बॉबी देओल की इस सीरीज के आगे बच्चा लगेगा Dhurandhar का रहमान डकैत! खौफनाक बाबा को देख सिहर उठेंगे, जानें

बॉबी देओल की इस सीरीज के आगे बच्चा लगेगा Dhurandhar का रहमान डकैत! खौफनाक बाबा को देख सिहर उठेंगे, जानें

अभी Dhurandhar की आंधी चल रही है. खासतौर पर रहमान डकैत के किरदार में लोग अक्षय खन्ना को काफी पसंद कर रहे हैं. लेकिन, अब एक और सीरीज आने वाली है जिसको देखकर आप अक्षय खन्ना की भी एक्टिंग भूल जाएंगे. हम बात कर रहे हैं बॉबी देओल की सीरीज 'आश्रम' (Aashram) के नए सीजन की.

अगर आप अभी तक नहीं समझें तो आपको बता दें कि हम यहां पर Aashram Season 4 की बात कर रहे हैं. इस सीरीज ने ही बॉबी देओल की फिर से वापसी करवा दी. लोग को बाबा निराला के रूप में बॉबी देओल काफी पसंद आए. अब Aashram Season 4 की रिलीज को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

हालिया रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 में Aashram Season 4 की शूटिंग शुरू होने वाली है. इसका खुलासा शो में बबीता का किरदार निभाने वाली त्रिधा चौधरी ने किया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने इसकी जानकारी दी. इससे बॉबी देओल के करियर को नई उड़ान देने वाली सीरीज 'आश्रम' के चौथे सीजन का रास्ता साफ हो गया है.आइए आपको Aashram Season 4 की सभी डिटेल्स बताते हैं.

Aashram Season 4 की संभावित रिलीज टाइमलाइन

Aashram Season 4 की शूटिंग इस साल तक पूरी हो जाने की उम्मीद है. शुटिंग खत्म होने के बाद इस शो के नए सीजन को साल के आखिरी या साल 2027 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. हम आने वाले महीनों में इसका ट्रेलर देखने की उम्मीद कर सकते हैं. हालांकि, फिलहाल अधिकारिक बयान का इंतजार करना होगा.

Aashram Season 4 की कहानी

अगर आपने अभी तक यह शो नहीं देखा है, तो जान लीजिए कि यह एक स्वयंभू धर्मगुरु बाबा निराला (बॉबी देओल) की कहानी है जो अपने अनुयायियों से अंधभक्ति करवाता है. लेकिन असल में एक ठग और अपराधी है. जैसे-जैसे उसका प्रभाव बढ़ता है, पुलिस इंस्पेक्टर उजागर सिंह (दर्शन कुमार) आश्रम के काले सच को उजागर करने की कोशिश करता है.

पिछले सीजन में दिखाया गया है कि बाबा के सबसे करीबी भोपा स्वामी बाबा से परेशान होकर पम्मी के साथ बदला लेने की प्लानिंग करता है. जिसकी वजह से बाबा निराला को जेल जाना पड़ता है. हालांकि, सीजन के आखिरी में दिखाया गया है कि बाबा कमबैक करने के लिए तैयार हैं. यानी भोपा और पम्मी से बाबा निराला कैसे बदला लेंगे, वह देखना दिलचस्प होगा.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles