Ratsasan हो या Drishyam.. दिमाग के पेंच ढीले कर देती हैं ये 5 सस्पेंस फिल्में.. क्लाइमैक्स देख उड़ जाती है नींद!
अगर आप इस वीकेंड पर कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो बेहद ज्यादा तगड़ा तो हो ही, इसके अलावा ऐसा कुछ जो आपके दिमाग को ही हिला कर रख दे, तो JioHotstar पर लिस्ट ये 5 सबसे गजब की थ्रिलर फिल्में बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। जितनी थ्रिल इन फिल्मों में है, उतना ही शानदार है इनका डायरेक्शन, एक्टिंग और कहानियां भी हैं। हर फिल्म में अलग ही लेवल का रहस्य मिलने के साथ साथ आपको गहन सस्पेंस भी देखने को मिलने वाला है, इन फिल्मों को देखकर आपको इन्हें समझने के लिए बार बार सोचने की जरूरत होने वाली है। असल में, एक बार देखने में यह फिल्म आपको शायद ही समझ में आये, क्योंकि इनका थ्रिल और रहस्या इतना जबरदस्त है कि आपका दिमाग ही हिल जाने वाला है। आपको इन फिल्मों को देखने के लिए टीवी की स्क्रीन को ऑन कर देना है, अपने साथ में पॉपकॉर्न रख लेने हैं और इन इन बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों का मज़ा लेना है।
Ratsasan
IMDb Rating: 8.3
कहां देखें: JioHotstar
यह कहानी एक पुलिस अफसर और एक साइको किलर के बीच के मनोवैज्ञानिक गेम को दिखाती है। इस कहानी को देखकर आपकी साँसे ही बंद हो जाने वाली है, ऐसा भी कह सकते है कि यह फिल्म ऐसी ही है कि आपके सांसे ही रुक सी जाती हैं। फिल्म इतनी ज्यादा इंटेंस हैं कि आप चाह कर भी स्क्रीन से अपनी नजरें एक पल के लिए भी नहीं हटा पायेंगे। इस फिल्म का हिंदी रीमेक "Cuttputlli" के तौर पर बनाया गया है. आप इसे भी जाकर देख सकते हैं।
Drishyam
IMDb Rating: 8.2
कहां देखें: JioHotstar
अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन के शानदार अभिनय से सजी इस फिल्म में एक आम आदमी अपने परिवार को कानून और पुलिस के शिकंजे से बचाने के लिए एक ऐसी साजिश रचता है, जो किसी को भी समझ में नहीं आती है। कहानी रोलर-कोस्टर की तरह चलती है और फिल्म का हर एक सीन आपको स्क्रीन के साथ बाँधे रखता है। इस फिल्म को देखते हुए आप अपने टीवी की स्क्रीन से एक पल के लिए भी अपनी नजरें नहीं उठा पायेंगे।
Aiyaary
IMDb Rating: 6.7
कहां देखें: JioHotstar
मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म में सरकार, इंटेलिजेंस और पर्सनल ईगो के टकराव के बीच एक चूहा-बिल्ली वाला खेल दिखाया गया है। अगर आप कुछ ऐसे दर्शकों में हैं जो मिलिट्री-थ्रिलर देखना पसंद करते हैं तो यह फिल्म आपके लिए ही है।
Rorschach
IMDb Rating: 7.3
कहां देखें: JioHotstar
ममूटी की दमदार अदाकारी से सजी इस मलयालम सस्पेंस थ्रिलर में एक NRI बिजनेसमैन अपनी गायब पत्नी को तलाश करते करते केरल चला आता है, लेकिन उसकी जद्दोजहद उसे झूठ और साजिशों के ऐसे गहरे जाल में ले जाती है, जहां से उसका निकलना बेहद ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है। यह कहानी भी आपको अपने साथ बांधे रखने वाली है।
Talvar
IMDb Rating: 8.1
कहां देखें: JioHotstar
मेघना गुलजार के निर्देशन और इरफान खान की एक्टिंग से सजी ये फिल्म असली नोएडा डबल मर्डर केस पर आधारित है। पुलिस, CBI और कोर्ट, तीनों नजरियों से ये फिल्म एक केस और उसके सुलझने की पेचीदगियों को दिखाती है। हालाँकि, अगर सही मायने में देखा जाये तो Talvar Case अभी तक भी पूरी तरह से सुलझ नहीं पाया है। सभी ने अपने अपने लेवल की जाँच करके रिपोर्ट जरुर दी है लेकिन असल मायने में क्या हुआ था, यह अभी तक रहस्य में है।