दिलजीत दोसांझ की Main Vaapas Aaunga जैसी 7 ज़बरदस्त ट्रैजिक रोमांस फिल्में, एक-एक करके देख डालें!

By

अगर आपको भी इम्तियाज़ अली की ट्रेजिक रोमांस फिल्म Main Vaapas Aaunga अच्छी लगी और उसे देखने के बाद आपको भी रोने का मन हुआ तो आप अकेले नहीं हैं. ट्रेजिक रोमांस कहानीयों की यही खूबसूरती ही यह है की आप इन्हें कभी भुला नहीं सकते हैं और ना चाहते हुए भी इनके किरदारों से आप एक जुड़ाव महसूस करते हैं. अगर आप ऐसे ही सिनेमा को देखना पसंद करते हैं तो आपको इस लिस्ट में दी गई सारी फिल्मों को जरूर देखना चाहिए. Veer-Zaara से लेकर इस लिस्ट में आपको देखने को मिलेगी Sita Ramam. आईए देखते हैं कौन कोनसी फिल्में हैं इस लिस्ट में शामिल.

Veer Zara

इस दिल छू लेने वाली फिल्म की कहानी में एक भारतीय वायु सेना के जवान वीर प्रताप सिंह और ज़ारा, एक पाकिस्तान लड़की के बीच बढ़ते प्रेम को दिखाया गया है. इसमें शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों ने काम किया था. इ, फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Pinjar

2003 की यह फिल्म 1947 में हुए भारत के विभाजन के समय में सेट है, इसमें एक यंग हिंदू लड़की पूरो की कहानी दिखाई गई है जो रामचंद नाम के आदमी से विवाह करने वाली है. लेकिन यह कहानी दर्दनाक तब बन जाती है जब पूरो को एक आदमी पुराने झगड़ों के चलते उठा ले जाता है. इस कहानी में उर्मिला मातोंडकर, मनोज बाजपेयी, संजय सूरी और संदाली सिन्हा जैसे कलाकारों ने काम किया था. इसे आप आसानी से अमेज़न प्राइम पर देख सकते हैं.

1947: Earth

1999 में आई फिल्म 1947: Earth भी भारत के विभाजन की कहानी एक अलग तरह से दिखाती है. बजाए इसके की बड़े किरदारों के माध्यम से कहानी दिखाई जाए, यह कहानी एक 8 साल की लड़की की आँखों से दिखाए गई है. इस फिल्म में आमिर खान, नंदिता दास, राहुल खन्ना और माया सेठना जैसे कलाकारों ने काम किया है. इसे आप Jio Hotstar पर देख सकते हैं.

Sita Ramam

यह दिल छू लेने वाली फिल्म 2022 में आई थी और इसकी कहानी के मुख्य किरदार में दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर दिखे थे. जैसा की नाम से ही समझा जा सकता है, इस फिल्म में इन दोनों की प्रेम कहानी की तुलना भगवान राम और सीता के प्रेम और वियोग से की गई है. इसे आप Jio Hotstar पर देख सकते हैं.

Rockstar

यह फिल्म 2011 में आई थी और इसकी कहानी ज्यादातर फोक्स एक ऐसे किरदार पर रखती है जो एक संगीतकार बनना तो चाहता है लेकिन उसमें उतनी लगन नहीं है और जैसे ही उसे बताया जाता है की असल कला दुख से आती है तो वह दुख की खोज में निकल जाता है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, नरगिस फाखरी, शम्मी कपूर और पीयूष मिश्रा जैसे कलाकारों ने काम किया है. इसे आप अमेज़न प्राइम पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: EPFO 3.0: अब ATM, UPI और WhatsApp से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानें नए नियम

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By