OTT की इन 11 वेब सीरीज ने IMDb पर मचाया धमाल! किसी को 9.2 तो किसी को 9.1 रेटिंग, वीकेंड पर बना लो देखने का प्लान

OTT की इन 11 वेब सीरीज ने IMDb पर मचाया धमाल! किसी को 9.2 तो किसी को 9.1 रेटिंग, वीकेंड पर बना लो देखने का प्लान

अगर आप भी वीकेंड आते ही Netflix, Prime Video या दूसरे OTT प्लेटफॉर्म पर कुछ अच्छा देखने की तलाश में लग जाते हैं, तो इस बार आपकी मुश्किल को IMDb ने भी आसान बना दिया है। असल में, IMDb ने भारत में OTT के 10 साल पूरे होने पर एक खास रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 2016 से 2026 तक हर साल सबसे ज्यादा लोकप्रिय रही इंडियन वेब सीरीज के नाम सामने आए हैं। इस लिस्ट में क्राइम थ्रिलर से लेकर कॉमेडी, सस्पेंस और जिंदगी से जुड़ी कहानियों तक सब कुछ है। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन कौन से टाइटल शामिल हैं और आप इन्हें इस वीकेंड कौन कौन से OTT Platforms पर देख सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

TVF Pitchers (2016)

IMDb रेटिंग: 9.0
OTT: ZEE5

अगर आपको दोस्ती, सपनों और बिजनेस की दुनिया पसंद है, तो TVF Pitchers शानदार विकल्प हो सकती है। इसकी कहानी नवीन, योगी, जीतू और मंडल नाम के चार दोस्तों की है, जो अपनी कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर स्टार्टअप शुरू करने का फैसला करते हैं।

Inside Edge (2017)

IMDb रेटिंग: 7.9
OTT: Amazon Prime Video

क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के तो सभी देखते हैं, लेकिन पर्दे के पीछे क्या होता है? Inside Edge इसी दुनिया की कहानी दिखाती है। करण अंशुमन की बनाई यह सीरीज काल्पनिक क्रिकेट टीम मुंबई मेवरिक्स के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें मैच फिक्सिंग, पैसों के खेल, खिलाड़ियों के बीच टकराव और कॉर्पोरेट राजनीति को रोमांचक अंदाज में दिखाया गया है।

Sacred Games (2018)

IMDb रेटिंग: 8.5
OTT: Netflix

सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की Sacred Games ने भारतीय OTT की दुनिया में अलग पहचान बनाई थी। कहानी पुलिस इंस्पेक्टर सरताज सिंह से शुरू होती है, जिसे गैंगस्टर गणेश गायतोंडे अचानक फोन करके मुंबई पर मंडरा रहे बड़े खतरे की चेतावनी देता है। इसके बाद शुरू होती है रहस्यों और साजिशों से भरी जांच। सीरीज में पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका में हैं।

Sacred Games Season 2 (2019)

OTT: Netflix

Sacred Games ने 2019 की लोकप्रियता लिस्ट में भी पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे सीजन में सरताज सिंह की जांच और गायतोंडे की पिछली जिंदगी के कई रहस्य सामने आते हैं। कहानी में गुरुजी का किरदार भी अहम हो जाता है।

Scam 1992 (2020)

IMDb रेटिंग: 9.2
OTT: SonyLIV

वेब सीरीज की सबसे ज्यादा सराही गई कहानियों में Scam 1992 का नाम जरूर आता है। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस सीरीज में प्रतीक गांधी ने शेयर बाजार के चर्चित ब्रोकर हर्षद मेहता का किरदार निभाया है। कहानी एक साधारण ब्रोकर के तेजी से आगे बढ़ने, बैंकिंग सिस्टम की कमियों और 1992 के शेयर बाजार घोटाले के खुलासे को दिखाती है।

Aspirants (2021)

IMDb रेटिंग: 9.1
OTT: Amazon Prime Video

अगर आप संघर्ष, दोस्ती और बड़े सपनों की कहानी देखना पसंद करते हैं, तो Aspirants आपके लिए दिलचस्प हो सकती है। इसमें अभिलाष, गुरी और एसके की कहानी है, जो UPSC की तैयारी के दौरान कई मुश्किलों का सामना करते हैं।

Criminal Justice (2022)

IMDb रेटिंग: 7.8
OTT: JioHotstar

पंकज त्रिपाठी की Criminal Justice उन दर्शकों को पसंद आ सकती है, जिन्हें कोर्टरूम ड्रामा और मर्डर मिस्ट्री में दिलचस्पी है। इसमें पंकज त्रिपाठी वकील माधव मिश्रा की भूमिका निभाते हैं, जो उलझे हुए आपराधिक मामलों की तह तक पहुंचने की कोशिश करते हैं।

Farzi (2023)

IMDb रेटिंग: 8.3
OTT: Amazon Prime Video

शाहिद कपूर की OTT डेब्यू सीरीज Farzi में एक ऐसे कलाकार सनी की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी कला का इस्तेमाल नकली नोट बनाने में करने लगता है। जब उसका काम एक बड़े आपराधिक नेटवर्क तक पहुंचता है, तो कहानी में कई नए मोड़ आते हैं।

Mirzapur Season 3 (2024)

OTT: Amazon Prime Video

मिर्जापुर के तीसरे सीजन में सत्ता की लड़ाई और तेज हो जाती है। कालीन भैया की गैरमौजूदगी में गुड्डू पंडित मिर्जापुर की गद्दी संभालने की कोशिश करता है। लेकिन शरद शुक्ला और दूसरे किरदारों की अपनी योजनाएं हैं।

The Ba***ds of Bollywood (2025)

IMDb रेटिंग: 7.5
OTT: Netflix

आर्यन खान के निर्देशन में बनी The Ba***ds of Bollywood फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध के पीछे की दुनिया को मजेदार अंदाज में दिखाती है। कहानी एक उभरते अभिनेता की है, जिसे बॉलीवुड में पहचान बनाने के दौरान नेपोटिज्म, स्टारडम और इंडस्ट्री की अंदरूनी राजनीति का सामना करना पड़ता है।

Pritam and Pedro (2026)

IMDb रेटिंग: 7.7
OTT: JioHotstar

इस लिस्ट की सबसे नई सीरीज Pritam and Pedro है, जिसमें अरशद वारसी और वीर हिरानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। गोवा पुलिस के साइबर सेल की इस कहानी में एक अनुभवी पुलिस अफसर और टेक्नोलॉजी में माहिर युवा हैकर को साथ काम करना पड़ता है। दोनों के काम करने का तरीका बिल्कुल अलग है, लेकिन एक अपहरण के मामले की जांच उन्हें साथ ले आती है। क्राइम मिस्ट्री और हल्की-फुल्की कॉमेडी का मेल इसे अलग बनाता है।

यह भी पढ़ें: Drishyam 3 OTT Release: कब, किस प्लेटफॉर्म पर लौट रहे ‘विजय सलगांवकर’, कास्ट, प्लॉट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स देखें

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile