Gram Chikitsalay Season 2 आई पसंद? ये 7 शो जीत लेंगे दिल, सभी डॉक्टर और मेडिकल व्यवस्था पर आधारित

Prime Video की Gram Chikitsalay Season 2 एक बार फिर दर्शकों को ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की दुनिया में लेकर आई है. इसके साथ ही डॉक्टरों, अस्पतालों और लोगों की जान बचाने की चुनौतियों पर आधारित भारतीय वेब सीरीज में लोगों की दिलचस्पी फिर बढ़ गई है. मेडिकल ड्रामा से लेकर छोटे शहरों के डॉक्टरों की हल्की-फुल्की कहानियों तक, ये सीरीज मेडिकल दुनिया की अलग-अलग तस्वीर पेश करती हैं.

Human (JioHotstar)

Shefali Shah और Kirti Kulhari स्टारर Human फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री और गैरकानूनी क्लीनिकल ट्रायल्स के अंधेरे पक्ष को दिखाती है. यह थ्रिलर मेडिकल एथिक्स, लालच और आधुनिक हेल्थकेयर सिस्टम की छिपी हुई सच्चाइयों को सामने लाती है.

Mumbai Diaries (Prime Video)

Nikkhil Advani द्वारा बनाई गई Mumbai Diaries 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान एक सरकारी अस्पताल की कहानी दिखाती है. Mohit Raina, Konkona Sen Sharma और Tina Desai स्टारर यह सीरीज संकट के समय डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर पड़ने वाले दबाव को बखूबी दिखाती है.

Dhadkan Zindaggi Kii (Sony LIV)

इस सीरीज में Additi Gupta ने प्रतिभाशाली सर्जन Dr. Deepika Sinha का किरदार निभाया है, जो अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों और निजी जिंदगी के संघर्षों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करती हैं. यह शो अस्पताल की जिंदगी और मेडिकल प्रोफेशन के भावनात्मक पहलुओं को दिखाता है.

Sanjivani (JioHotstar)

Sanjivani भारत के सबसे लोकप्रिय मेडिकल ड्रामा में से एक है. इसका पहला सीजन 2002 में आया था और बाद में 2019 में इसका रीबूट भी रिलीज हुआ. यह सीरीज एक व्यस्त अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टरों की जिंदगी पर आधारित है और भारतीय टेलीविजन का एक यादगार शो माना जाता है.

Dill Mill Gayye (JioHotstar)

Dill Mill Gayye ने मेडिकल दुनिया को रोमांस के साथ जोड़कर पेश किया. युवा डॉक्टरों की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन की कहानी पर आधारित यह शो मिलेनियल्स के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था.

Operation MBBS (YouTube, Amazon miniTV)

Operation MBBS तीन मेडिकल स्टूडेंट्स की कहानी है, जो MBBS की पढ़ाई के दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना करते हैं. हास्य और भावनात्मक पलों से भरपूर यह सीरीज भारत में मेडिकल एजुकेशन की एक वास्तविक झलक दिखाती है.

यह भी पढ़ें: Airtel-Jio और Vi ने एकसाथ पेश किया 798 रुपये वाला प्रीपेड डेटा पैक, बेनिफिट्स जान हो जाएंगे खुश, FIFA देखने वालों की मौज

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :