भूत Kakuda के श्राप से ग्रस्त है. हर मंगलवार शाम 7:15 बजे Kakuda आता है. अगर उसे किसी घर का छोटा दरवाजा बंद मिलता है, तो वह एक व्यक्ति को लात मारता है, जिसकी 13 दिन बाद मौत हो जाती है. ऐसे में रितेश देशमुख उससे कैसे लोगों को बचाते हैं वह देखना मजेदार होता है.

Roohi

OTT Platform: Netflix

  • Director: Hardik Mehta
  • Cast: Janhvi Kapoor, Rajkummar Rao, Varun Sharma

भंवरा और कट्टानी, गुनीयाभाई के लिए रूही का अपहरण करते हैं, जिसकी योजना उसे अपने क्लाइंट से शादी कराने की होती है. लेकिन बाद में उन्हें पता चलता है कि रूही पर एक दानव का साया है, जिससे कहानी में सुपर नैचुरल मोड़ आता है. हालांकि, इस दौरान दर्शकों की हंसी कम नहीं होती है.

Bhool Bhulaiyaa 2

OTT Platform: Netflix

  • Director: Anees Bazmee
  • Cast: Tabu, Kartik Aaryan, Kiara Advani

एक हादसे के बाद रूहान, रीत के साथ उसके घर जाने के लिए तैयार हो जाता है. लेकिन इसके बाद घटनाओं की एक ऐसी श्रृंखला शुरू होती है, जो उसे उसके परिवार के संघर्ष में उलझा देती है. हालांकि, अगर आपने पहला पार्ट देखा है तो आपको इसमें भी वैसी ही हंसी और डर का तड़का देखने को मिलेगा.

अगर आप सिर्फ डरना चाहते हैं तो ये फिल्में आपके लिए नहीं हैं, लेकिन अगर आप डर के साथ हंसी भी चाहते हैं, तो ये जॉनर अभी बॉलीवुड का सबसे एंटरटेनिंग स्पेस बन चुका है.

यह भी पढ़ें: YouTube पर Shorts देखने में बर्बाद हो जाता है पूरा टाइम? ऐसे कर दें ऑफ, फीड पर भी नहीं दिखेगा, स्टेप बाय स्टेप गाइड

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :