अगर आप शानदार हिंदी वेब सीरीज की तलाश में हैं, तो IMDb रेटिंग के आधार पर यह लिस्ट आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती है। इस लिस्ट में फैमिली एंटरटेनमेंट, प्रेरणादायक कहानियां और क्राइम ड्रामा जैसे कई लोकप्रिय जॉनर्स शामिल हैं, जिन्हें आप इस वीकेंड पर आराम से घर बैठे OTT पर देखने का आनंद ले सकते हैं। खास बात यह है कि इनमें सभी सीरीज की IMDb रेटिंग 9 या उससे भी ज्यादा है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी सीरीज इस लिस्ट में शामिल हैं और उन्हें किस OTT प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।
ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित यह लोकप्रिय सीरीज दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है। 2020 में शुरू हुई इस सीरीज के अब तक चार सीजन रिलीज हो चुके हैं। चंदन कुमार और दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित इस शो की IMDb रेटिंग 9.0 है। इसे Prime Video पर देखा जा सकता है।
सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस चर्चित क्राइम ड्रामा में प्रतीक गांधी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 2020 में रिलीज हुई इस सीरीज को हंसल मेहता और जय मेहता ने निर्देशित किया है। IMDb पर इसे 9.2 की शानदार रेटिंग मिली हुई है। यह SonyLIV पर उपलब्ध है।
स्टार्टअप और उद्यमिता की दुनिया को दिखाने वाली इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं। अरुणभ कुमार के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज की IMDb रेटिंग 9.0 है। इसका दूसरा सीजन ZEE5 पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
मिश्रा परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी को खूबसूरती से पेश करने वाली इस फैमिली ड्रामा सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। अब तक इसके चार सीजन आ चुके हैं, जबकि पांचवां सीजन 5 जून को रिलीज होने वाला है। श्रेयंस पांडे, पलाश वासवानी, अभय राउत और अमृत राज गुप्ता ने इसके विभिन्न सीजन निर्देशित किए हैं। शो की IMDb रेटिंग 9.1 है और यह SonyLIV पर उपलब्ध है।
UPSC अभ्यर्थियों के संघर्ष और सपनों की कहानी दिखाने वाली यह सीरीज युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय रही है। 2021 में शुरू हुए इस शो के अब तक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं। अपूर्व सिंह कर्की और दीपेश सुमित्रा जगदीश ने इसका निर्देशन किया है। IMDb पर इसे 9.1 रेटिंग मिली है। यह Prime Video पर देखी जा सकती है।
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की जिंदगी पर आधारित यह कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा काफी पसंद किया गया। सौरभ खन्ना, अरुणभ कुमार और राघव सुब्बू इसके निर्देशक रहे हैं। तीन सीजन वाली इस सीरीज की IMDb रेटिंग 9.0 है। इसे Netflix पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
IMDb रेटिंग के मामले में यह सीरीज सूची में शीर्ष स्थान पर है। अम्ब्रीश वर्मा द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत इस शो को 9.2 की रेटिंग मिली हुई है। इसके दो सीजन रिलीज हो चुके हैं, जिनमें दूसरा सीजन हाल ही में दर्शकों के बीच आया है। अम्ब्रीश वर्माके साथ परमवीर चीमा और वैभव कोहली भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें: Redmi Turbo 5 भारत में 7560mAh बैटरी और Dimensity 8500 Ultra के साथ लेगा एंट्री, इस दिन है लॉन्च