OTT पर गरदा उड़ा देगी ये वेब-सीरीज, मटका जुए पर है आधारित, आज हो रही रिलीज, जानें कहां देखें

HIGHLIGHTS

Matka King OTT पर रिलीज

Vijay Varma की नई सीरीज

Amazon Prime पर देखें क्राइम ड्रामा

Matka King OTT: Matka King एक क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज है, जिसमें Vijay Varma मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह सीरीज 17 अप्रैल 2026 को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. कहानी 1960 के मुंबई पर आधारित है, जहां एक कॉटन ट्रेडर “मटका” जुए का बड़ा साम्राज्य खड़ा करता है.

Matka King OTT रिलीज डेट और टाइम

Matka King 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी. इसका सटीक समय घोषित नहीं किया गया है, लेकिन आमतौर पर यह सीरीज रिलीज डेट के दिन रात 12 बजे से स्ट्रीम के लिए उपलब्ध हो जाती है.

कहां देख सकते हैं Matka King?

आप इस सीरीज को Amazon Prime Video पर देख सकते हैं. हालांकि, इसको स्ट्रीम करने के लिए आपके पास Amazon Prime Video का एक्टिव सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है.

अलग-अलग देशों में उपलब्धता

भारत, अमेरिका, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका समेत कई देशों में यह सीरीज Amazon Prime Video पर उपलब्ध होगी. यह सीरीज ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाई गई है, इसलिए इसे ज्यादातर इंटरनेशनल मार्केट में भी रिलीज किया जाएगा.

Matka King की पूरी कास्ट

इस सीरीज में Vijay Varma के अलावा Sai Tamhankar, Kritika Kamra, Gulshan Grover, Siddharth Jadhav, Jamie Lever, Bhupendra Jadawat, Girish Kulkarni TP और Bharat Jadhav जैसे कलाकार नजर आएंगे.

कहानी और जॉनर

Matka King एक पीरियड क्राइम ड्रामा सीरीज है, जिसमें कुल 8 एपिसोड होंगे. यह एक अंडरवर्ल्ड कहानी है, जिसमें एक छोटे ट्रेडर के बड़े गैम्बलिंग किंगपिन बनने तक का सफर दिखाया गया है.

किस भाषा में होगी रिलीज

यह सीरीज हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी. हालांकि, माना जा रहा है कि इसको सबटाइटल के साथ दूसरी भाषाओं में भी उपलब्ध करवाया जा सकता है.

सीरीज में क्या देखने को मिलेगा

यह कहानी Brij Bhatti नाम के एक तेज और महत्वाकांक्षी कॉटन ट्रेडर की है, जो ‘Matka’ नाम का नया बेटिंग सिस्टम शुरू करता है और धीरे-धीरे एक बड़े गैम्बलिंग नेटवर्क का हिस्सा बन जाता है.

क्या आएगा दूसरा सीजन?

Matka King का दूसरा सीजन पहले से प्लान किया जा चुका है, जिससे साफ है कि कहानी आगे भी बढ़ेगी. इस सीरीज का निर्देशन Nagraj Manjule ने किया है. अगर आप सिर्फ तेज एक्शन वाली क्राइम सीरीज ढूंढ रहे हैं, तो यह थोड़ा अलग लगेगा, क्योंकि यह कहानी धीरे-धीरे बनती है और किरदारों पर ज्यादा फोकस करती है. लेकिन अगर आपको गहराई वाली कहानी पसंद है, तो यह सीरीज आपको निराश नहीं करेगी.

यह भी पढ़ें: घर बैठे करें Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट, जान लें स्टेप बाय स्टेप गाइड, बस एक ऐप से हो जाएगा काम

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :