OTT की दुनिया में कुछ किरदार इतने जबरदस्त होते हैं कि वो एक्टर की पहचान बन जाते हैं। Rasika Dugal के साथ यही हुआ Mirzapur में बीना त्रिपाठी का किरदार निभाकर। कालीन भैया की पत्नी के रूप में बीना त्रिपाठी और बाऊ जी के बीच फिल्माए गए कुछ बेहद साहसी और intense scenes को लेकर आज भी चर्चा होती है। अब फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि Mirzapur का भौकाल सीधे सिनेमाघरों में दिखने वाला है। Mirzapur The Movie की आधिकारिक रिलीज डेट आ चुकी है और यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमा घरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
बड़े पर्दे पर बीना त्रिपाठी, कालीन भैया और मुन्ना भैया की वापसी देखने का इंतजार जहाँ पूरा देश कर रहा है, वहीं हाल ही में Netflix पर रिलीज हुई Rasika Dugal की क्राइम-ड्रामा फिल्म ‘Kartavya’ ने भी दर्शकों के बीच धूम मचा दी है। सिर्फ Mirzapur ही नहीं बल्कि Rasika Dugal ने OTT पर ऐसी कई बेहतरीन सीरीज और फिल्म्स दी हैं जहाँ उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी का लोहा मनवाया है। अगर आपने Mirzapur में बाऊ जी और बीना त्रिपाठी की वो जबरदस्त केमिस्ट्री और ड्रामा देखा है तो उनकी यह अन्य सीरीज भी आपको बेहद पसंद आने वाली हैं। अगर इस वीकेंड कुछ धांसू देखने का प्लान बना रहे हैं तो Rasika Dugal की इन बेहतरीन web series को अपनी watchlist में जरूर शामिल होनी चाहिए।
Spike में भी बीना त्रिपाठी (Rasika Dugal) के किरदार की बहुत ज्यादा सराहना की गई है, इस शो में इन्होंने रुद्र का किरंदार निभाया है। अगर आप इंटरटैनमेंट में एक अलग ही डोज का आनंद लेना चाहते हैं तो आप ZEE5 पर इस शो को देख सकते हैं और बीना त्रिपाठी (Rasika Dugal) की अदाकारी का मज़ा ले सकते हैं।
अगर आप बीना त्रिपाठी (Rasika Dugal) की फिल्मों के फैन हैं तो आपको यह शो भी जरूर देखना चाहिए, इस शो में भी आपको रसिका के बेहतरीन किरदार को देखने का मौका मिलने वाला है। आपको इस शो को Netflix पर देखने का मौका मिलने वाला है।
अगर आप सही मायने में बीना त्रिपाठी (Rasika Dugal) को एक अलग ही अंदाज में देखना चाहते हैं तो आपको मिर्जापुर देखनी चाहिए। इस शो में बाऊ जी के साथ बीना त्रिपाठी के उस यादगार सीन को आपको केवल और केवल अकेले में ही देखना चाहिए। यह सीरीज क्राइम और वर्चस्व की लड़ाई को दिखाती है। आप इस शो को Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।
इस सीरीज में केवल दो ही एपिसोड में सही लेकिन बीना त्रिपाठी (Rasika Dugal) ने अपनी अदाकारी जादू यहाँ भी बिखेरा है। असल में, ऐसा भी कहा जा सकता है कि इस वेब सीरीज में भी उनके काम को मिर्जापुर के जैसे ही सराहा गया है। इस वेब सीरीज को आप Amazon Prime Video पर देख सकते है।
यह एक बेहतरीन डिटेक्टिव शो है, हालांकि, इसमें भी कुछ ही एपिसोड में आपको Radika Dugal (बीना त्रिपाठी) देखें को मिलती है, लेकिन इस शो में भी उन्होंने अपनी अदाकारी के दम पर दर्शकों का दिल जीता है, अगर आप इस शो को देखना चाहते हैं तो आप इसे JioHotstar पर देख सकते हैं।
यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है जो धोखाधड़ी और प्यार की गहराईयों को दिखा रही है। रसिका दुगल (बीना त्रिपाठी) इस शो में मुख्य भूमिका में हैं, जहां वह अपने पति की बेवफाई को जानने के बाद उससे जुड़ी भावनात्मक उथल-पुथल से जूझ रही हैं। इस शो में भी उनकी अदाकारी को खासा सराहना मिली है। आप इस शो को JioHotstar पर देख सकते हैं।
यह फिल्म प्रसिद्ध उर्दू लेखक सआदत हसन मंटो की जीवन पर आधारित है। रसिका दुगल (बीना त्रिपाठी) फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार में नज़र आईं हैं। मंटो का जीवन, जो विभाजन और लेखन के संघर्ष से जूझ रहा होता है जो रसिका ने अपनी अदाकारी से और भी प्रभावी बना दिया है। आप इस शो को Netflix पर देख सकते हैं।
जहां हम देख रहे हैं कि Rasika Dugal (बीना त्रिपाठी) अपने अलग अलग किरदारों से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। इस क्राइम ड्रामा सीरीज़ में उन्होंने एक सब-इन्स्पेक्टर की भूमिका निभाई है। इस शो में वह 2012 दिल्ली गैंगरेप और इसके बाद की घटनाओं के दौरान जांच टीम का हिस्सा होती है। रसिका दुगल (बीना त्रिपाठी) इस शो में एक मजबूत सहायक किरदार में हैं। इस सीरीज़ की कहानी दिल्ली पुलिस के कड़े अपराधों से जूझने की है, और रसिका का किरदार इस कहानी में एक अहम भूमिका निभाता है। इस शो को आप Netflix पर देख सकते हैं।
Humorously Yours एक स्टैंड-अप कॉमेडियन की ज़िंदगी पर आधारित वेब सीरीज़ है, जिसमें सभी किरदारों ने बेहतरीन अभिनय किया है। यह शो हंसी और इमोशन का बेहतरीन मिश्रण पेश करता है, इस शो में आपको Rasika Dugal भी देखने को मिलने वाली है। इस शो में भी उनकी अदाकारी को बेहद ज्यादा सराहा गया था। अगर आप इस शो को देखने के लिए आपको ZEE5 पर जाना होगा।
यह भी पढ़ें: GM G+ हेडफोन रिव्यू: जबरदस्त फीचर्स, लंबी बैटरी लाइफ और दमदार साउन्ड क्वालिटी केवल 1,799 रुपये में!