Gullak आई थी पसंद? ये सीरीज भी दिला देंगी पुराने समय की याद, पूरे परिवार संग लें मजा, पहली वाली तो टॉप क्लास
क्या आप भी OTT पर मारधाड़, खून-खराबा और डार्क थ्रिलर्स देख-देखकर थक चुके हैं? वीकेंड पर जब पूरा परिवार साथ बैठता है, तो अक्सर रिमोट हाथ में लेकर हम सोचते रह जाते हैं कि "ऐसा क्या देखें जिसमें गालियां न हों और जिसे मम्मी-पापा के साथ बैठकर देखा जा सके?" अगर आप भी इसी सवाल से जूझ रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. भारतीय वेब सीरीज की दुनिया अब बदल रही है.
Gullak ऐसी ही दमदार सीरीज है जिसको IMDb पर जबरदस्त रेटिंग मिली है. अगर आप भी गुल्लक जैसी वेब-सीरीज या फिल्म देखना चाह रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. यहां पर आपको गुल्लक जैसी ही वेब-सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं. अच्छी बात है कि इन शो को आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं. भारतीय मिडिल क्लास फैमिली के खट्टे-मीठे रिश्तों को खूबसूरती से ये सीरीज दिखाती हैं.
Gullak को IMDb पर 9.1 रेटिंग मिली है. यह SonyLIV पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में से एक है. इसमें उत्तर भारत के एक आम मध्यमवर्गीय परिवार की असली तस्वीर दिखाई गई है. जो रियलस्टिक लगती है एकदम. मिश्रा परिवार की इस कहानी ने आपका दिल जीता तो बाकी की सीरीज में आपको निराश नहीं करेंगी.
- IMDb रेटिंग: 9/10
- कहां देखें: Amazon Prime Video
'पंचायत' ने साबित कर दिया है कि गांव की कहानी भी सुपरहिट हो सकती है. यह शो ग्रामीण भारत की एक अनोखी झलक पेश करता है. इसमें कहानी अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) की है, जो एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है और मजबूरी में एक गांव 'फूलेरा' के पंचायत सचिव की नौकरी स्वीकार कर लेता है. अब तक इसके 4 सीजन आ चुके हैं. अगर आपकी लिस्ट में यह शामिल नहीं है तो इसको सबसे पहले देख लें.
- IMDb रेटिंग: 8.9/10
- कहां देखें: Amazon Prime Video (Amazon miniTV)
क्या आपको 90 के दशक की गर्मियां याद हैं? जब इंटरनेट नहीं था, लेकिन खुशियां भरपूर थीं. 'ये मेरी फैमिली' आपको उसी दौर में वापस ले जाती है. यह सीरीज खूबसूरती से एक मध्यमवर्गीय परिवार के जीवन को चित्रित करती है, जो 12 साल के हर्षु की नजरों से दिखाई गई है. यह 90 के दशक की गर्मियों की छुट्टियों की एक पुरानी यादों की यात्रा है.
- IMDb रेटिंग: 8/10
- कहां देखें: JioHotstar
हर आम आदमी का एक सपना होता है अपना खुद का घर. 'होम शांति' इसी सपने और उसके पूरा होने के बीच की जद्दोजहद की प्यारी कहानी है. यह एक सौम्य पारिवारिक ड्रामा है जो जोशी परिवार की कहानी कहता है. घर की मुखिया सरला जोशी (सुप्रिया पाठक) रिटायर होने वाली हैं और उन्होंने जीवन भर अपने सपनों के घर के लिए पैसे बचाए हैं.
- IMDb रेटिंग: 7.5/10
- कहां देखें: Amazon Prime Video
अगर आप स्टैंड-अप कॉमेडी के फैन हैं, तो जाकिर खान (Zakir Khan) का यह शो आपके लिए एक ट्रीट है. इंदौर शहर में सेट इस शो में जाकिर खान 'रॉनी' की भूमिका निभा रहे हैं. रॉनी एक साधारण आदमी है जिसकी आदत अपनी जीवन कहानी को बढ़ा-चढ़ाकर बताने की है. वह खुद को अपने मोहल्ले का नेता समझता है, भले ही असलियत कुछ और हो.
यह भी पढ़ें: भूल जाएंगे कोटा फैक्ट्री! OTT पर आ गई एक और जबरदस्त वेब-सीरीज, देखकर याद आ जाएंगे एग्जाम के दिन