Dhurandhar 2 की OTT रिलीज और स्ट्रीमिंग डिटेल्स, Netflix नहीं, यहां देगी दस्तक, आज ही जान लें सभी डिटेल्स

HIGHLIGHTS

रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 का रिकॉर्ड

फिल्म जल्द JioHotstar पर OTT रिलीज के लिए तैयार

Pushpa 2 को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी

Dhurandhar 2 OTT: Dhurandhar: The Revenge का क्रेज काफी ज्यादा रहा. जिसकी वजह से फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर तगड़ी कमाई की. फिल्म का क्रेज अभी तक खत्म नहीं हुआ है. इसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. जबकि फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. Dhurandhar 2 रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है. 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में शानदार कमाई की है.

यह फिल्म लगातार सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच रही है, जो आज के समय में कम ही देखने को मिलता है. दो फिल्मों की इस फ्रेंचाइज़ ने मिलकर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. यह इसे बड़े लेवल की ब्लॉकबस्टर बनाता है.

Dhurandhar: The Revenge OTT रिलीज

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के डिजिटल राइट्स करीब 150 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं. इस बार फिल्म JioHotstar पर रिलीज होगी. पहले पार्ट को Netflix पर रिलीज किया गया था, लेकिन इस बार प्लेटफॉर्म बदल गया है. सैटेलाइट राइट्स Star Gold के पास बताए जा रहे हैं. फिल्म की OTT रिलीज मई के अंत या जून 2026 की शुरुआत में हो सकती है, हालांकि, अभी तक ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने बनाया रिकॉर्ड

32 दिनों में फिल्म ने भारत में 1115.67 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. वहीं वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 1,756.64 करोड़ तक पहुंच चुका है. इस कमाई के साथ फिल्म अब भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. इसने Pushpa: The Rule को पीछे छोड़ दिया है और अब Baahubali 2: The Conclusion और Dangal के बाद तीसरे नंबर पर है.

फिल्म की कहानी और कास्ट

फिल्म में रणवीर सिंह, हमज़ा अली मज़ारी के रोल में नजर आते हैं, जो लियारी का किंग बनता है. इसके अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और संजय दत्त भी अहम किरदार निभा रहे हैं, जिससे फिल्म की स्टार पावर और भी बढ़ जाती है.

OTT रिलीज को लेकर क्यों है इतना क्रेज

  • एक तो फिल्म की कमाई रिकॉर्ड तोड़ है
  • दूसरा इसका एक्शन और स्केल बड़े लेवल का है
  • और तीसरा, इसका पहला पार्ट पहले ही हिट रह चुका है

यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :