दृश्यम से कम नहीं है ये साउथ इंडियन फिल्म, OTT पर उड़ा रही गरदा, बेटी से लेकर चाचा तक, सब के सब घूमा देते दिमाग

HIGHLIGHTS

Netflix पर छाई Action King Arjun की Blast

फैमिली के हर सदस्य का है चौंकाने वाला राज

आखिरी 30 मिनट का क्लाइमैक्स उड़ा देगा होश

साउथ सिनेमा इन दिनों OTT पर लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है. दमदार कहानी, शानदार स्क्रीनप्ले और सस्पेंस से भरपूर फिल्में दर्शकों को आखिर तक बांधे रखती हैं. इसी बीच Action King Arjun की नई तमिल फिल्म ‘Blast’ Netflix पर रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है. यह फिल्म सिर्फ एक्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें फैमिली ड्रामा, माइंड गेम्स और ऐसे ट्विस्ट हैं जो आखिरी मिनट तक सस्पेंस बनाए रखते हैं.

रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोशल मीडिया पर इसके क्लाइमैक्स और कहानी की जमकर चर्चा हो रही है. अगर आप इस वीकेंड कोई ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं जो हर कुछ मिनट में नया सरप्राइज दे, तो ‘Blast’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

हर किरदार के पीछे छिपा है बड़ा राज

फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जो बाहर से बिल्कुल सामान्य दिखाई देता है, लेकिन अंदर ही अंदर हर सदस्य एक बड़ा रहस्य छिपाए बैठा है.

पति और पत्नी के रिश्ते में सिर्फ प्यार या तकरार नहीं, बल्कि एक-दूसरे को मात देने का खेल चलता रहता है. दोनों अपने-अपने मकसद पूरे करने में लगे हैं और जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उनके असली इरादे सामने आने लगते हैं.

परिवार की बेटी सिर्फ एक दर्शक नहीं, बल्कि पूरी कहानी की सबसे अहम कड़ी बनकर उभरती है. वहीं, चाचा का किरदार इस रहस्य की सबसे बड़ी चाबी साबित होता है. हर नया खुलासा कहानी को पूरी तरह बदल देता है.

Action King Arjun ने फिर दिखाई दमदार एक्टिंग

फिल्म में Arjun ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें Action King क्यों कहा जाता है. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, दमदार डायलॉग डिलीवरी और एक्शन सीक्वेंस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं. उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका एनर्जी लेवल और इंटेंस परफॉर्मेंस दर्शकों को प्रभावित करता है. फिल्म के कई एक्शन सीन बड़े बजट की फिल्मों जैसी फील देते हैं.

क्लाइमैक्स बना फिल्म की सबसे बड़ी ताकत

‘Blast’ की सबसे बड़ी खासियत इसका आखिरी हिस्सा है. अंतिम 20 से 30 मिनट में कहानी जिस तरह करवट लेती है, वह दर्शकों को लगातार चौंकाती रहती है.

जिस किरदार पर आपको सबसे ज्यादा भरोसा होता है, वही सबसे बड़ा सरप्राइज बनकर सामने आता है. एक के बाद एक आने वाले ट्विस्ट पूरी कहानी का नजरिया बदल देते हैं. यही वजह है कि फिल्म खत्म होने के बाद भी इसकी कहानी लंबे समय तक दिमाग में बनी रहती है.

अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जो हर मोड़ पर सोचने पर मजबूर करें और आखिर तक सस्पेंस बनाए रखें, तो Netflix पर उपलब्ध ‘Blast’ आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra से पहले सरकार की बड़ी चेतावनी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :