WhatsApp जल्द ही एक बड़ा प्राइवेसी फीचर लाने जा रहा है. अब यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए भी WhatsApp पर चैट कर सकेंगे. कंपनी WhatsApp में Username फीचर जोड़ रही है, जिसकी मदद से लोग Telegram और Instagram की तरह यूनिक यूजरनेम इस्तेमाल कर पाएंगे.
अगर कोई व्यक्ति आपके Username के जरिए आपसे संपर्क करेगा, तो उसे आपका मोबाइल नंबर नहीं बल्कि आपका Handle दिखाई देगा. हालांकि यह फीचर पूरी तरह वैकल्पिक रहेगा. यानि अगर आप चाहें तो पहले की तरह सिर्फ मोबाइल नंबर से भी WhatsApp इस्तेमाल कर सकते हैं.
हर WhatsApp अकाउंट के लिए एक Username सेट किया जा सकेगा. बाद में जरूरत पड़ने पर यूजर इसे बदल भी सकेगा और इससे चैट्स या अकाउंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा. मोबाइल नंबर अकाउंट से जुड़ा रहेगा ताकि Login और Recovery जैसी सुविधाएं चलती रहें. लेकिन Username के जरिए संपर्क करने वाले लोगों को आपका नंबर दिखाई नहीं देगा.
सबसे पहले अपने Android फोन या iPhone में WhatsApp खोलें. इसके बाद Settings मेन्यू में जाएं. Android यूजर्स को ऊपर दाईं तरफ दिए गए तीन डॉट पर टैप करना होगा, जबकि iPhone यूजर्स को नीचे Settings टैब मिलेगा. अब सबसे ऊपर दिखाई दे रहे अपने Profile Name पर टैप करें. इसके बाद “Username” ऑप्शन चुनें. अब वह Username लिखें जिसे आप इस्तेमाल करना चाहते हैं.
जैसे ही आप Username लिखेंगे, WhatsApp अपने आप जांच करेगा कि वह उपलब्ध है या नहीं. अगर Username उपलब्ध होगा, तो Save या Done पर टैप करके उसे सेट किया जा सकेगा. इसके बाद आप लोगों के साथ अपना मोबाइल नंबर देने की बजाय सिर्फ Username शेयर कर पाएंगे.
यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है जो रोज नए लोगों से संपर्क करते हैं. जैसे Buyers और Sellers, Community Members या नए बिजनेस कॉन्टैक्ट्स. ऐसे मामलों में लोग अपना निजी मोबाइल नंबर साझा किए बिना सिर्फ Username देकर चैट शुरू कर सकेंगे.
WhatsApp ने कुछ Android और iPhone यूजर्स के लिए इस फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है. फीचर उपलब्ध होने के बाद यूजर्स तय कर सकेंगे कि लोग उन्हें मोबाइल नंबर से खोजें, Username से खोजें या दोनों तरीकों से खोज सकते हैं.
यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात